कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
औषधीय पौधेकृषि

शिकाकाई की खेती कैसे करें? यहां जानें | Shikakai Ki Kheti

शिकाकाई एक प्राचीन वनस्पति है। जिसका उपयोग प्राचीन काल से होती आ रही है। शिकाकाई का पेड़ कांटेदार और झाड़ीदार होते हैं।

Shikakai Ki Kheti: शिकाकाई एक प्राचीन वनस्पति है। जिसका उपयोग प्राचीन काल से होती आ रही है। शिकाकाई का पेड़ कांटेदार और झाड़ीदार होते हैं। इसके फलों को सुखाकर पीसकर पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर की मार्केट में डिमांड होती है।

शिकाकाई के फल में एल्केलॉयड होते हैं, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन डी भरपूर पाई जाती है।

आज हम आपको द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में शिकाकाई की खेती (Shikakai Ki Kheti) के बारे में बता रहे हैं। 

तो आइए, सबसे पहले शिकाकाई की पर एक नज़र डाल लेते हैं। 

  • शिकाकाई बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
  • शिकाकाई का पेड़ 4 से 5 मीटर तक की ऊँचाई बढ़ता है। 
  • लंबे और पत्तियाँ दो सुफने में 5-7 जोड़े में पायी जाती है। 
  • शिकाकाई के फूल गुलाबी रंग के होते है। 
  • साथ ही फूलों के सिरे परिपक्व होने पर 1 से.मी. व्यास के होते है।
  • फल फलियों में होते हैं। 
  • फल मांसल, चोंचदार और संकीर्ण होते है। 
  • शिकाकाई के एक फली में 6-10 बीज होते है। 

शिकाकाई की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

यह एक उष्णकटिबंधीय जलवायु का फसल है जो, गर्म और शुष्क मैदानों में अच्छी उगती है। शिकाकाई को उगने के लिए भरपूर सूरज की रोशनी की आवश्यक्ता होती है। 

मिट्टी 

शिकाकाई के पौधों को उगाने के लिए उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसे उदासीन से अम्लीय मिट्टी में भी उगाया जा सकता है। 

सिंचाई प्रबंधन

शिकाकाई के पौधे को पानी की बहुत आवश्यक्ता होती है। यदि बारिश न हो रही है तो समय-समय पर सिंचाई करते रहें। 

बुआई का समय 

शिकाकाई के बीजों को बसंत ऋतु में जब तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक होता है तो इसे बोया जा सकता है। बुआई के पहले बीजों को गरम पानी में भिगोया जाता है। रोपण के तुंरत बाद हल्की सिंचाई करना होता है।

शिकाकाई की खेती में लागत और कमाई

शिकाकाई एक औषधीय पौधा है। इस कारण बाजार में इसका अधिक मूल्य मिल जाता है। इसे आप शैंपू या दवा बनाने वाली कंपनियों को सीधा बेच सकते हैं। शिकाकाई की खेती में प्रति हेक्टेयर 1-2 लाख की लागत आती है जबकि इससे आप 2-4 लाख रुपए तक की आमदनी कर सकते हैं। 

ये तो थी, शिकाकाई की खेती (Shikakai Ki Kheti) के बारे में जानकारी। खेती-किसानी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें। 

101+ बिजनेस आइडिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button