आज का मौसमग्रामीण भारत

आज का मौसम | Aaj Ka Mausam | IMD | 29 June 2024

देशभर में कल और आज का मौसम कैसा रहेगा? साथ ही जानें, भारत में अगले 10 दिनों का मौसम का हाल (mausam ka hal) 2024...

Aaj ka mausam 23 June 2023: अब संपूर्ण भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह में पूरे भारत में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 

मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।

तो आइए, यहां जानते हैं देशभर में कल और आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj ka mausam kaisa rahega?)

aaj-ka-mausam

पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में मौसम की स्थिति (Kal Ka Mausam)

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कल देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस सिरसा (हरियाणा) में दर्ज किया गया।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई है। 

तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिली।  

आगामी 24 घंटे को दौरान देशभर में मौसम पूर्वानुमान (Kal Ka Mausam Kaisa rahega)

वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 

दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर और पूर्व-पश्चिम में बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर स्थित है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान से मणिपुर तक चल रही है। 

इस दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर 40 किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं चलने की संभावना है।

24 और 25 को झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 

मानसून 2024 की जानकारी (monsoon update 2024)

  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। 
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में मानसून 2024 पहुंच चुका है। 
  • आपको बता दें, मानसून की उत्तरी सीमा अब 20.5°N/60°E, 20.5°N/63°E, 20.5°N/70°E, नवसारी, जलगांव से होकर मंडला, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, बालासोर, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल तक गुजर रही है।
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
  • अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच जाएगा।
  • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button