ग्रामीण उद्योगबिजनेस आइडिया

गांव में पैसा कमाने का तरीका | Ganv Me Paise Kamane Ke Tarike

आज इस ब्लॉग में हम आपको गांव के 10 व्यवसाय (Ganv me paise kamane ke tarike) के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप गांव में आसानी से कर सकते हैं।

Ganv Me Paise Kamane Ke 10 Tarike (गांव में पैसे कमाने के 10 तरीके): आजकल युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। गांव में रहने वाला हर युवा रोजगार के लिए शहर की ओर जाना चाहता है, ताकि उसे अच्छा रोजगार मिल सके। शहरों में रोजगार के नाम पर उन्हें केवल मजदूरी और मजबूरी मिलती है। गांव में रोजगार के ऐसे कई साधन है जिससे ग्रामीण युवा अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। 

दोस्तों! आज हम आपको इस ब्लॉग में गांव के 10 व्यवसाय (Ganv me paise kamane ke tarike) के बारे में बताएंगे, जो आप गांव में रह कर भी कर सकते हैं, जो आपको आपकी जीविका चलाने में बेहद मददगार साबित होंगे। इसमें आपको ज्यादा शिक्षा भी नहीं चाहिए। दसवीं पास  लोग भी अपना व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकतें हैं।

तो आइए द रुरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानें- गांव में पैसे कमाने के तरीके (Ganv Me Paise Kamane Ke Tarike)

  • सबसे पहले किसी भी व्यवसाय को करने से पहले अपने और आसपास के गांव की जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर लें। इससे बिजनेस को शुरू करने में काफी आसानी होगी।
  • आसान भाषा में कहें तो किसी भी व्यवसाय करने से पहले हमें मार्केट की अच्छी जानकारी कर लेनी चाहिए।
  • गांव में कौन-सा बिजनेस शुरू किया जाए, जिससे आपको अधिक फायदेमंद हो। 

1. खाद की दुकान (fertilizer shop) 

खाद दुकान गांव के लिए लाभकारी व्यवसाय है, क्योंकि अधिकतर किसानों को खेती के लिए खाद और उर्वरक की आवश्यकता होती है। खाद की दुकान से आप किसान भाइयों की मदद और अपने लिए आय अर्जित कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको लाइसेंस लेना होता है। लेकिन यह अब बहुत ही आसान हो गया है। पहले खाद और बीज की दुकान के लिए बीएससी(एग्रीकल्चर) का होना अनिवार्य था। हालांकि यह बाध्यता सरकार ने हटा ली है।

इसके लिए आपको आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या फिर निवासी प्रमाण पत्र अथवा पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको करीब 5 लाख से 10 लाख तक की आवश्यकता होगी।

2. बीज भंडार (seed store)  

बीज भंडार का व्यवसाय आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 50 हजार से 1 लाख रूपए की आवश्यकता होगी। बीज भंडार में आप फसलों में लगने वाले कीड़े की दवाइयां भी रख सकते हैं। गौरतलब है कि गांव में सभी किसान लोग बीज खरीदते हैं, यदि आप अच्छी क्वालिटी का बीज उपलब्ध कराएंगे तो वो बाहर से बीज नहीं लेंगे और आपके लिए भी लाभकारी होगा। इसके लिए सरकार द्वारा मुद्रा लोन भी ले सकते हैं।

3. सीएससी सेंटर (CSC Center)

कोई भी व्यक्ति जो 18 साल का है, इस काम को शुरू कर सकता है।  इसके लिए न्यूनतम शिक्षा 10 वीं अनिवार्य है। सीएससी सेंटर से आप 5 से 10 हज़ार रूपए हर महीने कमा सकते हैं। CSC Center माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को नागरिकों तक पहुंचाया जाता है। इस CSC Centre Registration की प्रक्रिया को ऑनलाइन उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी जनसेवा केंद्र शुरू करना चाहते हैं, तो वह डिजिटल सेवा केंद्र 2021 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

4. मिट्टी परीक्षण केंद्र (soil testing center) 

मिट्टी परीक्षण केंद्र के द्वारा भी गांव में अच्छी आय की जा सकती है। मिटटी परीक्षण केंद्र के लिए एक से अधिक लोगों की जरूरत पड़ती है। यह एक बड़े परिवार के लिए आय का अच्छा साधन बन सकता है। 

