पशुपालन

खरगोश पालन कैसे करें? यहां जानें | Rabbit farming in hindi

हमारे देश में लंबे समय से खरगोश (rabbit farming) को पाला जा रहा है। आजकल खरगोश के मांस की बहुत अधिक मांग है।

Rabbit farming in hindi: खरगोश पालन रोमांच से भरपूर एक कृषि व्यवसाय है। घर में खरगोश को रखना शुभ माना जाता है। इसे पशु प्रेमी शौक के लिए पालते हैं। इसे आप बहुत कम स्थान में भी पाल सकते हैं।

किसानों के लिए खरगोश पालन (rabbit farming) कम लागत में अधिक आय का स्रोत हो सकता है। खरगोश पालन न केवल लाभदायक है बल्कि सुखद भी है। इसे भूमिहीन किसान, अशिक्षित युवा और महिलाओं के लिए एक रोजगार का साधन हो सकता है। 

आपको बता दें, हमारे देश में लंबे समय से खरगोश (rabbit) को पाला जा रहा है। आजकल खरगोश के मांस की बहुत अधिक मांग है। इसे आप शहरों में पशु प्रेमियों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस ब्लॉग में खरगोश पालन (rabbit farming in hindi) को करीब से जानें।

सबसे पहले खरगोश पालन (khargosh palan) के लाभ को जान लेते हैं। 

खरगोश पालन के लाभ

  • खरगोश में बच्चे देने की अधिक क्षमता अधिक होती है। एक मादा खरगोश एक बार में 5-8 बच्चों को जन्म देती है।
  • खरगोश के शावक 3-4 महीने की उम्र में प्रजनन के लिए तैयार हो जाती हैं। एक वर्ष में 3-4 बार बच्चे दे सकती हैं।
  • खरगोश को रसोई के चारे, गाजर, मूली, हरी घास और अन्य दाने खिलाकर आसानी से पाला जा सकता है। 
  • इसे शुरू करने के लिए किसी विशेष योग्यता की कोई जरूरत नहीं होती है। इसे कम-पढ़े लिखे लोग भी आसानी से कर सकते हैं। 
  • खरगोश पालन के लिए बहुत अधिक स्थान और पूंजी की जरूरत नहीं होती है।
  • यह आय का एक बड़ा स्रोत है। मांस और ऊन के अलावा, आप किट, मांस और उनकी खाद बेचकर भी बड़ी आय प्राप्त कर सकते हैं।

खरगोश पालन के लिए आवश्यक जलवायु

खरगोश बहुत ही नरम जानवर है। इसको पालने के लिए सामान्य जलवायु की जरूरत होती है। इसके लिए अधिक गर्म जलवायु हानि पहुंचा सकती है। इसे आप ठंडी जलवायु में ही पालें तो अधिक लाभ मिल सकता है। 

आवास प्रबंधन

खरगोश को आप तीन तरह से पाल सकते हैं। 

  1. खुली या बाड़े विधि
  2. डीप लिटर विधि
  3. पिंजरा विधि

खुली विधि (Open Method)

यदि आप शौक या घरेलु उपयोग के लिए खरगोश पालन करना चाहते हैं, तो खुली विधि आपके लिए बहुत ही उपयुक्त है। इस विधि में आंगन, छत या खेत में खरगोश के लिए आवास प्रबधंन कर सकते हैं।  

डीप लिटर विधि (Deep Litter Method)

यदि आप कम मात्रा में खरगोश पालन (rabbit farming) करना चाहते है, तो यह विधि अपना सकते हैं।  इस विधि में ठोस कंक्रीट से घरनुमा आवास बनाई जाती है। इस विधि में आप अधिकतम 30 खरगोश रखे सकते हैं। इस विधि में बीमारी लगने की ज्‍यादा सम्‍भावना होती हैं। अतः किसान भाइयों को मेरी सलाह है कि आप खुले या पिंजरे विधि में खरगोश पालन करें। 

पिंजरा विधि (Cage Method)

पिंजरा विधि में खरगोश पालन (rabbit farming) व्‍यवसायिक दृष्टि से सबसे उपयुक्‍त है। इस विधि में खरगोश एक पिंजरे में रखे जाते हैं, जो तार या लोहे की प्लेट से बने होते हैं। पिंजरा विधि खरगोश की अधिकतम संख्या बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी है। प्रत्येक पिंजरे के अंदर पर्याप्त जगह और आवश्यक सभी सुविधाएं होती है। 

इस विधि में आप नर, मादा और बच्चे को अपने सुविधा और प्रजनन के हिसाब से रख सकते हैं। 

खरगोश के लिए भोजन प्रबंधन

खरगोश पालन में शावकों के लिए भोजन में विशेष ध्यान रखनी चाहिए, जिससे शावकों का अच्छा विकास हो। खरगोश हरी चीजों को बड़ी चाव से खाते हैं। 

खरगोश के खाने में पोषक तत्‍व जरूर होने चाहिए। खरगोश को विटामिन, खनिज-लवण युक्त भोजन जरूर दें। इन्हें हमेशा ताजा पानी ही दें। 

खरगोश की प्रमुख नस्लें

  • सफेद खरगोश (white giant)
  • वियना ब्लू
  • भूरा खरगोश (Grey giant)
  • न्यूजीलैंड सफेद
  • न्यूजीलैंड लाल
  • कैलिफोर्नियन खरगोश
  • अंगोरा
  • सजावटी और बौने खरगोश

खरगोश पालन में ध्यान देने योग्य बातें

  • 10 मादा खरगोशों के लिए एक नर खरगोश रखें।
  • गर्भवती और शावकों पर विशेष ध्यान दें।
  • खरगोश के आवास में हवा और रोशनी की समुचित व्यवस्था रखें। 
  • पिंजरों को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  • शेड के आसपास पेड़-पौधे जरूर होने चाहिए।
  • शेड की चूने से पुताई कम से कम साल में दो बार करें।
  • गर्मियों में खरगोशों पर पानी छिड़काव और शेड को ठंडा रखें। 
  • खरगोश के बीमार पड़ने पर पशु विशेषज्ञ या चिकित्सक से संपर्क करें। 

खरगोश पालन में लागत और कमाई

खरगोश पालन (rabbit farming) की शुरूआत आप 10 मादा और 1 नर खरगोश से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्वप्रथम 50-60 हजार रुपए खर्च करने होंगे। बाद में लाभ मिलने इस व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। 

यदि आप खरगोश पालन (rabbit farming) को उन्नत विधि से करें तो बिजनेस से आप बहुत अधिक लाभ कमा सकते हैं। अगर आप 10 शावक से इस बिजनेस की शुरूआत करते हैं। सालभर में आप 100-120 खरगोश प्राप्त कर सकते हैं। जन्म के बाद एक खरगोश केवल 4 महीने में ही बड़ा हो जाता है। इस व्यवसाय में लागत निकालकर 10 शावक से 50 हजार सालाना कमा सकते हैं। 

ये तो थी, खरगोश पालन (rabbit farming in hindi) की बात। लेकिन, The Rural India पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, सरकारी योजना और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इस लेख को शेयर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button