कृषि

Bhindi ki kheti: भिंडी की खेती से पाएं ज्यादा मुनाफा, जानें कैसे

भिंडी एक ऐसी फसल है जिससे आप साल में दो बार लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती आप बरसात और गर्मी के दिनों में करके मुनाफा कमा सकते हैं। 

Bhindi ki kheti: भिंडी एक लोकप्रिय सब्जी है। हमारे देश में विश्व में सबसे ज्यादा भिंडी का उत्पादन होता है। भारत में भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडू और महाराष्ट्र में प्रमुख रुप से की जाती है। भिंडी एक ऐसी फसल है जिससे आप साल में दो बार लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती आप बरसात और गर्मी के दिनों में करके मुनाफा कमा सकते हैं। 

भिंडी की औषधीय गुण

  • प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
  • भिंडी का उपयोग डायबटीज और दिल की बीमारी में सबसे उपयोगी होता है। 
  • भिंडी में भरपूर मात्रा में आयरन और रेशा पाया जाता है। 

भिंडी की खेती के लिए मिट्टी

भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) के लिए हमेशा दोमट और जीवांशयुक्त मिट्टी का चयन करें। इसके लिए मिट्टी का पीएचमान 6 से 7 के बीच ही होनी चाहिए। 

भिंडी की खेती ऐसी जगह करें जहां जलजमाव की स्थिति नहीं हो अन्यथा भिंडी के पौधों का विकास अच्छी तरह से नहीं होगा। 

भिंडी की खेती के लिए जलवायु 

भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान उचित माना जाता है। ठंडी जगहों पर इसकी खेती नहीं होती है। कम तापमान में इसके बीजों का अंकुरण सही से नहीं हो पाता है। इसके अलावा 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर पौधों के फूलों के गिरने की समस्या बनी रहती है।

खेती का तरीका

  • भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) के लिए सबसे पहले खेत की 2-3 बार अच्छी तरह से जुताई कर लें। इसके बाद गोबर या कंपोस्ट की खाद अच्छी तरह से मिलाकर खेत को समतल कर लें। 
  • भिंडी की बुआई पौध से पौध 20 से 30 सेंटीमीटर और मेड़ से दूरी 50 सेंटीमीटर रखें। 
  • बुआई के 5-7 दिनों बाद एक बार सिंचाई अवश्य करें। 
  • खेत में नमी की मात्रा कम होने पर सिंचाई करते रहें। 
  • फूल आने पर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खाद और उर्रवक दें। 

उत्पादन और कमाई

भिंडी एक ऐसी फसल है जिसकी मांग बाजार में सदैव बनी रहती है। 45-50 से दिनों बाद ही आप इसकी तुड़ाई कर सकते हैं। प्रति हेक्टेयर भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) से 80-100 क्विंटल फसल प्राप्त कर सकते हैं। गर्मी के सीजन में यह उत्पादन बरसात के सीजन से कुछ ज्यादा होता है। 

ये तो थी, भिंडी की खेती (bhindi ki kheti) की जानकारी। ऐसे ही खेती की उन्नत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया बेवसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button