पशुपालनविविध

jarshi gay: जर्सी गाय की कीमत, पहचान और विशेषताएं

जर्सी नस्ल विदेशी गाय की नस्ल है जो अधिक दूध के लिए जानी जाती है। इसीलिए डेयरी व्यवसायी जर्सी गाय को पालने के लिए सलाह देते हैं। 

Jersey Cow Price: डेयरी उद्योग में ज्यादा दूध देने वाली नस्लों की मांग अधिक होती है। पशुपालक भी अधिक दूध देने वाली नस्लों में संकर या विदेशी नस्लों का चुनाव करना अधिक पसंद करते हैं।

विदेशी नस्लों में जर्सी गाय (Jersey) हमारे देश में सबसे अधिक पाली जाती है। यह नस्ल विदेशी गाय की नस्ल है जो अधिक दूध के लिए जानी जाती है। प्रगतिशील डेयरी व्यवसायी और पशु डॉक्टर भी जर्सी गाय की नस्ल को पालने के लिए सलाह देते हैं। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के पशुपालन ब्लॉग में जानें- जर्सी गाय की कीमत, पहचान और विशेषताएं (jarshi gay price)

जर्सी गाय पर एक नज़र (A Look at Jersey Cow)

जर्सी एक ब्रिटिश गोवंश की गाय है। इसका नामकरण यूरोप में स्थित जर्सी द्वीप के नाम पर रखा गया है। जर्सी गाय के लिए ठंडी जलवायु बेहतर होती है। जर्सी गाय बॉश टोरस की श्रेणी में आती हैं जो देसी गाय की तुलना में अधिक दूध देती है।

जर्सी गाय की पहचान (Jersey Cow Identification in hindi)

  • इस नस्ल की गायों का रंग लालिमा लिए मटमैला, बादामी या लाल होता है।
  • इसके अलावा जर्सी गाय सफेद रंग के चित्ते लिए काले-सफेद भी होते हैं।
  • जर्सी गाय कद में छोटी होती है।
  • इस नस्ल के सांड (नर) का वजन 350 से 500 किलोग्राम तक होता है।
  • मादा गाय 300 से 450 किलोग्राम तक होती है।
  • नवजात बछड़े 19 से 22 किलोग्राम वजन तक होते हैं।
  • जर्सी गाय में सींग और कूबड़ नहीं होता है। 
  • इसके बछड़ी 18 से 24 महीने में ही बच्चा देने लायक हो जाता है। 
  • जर्सी गाय देसी गाय की तुलना ज्यादा बछड़ों को जन्म नहीं दे पाती है।

जर्सी गाय की विशेषताएं (Features of Jersey Cow)

  • जर्सी गाय प्रति वर्ष लगभग 4 हजार से 5 हजार लीटर दूध का उत्पादन करती हैं।
  • यह गाय प्रतिदिन यह करीब 15 से 20 लीटर तक दूध देती है।
  • इस नस्ल की गाय के दूध में 4.5 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।
  • 13 से 14 महीने के अंतराल पर जर्सी गाय बछड़े को जन्म दे सकती है।
  • अपने जीवन काल में एक गाय 8 से 10 बछड़े को जन्म दे सकती है।

जर्सी गाय की कीमत (jersey cow price)

जर्सी गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, स्वास्थ्य और आयु पर निर्भर करता है। भारतीय बाजार इस नस्ल की गाय की कीमत (Jersey Cow Price) 20 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक होती है। यदि आप बच्चा देने के बाद जर्सी गाय खरीदते हैं तो इसकी कीमत अधिक हो जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- जर्सी गाय कितना दूध दे सकती है?

उत्तर- एक सामान्य जर्सी गाय 30 से 40 लीटर तक दूध दे सकती है। 

प्रश्न- जर्सी गाय कैसे पहचानें?

उत्तर- जर्सी गाय का शरीर बहुत ही भारी और रंग हल्का पीला होता है, जिस पर सफेद रंग के चित्ते बने रहते हैं। साथ ही इस गाय का सिर छोटा, पीठ एवं कन्धा एक लाइन में होते हैं। 

प्रश्न- जर्सी गाय का दूध पी सकते हैं क्या?

उत्तर- हां, जर्सी गाय का दूध पी सकते हैं। हालांकि जर्सी गाय के दूध में उतनी पौष्टिकता नहीं होती है जितनी की एक देसी गाय में। 

प्रश्न- जर्सी गाय किसकी नस्ल है?

उत्तर- जर्सी गाय ब्रिटेन की नस्ल है। इसे भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान लाया गया था। 

ये तो थी, जर्सी गाय की कीमत, पहचान और विशेषताएं (jersey cow price, Identification and Features in Hindi) की जानकारी।

यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों के लिए भी फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करें।

Related Articles

Back to top button