पशुपालन

जमुनापारी बकरी की कीमत और पहचान | jamunapari goat price

आज द रूरल इंडिया के इस लेख में हम जमुनापारी बकरी (jamunapari goat) की कीमत, पहचान और नस्ल की मुख्य विशेषताओं को जानेंगे। 

जमुनापारी बकरी की कीमत, पहचान और नस्ल की मुख्य विशेषताएं | jamunapari goat price

jamunapari goat price: बकरी पालन में भारत का प्रथम स्थान है। विश्व में सबसे अधिक बकरियां हमारे देश में ही हैं। हमारे देश में बकरियों की 20 से अधिक नस्लें पाई जाती है। प्रमुख नस्लों में जमुनापारी, ब्लैक बंगाल, सिरोही, तोतापरी, बीटल, बरबरी और ओस्मानाबादी बकरियां हैं। 

आज द रूरल इंडिया के इस लेख में जमुनापारी बकरी (jamunapari goat) के बारे में बात करेंगे। इसमें हम जमुनापारी बकरी की कीमत, पहचान और नस्ल की मुख्य विशेषताओं (jamunapari goat price and its features in hindi) को जानेंगे। 

तो आइए सबसे पहले जमुनापारी बकरी पर एक नज़र डाल लेते हैं। 

जमुनापारी बकरी पर एक नज़र (A Look at Jamunapari Goat)

बकरी की नस्ल

जमुनापारी (Jamunapari)

उत्पति स्थान

इटावा (उत्तर प्रदेश)

नस्ल की मुख्य विशेषता

जीवनकाल में 12 से 14 बच्चे देने की क्षमता

बकरी की पहचान

सफेद, काले, पीले, भूरे या विभिन्न मिश्रित रंग 

बकरी पालन का क्षेत्र

चंबल और यमुना नदी के आसपास के क्षेत्र

बकरी पालन की ट्रेनिंग

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा या जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र

जमुनापारी बकरी की कीमत

30-40 किलो की बकरे की कीमत 15 से 20 हजार रुपए

जमुनापारी बकरी पालन का क्षेत्र (Jamunapari Goat Farming Area)

भारत में जमुनापारी बकरी का पालन क्षेत्र यमुना नदी के आसपास क्षेत्रों में खूब होती है। इस नस्ल का उत्पति स्थान उत्तर प्रदेश का इटावा जिला है। लेकिन ये बकरियां पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और पाकिस्तान में भी पाई जाती है। इस नस्ल की बकरी पालन से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है क्योंकि यह नस्ल ज्यादा दूध और मांस देने के लिए जानी जाती है। 

जमुनापारी बकरी की पहचान (identification of jamunapari goats)

  • जमुनापारी बकरी की नस्ल सफेद, काले, पीले, भूरे या विभिन्न मिश्रित रंग के होते हैं।
  • इन बकरियां की पीछे की बाल लंबे और सींग छोटे और नुकीले होती है।
  • ये बकरियां लम्बी और बड़े मुड़े हुए कान वाली होती हैं।
  • जमुनापारी नस्ल की बकरियां अन्य नस्लों की तुलना में ऊंची और लम्बी होती है। 

जमुनापारी बकरी की विशेषताएं (Features of Jamunapari Goat)

  • एक व्यस्क बकरी का वजन 50 किलोग्राम से 80 किलोग्राम के बीच का होता है। 
  • अपने जीवनकाल में 12 से 14 बच्चे दे देती है। 
  • यह बकरी 2 से 3 लीटर तक प्रतिदिन दूध देती हैं। 
  • जामुनपारी बकरी का दूध स्वादिष्ट और अच्छा होता है।

जमुनापारी बकरी की कीमत (jamunapari goat price)

जमुनापारी नस्ल के बकरे 1-2 साल में मांस देने के लिए तैयार हो जाते हैं। आपको बता दें, इन बकरियों की मांग बाजार बहुत है। जमुनापारी बकरे की कीमत 15-20 हजार रुपए तक होती है। हालांकि बकरी की कीमत उसके स्वस्थ और वजन पर निर्भर करता है। बाजार में 40-50 किलोग्राम बकरे की कीमत 25 से 30 हजार रुपए तक भी होती है। 

Related Articles

Back to top button