ताजा खबरेंबिजनेस आइडिया

Property dealer business: प्रॉपर्टी डीलर कैसे बनें?

गांव हो या शहर आजकल हर जगह प्रॉपर्टी डीलर का बिजनेस (property dealer business) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Property dealer business: आजकल गांव हो या शहर हर जगह प्रॉपर्टी डीलर का बिजनेस (property dealer business) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आजकल बहुत से लोग पढ़ाई करने के बाद घर पर बैठ जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।यह बिजनेस आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है। इस बिजनेस में कभी घाटा नहीं होता है। हर साल प्रॉपर्टी के दाम दुगुने-चौगुने होते जा रहे हैं।

अगर आप बातचीत करने में अच्छे हैं तो आप प्रॉपर्टी डीलर के बिजनेस (property dealer business) में खुद को आजमा सकते हैं। क्योंकि प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में सारा खेल आपकी बातों का ही होता है कि कैसे आप दो खरीदारों को एक साथ ला सकते हैं। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में प्रॉपर्टी डीलर कैसे बनें? प्रॉपर्टी डीलर बिजनेस (property dealer business) की संपूर्ण जानकारी जानेंगे।

इस ब्लॉग में आप जानेंगे-

  • प्रॉपर्टी डीलर क्या होता है
  • प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस कैसे करें
  • प्रॉपर्टी डीलर को कितना कमीशन मिलता है
  • प्रॉपर्टी डीलर का काम क्या होता है
  • एक सफल प्रॉपर्टी डीलर कैसे बन सकते हैं
  • एक अच्छे प्रॉपर्टी डीलर के गुण
  • किसी तरह के रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की जरूरत
  • आप किन जगहों की डील कर सकते हैं
  • प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेस में लागत
  • प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेस में मुनाफा

प्रॉपर्टी डीलर क्या होता है (What is Property Dealer)

प्रॉपर्टी डीलर को रियल एस्टेट एजेंट भी कहा जाता है। प्रॉपर्टी डीलर मकान, दुकान, प्लाट या फ्लैट का सौदा करवाता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास कोई घर या दुकान है तो उसे किराए पर लगाना प्रॉपर्टी डीलर का काम होता है। किसी भी चीज को खरीदने और बेचने वाले के डील करवाना प्रॉपर्टी डीलर का काम होता है।

डील करवाने में प्रॉपर्टी डीलर को कमीशन मिलता है। यह कमीशन हजारों से लेकर लाखों में हो सकता है। यह प्रॉपर्टी डीलर के डील पर निर्भर करता है कि वह कितनी महंगी प्रॉपर्टी की डील करवा रहे है।

प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस कैसे करें (How to start property dealing business)

अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग के बिजनेस (property dealer business) में नए हैं तो आपको शुरुआत में ऑफिस खुलने की कोई जरूरत नहीं है। पहले आप किसी पुराने प्रॉपर्टी डीलर के साथ बिना ऑफिस के ही अपना काम शुरू करें। फिर देखें कि जब आप के ग्राहक बढ़ रहे हैं।

तो आप अपने मुताबिक कहीं अच्छा लोकेशन जैसे मार्केट के आसपास जहां लोगों का आना-जाना हो। आते-जाते लोगों की नजर आपके ऑफिस पर पढ़ सके। ऐसी जगह देख कर अपना ऑफिस खोलें। अपने ऑफिस का कुछ नाम रख लें। जिससे लोगों को जानने में आसानी हो।

प्रॉपर्टी डीलर को कितना कमीशन मिलता है

अगर प्रॉपर्टी डीलर किसी चीज का किराए पर डील करता है तो उसे 2 महीनें का किराया कमीशन के तौर पर मिलता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर जितनी महंगी प्रॉपर्टी की डीलिंग करता है। उसने ही ज्यादा उसके कमीशन भी बनते हैं। यह कमीशन लाखों तक जा सकता हैं। इसका कोई ठिकाना नहीं रहता है।

प्रॉपर्टी डीलिंग में डीलर का बेचने वाले और खरीदने वाले की तरफ से दो-दो प्रतिशत का कमीशन फिक्स होता है।

प्रॉपर्टी डीलर का क्या काम होता है

  • प्रॉपर्टी डीलर का काम किसी बिकाऊ या किराए पर लगने वाली जगह को ढूंढना।
  • प्रॉपर्टी के मालिक से मिलना।
  • ग्राहक खोजना ग्राहक मिलने के बाद दोनों पार्टियों के बीच तालमेल बिठाना। जो बिकाऊ जगह है उसे ग्राहक को दिखाना।
  • प्रॉपर्टी की देखभाल करना। अगर कोई प्लॉट है तो उस पर बिल्डिंग बनवाने का काम करना।
  • प्रॉपर्टी के सारे कागजी कार्रवाई को पूरा करना।
  • इसके बाद खरीदने वाले के साथ भी जाकर सारे कागज बनवाना।
  • खरीदने वाले के बारे में पूरी तरह से जानकारी इकट्ठा करना।
  • खरीदने और बेचने वाले के बीच एग्रीमेंट साइन करवाना। प्रॉपर्टी लोन दिलाने में मदद करना।
  • घर या जमीन में बिजली और पानी की व्यवस्था को देखना।
  • समय पर टैक्स भरने के लिए याद दिलाना। प्रॉपर्टी डीलर को यह सारी चीजें ध्यान में रखनी चाहिए।

