कृषिपशुपालनबिजनेस आइडिया

Bakri Palan: बकरियों की टॉप 10 नस्लें और कीमत

विश्व में भारत बकरी पालन में प्रथम स्थान पर है। हमारे देश में मांस और दूध उत्पादन के लिए कई नस्लों का पालन किया जाता है।

Top 10 goat breeds in India: हमारे देश में गाय-भैंस के बाद बकरी पालन (bakri palan) सबसे अधिक किया जाता है। विश्व में भारत बकरी पालन के मामले में प्रथम स्थान पर है। यहां अच्छे मांस और दूध उत्पादन के लिए कई नस्लों का पालन किया जाता है।

आजकल बकरियों की दूध और मांस की मांग मार्केट में बढ़ती जा रही है। बकरियों के दूध में मल्टी विटामिन पाए जाते हैं। हालांकि बकरी का दूध गाय और भैंस के दूध से महंगे बिकते हैं। तो आप भी अगर अच्छी नस्ल की बकरी का पालन (goat farming) करते हैं तो अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- भारत में पाई जाने वाली बकरियों की टॉप 10 नस्लें (top 10 goat breeds in India)

1.जमुनापारी (Jamunapari goat)

जमुनापारी भारत में पाई जाने वाली अन्य नस्लों की तुलना में सबसे ऊंची तथा लम्बी होती है। यह उत्तर प्रदेश के इटावा जिला, गंगा, यमुना और चम्बल नदियों से घिरे क्षेत्र में पायी जाती है। इसके नाक काफी उभरे रहते हैं। जिसे रोमन नाक कहते हैं।

जमुनापारी बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • इन बकरियों सींग छोटे और चौड़े होते है। कान 10-12 इंच लम्बा और मुड़ा होता है। 
  • इसके जांघ में पीछे की ओर काफी लम्बे घने बाल रहते हैं। 
  • इसका शरीर बेलनाकार होता है।
  • वयस्क नर का वजन लगभग 70-90 किलो ग्राम और मादा का वजन 50-60 किलो ग्राम होता है।
  • इस नस्ल की बकरियां प्रतिदिन 1.5 से 2.0 किलो ग्राम दूध  देती है।
  • जमुनापारी नस्ल के बकरों का प्रयोग आने छोटी और मध्यम आकार की बकरियों की नस्ल में सुधार करने के लिए किया जाता है।
  • जमुनापारी बकरी की कीमत 6 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक होती है। 

2. बीटल (Beetal goat)

बीटल नस्ल की बकरियां पंजाब के गुरदासपुर में और पंजाब से लगे पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती है।

बीटल बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • बीटल (Beetal) बकरियोंका शरीर पर भूरे रंग और सफेद धब्बे या फिर काले रंग पर सफेद धब्बे होते है। 
  • बीटल नस्ल की बकरियां देखने में जमुनापारी बकरी की तरह ही लगती है। 
  • लेकिन ऊंचाई और वजन में जमुनापारी बकरी की तुलना में कम होती है। 
  • इनके सींग पीछे की ओर घूमने रहते हैं। 
  • वयस्क नर का वजन 55 से 65 किलो और मादा का वजन 45 से 55 किलोग्राम होता है।
  • बीटल नस्ल की बकरियां प्राय सभी जलवायु के लिए उपयुक्त होती है
  • भारतीय बाजार में बीटल बकरी की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक होती है। 

3. बरबरी (Barbari goat)

बरबरी नस्ल की बकरियां मुख्य रूप से मध्य और अफ्रीका में पाई जाती है। इस नस्ल के नर व मादा सर्वप्रथम पादरियों द्वारा भारत में लाया गया था। अब यह नस्ल उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा व भारत के अन्य जगहों पर भी पाई जाती है। 

बरबरी बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • यह बकरियां छोटे कद की होती है। इनका शरीर गठीला होता हैं।
  • शरीर पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। इनके शरीर पर भी भूरे या काले रंग के धब्बे पाए जाते हैं।
  • इस नस्ल के वयस्क नर का वजन 35 से 40 किलोग्राम और मादा का वजन 25 से 30 किलोग्राम होता है। 
  • यह बकरियां 2 वर्ष में 3 बार बच्चों को जन्म देती है।
  • यह नस्ल औसतन एक बार में दो बच्चे को जन्म देती है।
  • इस नस्ल की बकरियां प्रतिदिन लगभग 1 किलो दूध देती है।
  • मार्केट में बरबरी बकरी की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक होती है। 

4. सिरोही (Sirohi goat)

सिरोही नस्ल की बकरियां मुख्य रूप से राजस्थान के सिरोही जिले और गुजरात और राजस्थान के कुछ  क्षेत्रों में पाई जाती है।

सिरोही बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • इनके शरीर का रंग भूरा सफेद या भूरे और काले रंगों का मिश्रण होता है। 
  • उनका शरीर गठीला और पूछ मुड़े हुए होते हैं। यह सालाना दो बच्चे को जन्म देती है।
  • भारतीय बाजार में सिरोही बकरी की कीमत 4 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक होती है। 

5. ब्लैक बंगाल (black Bangal goat)

इस प्रजाति की बकरियां पश्चिम बंगाल और झारखंड में अधिक पाई जाती है।  इनके शरीर गठीला होने के साथ बीच में अधिक मोटा होता है। ये बकरियां काले रंग की होती हैं। 

