कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
आज का मौसमताजा खबरें

Aaj ka mausam: सम्पूर्ण भारत में आज का मौसम

देशभर में कल और आज का मौसम कैसा रहेगा? साथ ही जानें, भारत में अगले 10 दिनों का मौसम का हाल (mausam ka hal) 2023...

Aaj ka mausam: संपूर्ण उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड की वजह से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग की मानें तो संपूर्ण भारत में अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से दिल्ली-एनसीआर और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी है।

आज का मौसम

बारिश की बात करें तो अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत में कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र 1 दिसंबर की शाम तक बन सकता सकता है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश का मौसम (kal ka mausam)

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिण उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। छत्तीसगढ़, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान कल का मौसम कैसा रहेगा

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव हैं।

आंतरिक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

101+ बिजनेस आइडिया

उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान और बिहार, छत्तीसगढ़ और आंतरिक आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

ये तो थी, देशभर में मौसम का हाल। ऐसे ही कृषि संबंधित अन्य जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट से जुड़े रहें।

Via
Mausam Tak Devendra Tripathiskymet weather
Source
India Meteorological Department

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button