एक सफल प्रॉपर्टी डीलर कैसे बनें (property dealer kaise bane in hindi)

एक सफल प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आपको किसी स्पेशल किसी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको यह पता होना चाहिए कि  आप लोगों से कैसे बात करें कि लोग आपके साथ डील करने को तैयार हो जाए। इसमें आप के बात करने का तरीका ही लोगों पर असर डालती है।

अगर आप इस काम में पक्के होना चाहते हैं तो आप एक किसी प्रॉपर्टी डीलर के साथ रहकर काम को सीख सकते हैं। और उनसे बातचीत करने का तरीका सीख सकते हैं।

जब भी आप किसी पुराने प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम सीखने के लिए जा रहे हैं तो बात हर चीज को बारीकी से सीखे। कि प्रॉपर्टी कैसे ढूंढी जाती है। कैसे किराए पर लगाई जाती है। कैसे पेपर वर्क किया जाता है।

पेपर वर्क में कितने दिन का समय लगता है। अगर ज्यादा समय लगता है तो आप अपने खरीदने वाले ग्राहकों कैसे बांधकर रख सकते हैं।

प्रॉपर्टी डीलिंग (property dealer business) के काम में मशहूर होना चाहते हैं तो अपने आसपास के इलाके में पर्चे बटवा दें। इसके अलावा होर्डिंग भी  लगवा सकते हैं।

एक अच्छे प्रॉपर्टी डीलर के गुण

  • सबके साथ फ्रेंडली रहना। ताकि सब के दोस्त बनकर लोगों का विश्वास जीत सके।
  • हमेशा मार्केट में अपनी गुडविल बनाने की कोशिश करना।
  • अपने ग्राहक को प्रॉपर्टी से जुड़ी सारी बातें सच-सच बताना।
  • हर दिन अखबार पढ़ना और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी के साथ अपडेट रहना।
  • सभी के प्रति भाईचारे का व्यवहार रखना।
  • लोगों से मनमानी पैसे ना लेना।
  • किसी से अटपटे बात ना करना।
  • अपने कम्युनिकेशन स्किल को हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करना।

प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेस में रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस 

एक प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आपको ना ही किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है। और ना ही किसी तरह की लाइसेंस की। हां अगर आपको रजिस्टर्ड रियल एस्टेट एजेंट यानी कि प्रॉपर्टी डीलर बनना है। तो आपको RERA (रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद कुछ वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी डीलर के लिए आप रजिस्टर्ड हो जाएंगे।

आप किस तरह की जगह की डील कर सकते हैं

ज्यादातर प्रॉपर्टी डीलर मुख्यतः 4 तरह के जगहों का डील करते हैं। वह निम्नलिखित है-

  • घर या अपार्टमेंट जिसमें लोग रह सकते हैं।
  • कमर्शियल प्रॉपर्टी जैसे दुकान या गोदाम।
  • फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जगह।
  • खाली जमीन का सौदा।

प्रॉपर्टी डीलिंग में लागत (Cost in Property Dealing)

वैसे तो आपको प्रॉपर्टी डीलिंग (property dealer business) के लिए ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन हां ग्राहक को खोजने के लिए और दोनों पार्टी के साथ बातचीत के लिए आपको एक से कई बार आना जाना जरूर करना पड़ेगा।

इसके लिए आपको अपने पेट्रोल के खर्चे में ही जो लागत लगती है। उसे लगाना पड़ेगा और समय-समय पर कभी ऐसा भी होता है कि दोनों पार्टी में से एक पार्टी पीछे हटती है। तो आपको ही कुछ ऐसा करना होगा जिससे दोनों मान जाए। इसके लिए आपको हमेशा अपने पास कुछ पैसे रखने चाहिए।

यह काम शुरू करने के बाद आप खुद समझ में आ जाएगा, कि आपको कितनी लागत लगाने की जरूरत पड़ेगी।

प्रॉपर्टी डीलिंग बिजनेस में मुनाफा (Profit in Property Dealer business)

अगर आपको इस काम में अच्छा खासा अनुभव हो जाता है और आप अच्छी डील कर लेते हैं। तो आपको महीने के लाखों कमाने से कोई नहीं रोक सकता है।

कभी-कभी ऐसा होता है कि खरीदने और बेचने वाले में से एक पार्टी को सौदा मंजूर नहीं होता है। तो उस समय भी आपको ही कुछ ऐसा खेल खेलना होगा जिससे दोनों पार्टी आराम से मान जाए।

तो ऐसे में जो आप पार्टी आपसे खुश होती है। आपको खुशी-खुशी कमीशन बढ़ कर दे देती है। इससे भी आपका अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। तो इसलिए हमेशा रूठे को मनाने का हुनर अपने साथ लेकर चलेंगे तो आप प्रॉपर्टी डीलर के बिजनेस में बहुत आसानी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस (property dealer business) हर जगह मुनाफा ही देता है। आप अच्छे से काम करें तो सालाना मुनाफा में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button