आज का मौसमकाम की खबरग्रामीण भारत

Monsoon 2024: मानसून कब आएगा 2024, जानें भारत मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। मई 2024 के अंतिम सप्ताह तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Monsoon 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून 2024 के सामान्य रहने की संभावना है। इस बार अनुमान के 2 दिन पहले ही 30 मई को मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। आशा है कि इस बार 15 जून तक देश के अधिकांश इलाकों में मानसून आ जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष पूरे देश में दीर्घावधि औसत का 104 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र पर अल नीनो की मध्यम स्थिति बनी हुई है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रही तो इस वर्ष 106% तक बारिश हो सकती है।

kal ka mausam kaisa rahega

इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून

इस वर्ष मानसून 2024 की सही समय पर आने की संभावना है। आपको बता पिछले साल मानसून करीब एक सप्ताह विलंब आया था। इस वर्ष केरल में मानसून 2024 की बारिश मई के अंतिम सप्ताह में हो चुकी है। इस वर्ष मानसूनी सीजन के दौरान ला नीना की विकसित होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बारिश अच्छी हो सकती है।

भारत में अधिकांश खेती मानसून पर है निर्भर

भारत में आज भी अधिकांश खेती मानसून पर निर्भर है। किसानों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहता है। यदि मानसून सही समय पर नहीं आता है तो किसान जायद फसल की बुआई सही समय पर नहीं कर पाता है जिससे फसलों का लागत बढ़ जाता है।

ये तो थी, मानसून 2024 की जानकारी। ऐसे ही कृषि संबंधित अन्य जानकारी के लिए द रूरल इंडिया से जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button