कृषिकृषि मशीनरी

स्वराज 963 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 963 fe Price

आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 963 FE ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 963 price) और बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

swaraj 963 fe : स्वराज 963 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स, यहां जानें

swaraj 963 fe Price: स्वराज कंपनी किसानों की जरूरत के अनुसार कई ट्रैक्टर को बनाती है। इनमें स्वराज 963 एफ ई ट्रैक्टर सबसे दमदार और बेहद किफायती है। अगर आप एक किसान है और एक मजबूत और टिकाऊ ट्रैक्टर खरीदने के बारे में विचार कर रहे है। तो स्वराज 963 FE ट्रैक्टर(Swaraj 963 FE tractor) आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर हो सकता है। यह ट्रैक्टर किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही बनाया गया है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 963 FE ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 963 price) और बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

स्वराज 963 FE ट्रैक्टर पर एक नजर

कंपनी ब्रांड 

स्वराज ट्रैक्टर

मॉडल 

स्वराज 963 FE

सिलेंडर संख्या

3

इंजन हॉर्स पावर

60 HP

गियर

12 फॉरवर्ड +2 रिवर्स

ब्रेक

तेल में डूबे हुए ब्रेक

Swaraj 963 FE price

7.90 से 8.40 लाख* रुपए तक

स्वराज 963 FE (Swaraj 963 FE) एक 60 HP का ट्रैक्टर है। इसमें 3478 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो खेत के काम से आसानी से पूरा कर सकते है। इसके अलावा इसमें इंजन रेटेड RPM क्षमता 2100 दी गई है। साथ ही इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड बिना नुकसान के टैंक के साथ और एय़र फिल्टर के लिए ड्राई टाइप दिए गए है। जो इस ट्रैक्टर को लंबे समय तक खेतों में काम करने के लिए बनाए रखते है।

स्वराज 963 एफ ई  ड्यूल क्लच (Swaraj 963 FE Dual Clutch) और  12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर 12 V 100 AH बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हुए है।

आपको बता दें, स्वराज 963 एफ ई  ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड (Swaraj 963 FE Tractor Maximum Speed) 31.70 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्वराज के इस मॉडल के ट्रैक्टर में PTO Hp की क्षमता 53.6 दी गई है।

स्वराज 963 एफ ई ट्रैक्टर डिफरेंशियल सिलिंडर्स स्टीयरिंग के साथ शानदार पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है, किसान इसका बेहतर उपयोग और खेती के काम करते समय उचित नियंत्रण के लिए कर सकते हैं।

इस ट्रैक्टर में के व्हील ड्राइव दिए गए है, जिससे यह ट्रैक्टर किसी भी तरह की मिट्टी में सामान को लेकर आसानी से चल सकें। स्वराज 963 FE ट्रैक्टर का कुल वजन(Swaraj 963 FE Tractor Total Weight) 2650 किलोग्राम है। भार उठाने की अधिकतम क्षमता 2200 किलोग्राम है।

किसानों की बेहतर सुविधाओं के लिए स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में अन्य उपकरण ( Swaraj 963 FE Tractor Other Tools) भी दिए गए है, जिसका इस्तेमाल किसान अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है। 

स्वराज 963 एफ ई की कीमत (swaraj 963 fe price) भारतीय बाजार में लगभग 7.90 लाख से शुरू होकर 8.40 लाख* रुपए तक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न-  स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?

उत्तर-  स्वराज 963 FE 60 HP का ट्रैक्टर है।

प्रश्न-  स्वराज 963 FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर- स्वराज 963 FE ट्रैक्टर की कीमत 7.90 से 8.40 लाख* रुपए है।

प्रश्न- स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?

उत्तर- स्वराज 963 FE ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।

ये भी देखें- 👇

Related Articles

Back to top button