इसके लिए आपको मिट्टी परीक्षण की मशीन लेने की आवश्यकता होगी। मिट्टी परीक्षण केंद्र में अपनी ज़मीन की मिट्टी का परीक्षण कराकर सभी किसान अच्छी फसल उगा सकते हैं। इस तरह की मिट्टी परिक्षण की सुविधा सभी ग्रामवासियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें सरकार की भी भागीदारी होती है और इसके लिए लोन की व्यवस्था की गई है।

 5. नर्सरी (Nursery)

गांव में नर्सरी को भी आय का साधन बनाया जा सकता है। अगर आपके पास थोड़ी भी ज़मीन है तो उसमें कुछ फूल के पौधे और बागवानी के लिए पौधों की ब्रिकी कर सकते हैं। ये व्यवसाय आप 10 हजार से 50 रुपए में बड़े आराम से शुरू कर सकतें है और महीने में 20-25 हजार रुपए तक बड़े आराम से कमा सकते हैं।

फूलों को किसी भी बुके की दुकान पर बेचा जा सकता है। इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए की मार्किट में किस पौधे की मांग ज्यादा है।

6. ढाबा (dhaba or restaurant)

अगर आपका गांव किसी मेन रोड या हाइवे से लगा हुआ है तो आप के लिए ढाबा एक अच्छा कमाई का साधन बन सकता है। ढाबा आप बहुत ही कम लगत में शुरू कर सकते हैं। यह एक व्यवसाय है जिसकी मांग हर हाइवे और राष्ट्रीय मार्गों पर होती है। 

7. किराना दुकान (grocery store)

गांव में सबसे ज्यादा चलने वाले दुकानों में किराना की दुकान एक है। क्योंकि हरेक गांववासियों को हर छोटी-बड़ी चीजों के लिए इन्हीं किराना दुकानों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में किराना दुकान कमाई का अच्छा साधन बन सकता है। इससे महीने के आप  1 लाख रुपए तक बड़े आराम से कर सकते हैं।

किराना दुकान आप अपने घर में भी खोल सकते हैं। अगर आपके पास फ़ोन की सुविधा है तो ग्राहक का आर्डर फ़ोन पर लेकर उसके घर डिलीवरी कर आप दूर के ग्राहकों को अपना सामान बेच सकते हैं।

8. पोल्ट्री फार्म (poultry farm) 

गांव में रहकर आप एक अच्छा पोल्ट्री फार्म खोल सकते हैं।  पोल्ट्री फार्म आप 1-2 लाख रूपए से शुरू कर सकते हैं। अगर आपका गांव शहर से जुड़ा हुआ है तब आप शहर में जाकर अंडे और चिकन बेचकर ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं। 

9. पशुपालन (Dairy farm)

पशुपालन गांव में एक प्रमुख व्यवसाय है। गांव में हर घर में कोई न कोई पशु होता है। गाय-भैंस पालन के अलावा बकरी पालन कम लागत का अच्छा व्यवसाय है। इसमें आपको 2-10 लाख रुपए का लोन भी मिल सकता है। सरकार आजकल बकरी पालन को प्रोत्साहित भी कर रही है।

10. दूध व्यवसाय (milk business)

गांव के व्यक्ति के लिए दूध व्यवसाय करना सबसे अच्छा और सबसे सरल साधन है। इसके जरिए आप कम समय में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। दूध व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले डेयरी फार्म से संपर्क करना होगा। दूध व्यवसाय के लिए आपको कुछ मशीनों की जरूरत होगी, जैसे- बिलिंग मशीन, दूध का फैट नापने वाली मशीन इत्यादि।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 4 लाख का निवेश करना होगा। इसके लिए आप बैंक आदि से भी लोन ले सकते हैं। डेयरी फार्म की शुरुआत करने के लिए बैंक आपको 75% लोन दे सकती है| यदि आप इस बिजनेस को सही तरह से करना चाहे तो आप इसमें सालाना 10 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो इसे मित्रों तक जरूर पहुंचाए। जिससे अन्य मित्र भी गांव में पैसे कमाने के तरीके (Ganv me paise kamane ke tarike) जान सकें।

Related Articles

Back to top button