ब्लैक बंगाल बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • एक वयस्क नर ब्लैक बंगाल का वजन 20 से 25 किलो ग्राम और मादा का वजन 15 से 18 किलोग्राम होता है। ये बकरियां कद में छोटी होती है
  •  इस नस्ल की  बकरियां 2 साल में तीन बार बच्चे देती हैं। कभी दो या तीन। तो कभी 4 बच्चे भी देती है।
  •  इन बकरियों का मांस बहुत स्वादिष्ट होता है। 
  • मार्केट में ब्लैक बंगाल बकरियों की कीमत 3 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक होती है। 

6. बोअर (Boer goat)

यह विदेशी नस्ल की बकरी है। इस प्रजाति की बकरियां दक्षिण अफ्रीका में अधिक पाई जाती है। इन बकरियों के शरीर का रंग ज्यादातर सफेद और सिर का रंग भूरा होता है।

बोअर बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • बोअर (Boer) बकरियों की  कान लटके हुए होते हैं।
  • यह बकरियां सभी जलवायु के लिए उपयुक्त होती है।
  • यह ऊंचे कद की बकरियां होती हैं।
  • मांस उत्पादन के लिए इन बकरियों का पालन खास तौर पर किया जाता है।
  • बोअर बकरी की कीमत अन्य बकरियों की तुलना में अधिक होती है।
  • भारतीय बाजार में बोअर नस्ल की बकरियों की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक होती है। 

7. सुरति (Surti goat)

इस नस्ल की बकरियां ज्यादातर बड़ौदा और गुजरात के अन्य इलाकों में पाई जाती है। यह सूरत में ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इनका नाम सुरति रखा गया है।

सुरति बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • सुरति बकरियां लंबाई में छोटी होती हैं।
  • इनके शरीर का रंग ज्यादातर सफेद होता है। 
  • इनके शरीर पर बाल चमकीले होते हैं उनके कान छोटे-छोटे होते हैं।
  •  यह बकरियां कम से कम 2 लीटर दूध प्रतिदिन देती हैं।
  •  सुरती बकरियां को दूध उत्पादन के उद्देश्य से पाला जाता है। 
  • यह बकरियां ज्यादा दूर तक चल नहीं पाती है।
  • सुरति बकरी की कीमत 5 हजार रुपए से शुरू होकर 15 हजार रुपए तक होती है। 

8. ओस्मानाबादी (osmanabadi goat)

ओस्मानाबादी नस्ल की बकरियां ज्यादातर तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अधिक पाई जाती हैं। इनका रंग ज्यादातर सफेद काला या भूरा होता है या फिर इन्हीं तीनों रंगों के मिश्रण में भी पाई जाती है।

ओस्मानाबादी बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • ओस्मानाबादी बकरियां आकार में लंबी होती हैं।
  • इनमें ज्यादातर बकरियों का सींग नहीं होता है।
  •  इनमें दूध देने की क्षमता भी कम होती है।
  • लेकिन इनके मांस अच्छे होते हैं इन्हें मांस उत्पादन के उद्देश्य से ही पाला जाता है
  •  इस नस्ल की बकरियां किसी भी जलवायु में आराम से रह सकते हैं। 
  • यह बकरियां प्रतिदिन 1.5 से 2 किलोग्राम दूध देती है।
  • ओस्मानाबादी बकरी की कीमत 7 हजार रुपए से लेकर 25 हजार तक होती है। 

9. जखराना (jakhrana goat)

जखराना नस्ल अलवर जिले के जखराना गांव की है। इस नस्ल की बकरियां ज्यादातर राजस्थान के अलवर जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती हैं। यह बकरियां देखने में बड़ी होती है।

जखराना बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • इनकी दूध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। 
  • इन्हें खास तौर पर दूध उत्पादन के उद्देश्य से ही पाला जाता है। 
  • यह बकरियां बीटल बकरी है से काफी मिलती-जुलती हैं। 
  • इन बकरियों के मांस भी लोग बहुत पसंद करते हैं।
  • जखराना बकरी की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक मिल जाती है।

10. सोजत (Sojat goat)

यह बकरियां ज्यादातर राजस्थान के सोजत और जोधपुर में पाई जाती है। इस नस्ल की बकरियों के सींग नहीं होते हैं चाहे वह नर हो या मादा। इन बकरियों के दूध देने की क्षमता भी अच्छी होती है। इनकी मांस भी पसंद किए जाते हैं। इनके कान 10 इंच तक लंबे होते हैं।

सोजत बकरी की कीमत और विशेषताएं

  • इस नस्ल के कान बहुत लंबे और पूंछ छोटी और पतली होती है।
  • यह बकरियां सभी मौसम में बहुत ही अच्छे से रह लेती हैं।
  • यह प्रतिदिन 1 से 2 लीटर तक दूध दे सकती है।
  •  नर बकरी का भार 50-60 किलो और मादा बकरी का भार 40-50 किलो तक होता है।
  • सोजत बकरी की कीमत 4 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक होती है।

अगर आप भी किसान हैं और बकरी पालन (goat farming) करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की राय लेकर अच्छी नस्ल की बकरी का चुनाव करें और बकरी पालन शुरू करें।

ये तो थी, भारत में पाई जाने वाली बकरियों की टॉप 10 नस्लें (top 10 goat breeds in India) की जानकारी। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।

Related Articles

Back to top button