कृषिकृषि मशीनरी

महिंद्रा जीवो 365 डीआई की कीमत और मुख्य फीचर्स | mahindra jivo 365 di 4wd price

आज हम आपको इस ब्लॉग में महिंद्रा ट्रैक्टर की दमदार ट्रैक्टर महिंद्रा जीवो 365 डीआई (mahindra jivo 365 di 4wd price) के बारे में बता रहे हैं। 

Mahindra jivo 365 di price: खेती के कार्यों में ट्रैक्टर सबसे ज्यादा काम करने वाला कृषि मशीनरी है। यूं कहें तो खेती-किसानी में ट्रैक्टर हर किसानों का सबसे लोकप्रिय कृषि यंत्र है।

ट्रैक्टर एक ऐसा कृषि यंत्र है जिसकी जरूरत सभी किसानों को पड़ती है। किसानों की आमदनी बढ़ाने में ट्रैक्टर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में कई कंपनियां ट्रैक्टर का निर्माण करती हैं लेकिन महिंद्रा ट्रैक्टर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपनी है।  

आज हम आपको द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में महिंद्रा ट्रैक्टर की एक दमदार ट्रैक्टर महिंद्रा जीवो 365 डीआई (mahindra jivo 365 di 4wd price) के बारे में बता रहे हैं। 

तो आइए, सबसे पहले महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर पर एक नज़र डाल लेते हैं। 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई, 36 एचपी का ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में जापानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिससे यह शक्तिशाली और प्रभावी तरीके से काम करता है। 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर पर एक नज़र

मॉडल

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD

इंजन का पावर (kW)

26.8 kW (36 HP)

अधिकतम टॉर्क (Nm)

118 Nm

रेटेड RPM(r/min)

2600

स्टीयरिंग  टाइप

पावर स्टीयरिंग

अधिकतम PTO पावर (kW

22.4 kW (30 HP)

ट्रांसमिशन टाइप

सिंक शटल के साथ कांस्टेंट मेश

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता (kg)

900

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD की कीमत

5.98 लाख*

इंजन 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर का इंजन रेटेड आरपीएम 2600 है। वहीं 36 एचपी, 3 सिलेंडर, 2048 सीसी का इंजन दिया गया है। इसकी पीटीओ पॉवर 30 एचपी है। 

ट्रांसमिशन 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश या स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया हैं। 

स्टीयरिंग

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर में आय इम्मरसेड ब्रेक विथ 3 डिस्क टाइप ब्रेक दिए गए हैं। 

गियर और स्पीड 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर में 8 रिवर्स और 8 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 1.7 से लेकर 23.2 किलोमीटर और रिवर्स स्पीड 1.6 से लेकर 21.8 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 35 लीटर है।

टायर 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 8.00 x 16 और बेक टायर 12.4 x 24 साइज के हैं। 

डाइमेंशन्स 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1650 एमएम है और इसका कुल वजन 1450 किलोग्राम है। 

हाइड्रोलिक्स 

इस ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 900 किलोग्राम है। यह 3 पाइंट लिंकेज कैटगरी में आता है। 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर की कीमत  

हमारे देश में महिंद्रा जीवो 365 डीआई की कीमत (mahindra jivo 365 di 4wd price) लगभग 5.75 लाख से लेकर 5.98 लाख है। साथ ही इस ट्रैक्टर पर कंपनी 1 साल या 1000 घंटे की गारंटी देती है। कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा डीलर से संपर्क करें।

ये तो थी, महिंद्रा जीवो 365 ट्रैक्टर की जानकारी। ऐसी ही कृषि मशीनरी की जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button