कृषि मशीनरी

स्वराज 963 एफई V/s जॉन डियर 5405 | John deere 5405 V/s swaraj 963 fe

आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के बीच के अंतर और कीमत (John deere 5405 vs swaraj 963 fe tractor) को जानते हैं। 

स्वराज 963 एफई और जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में अंतर

John deere 5405 vs swaraj 963 fe tractor: बढ़ते समय के साथ-साथ भारत में ट्रैक्टरों में काफी बदलाव देख जा रहे हैं। किसानों को अधिक फीचर्स और दमदार ट्रैक्टर काफी पसंद होते हैं।

आपको बता दें, जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई, दोनों ही ट्रैक्टर भारतीय किसानों में काफी लोकप्रिय हैं। ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव में आते हैं, साथ ही दोनों ही ट्रैक्टर 60 से 65 एचपी श्रेणी के हैं।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जॉन डियर 5405 और स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के बीच के अंतर और कीमत (John deere 5405 vs swaraj 963 fe tractor) को जानते हैं। 

ब्रेक-स्टीयरिंग 

स्वराज 963 एफई में डिफरेंशियल सिलेंडर के साथ पावर स्टीयरिंग दी गई है। स्वराज 963 एफई में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। तेल में डूबे हुए ब्रेक के कारण ये ब्रेक कम घिसते हैं और अधिक समय तक चलते हैं।

वहीं जॉन डियर 5405 पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें टिल्ट स्टीयरिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं, जो हाइड्रॉलिक एक्चुएटेड, सेल्फ एडजस्टिंग, सेल्फ इक्वलाइजिंग होते हैं। इनके ब्रेक की खास बात यह है कि ये ब्रेक कम घिसते हैं और ज्यादा वक्त तक चलते हैं। इनकी रखरखाव लागत भी काफी कम आती है। 

पीटीओ पावर

स्वराज 963 एफई में मल्टी स्पीड और रिवर्स पीटीओ दिया गया है, जो 540 और 540 ई की स्पीड से कार्य करता है। 

वहीं जॉन डियर 5405 में 6 स्पलाइन वाली इनडिपेंडेंट पीटीओ है। जिसमें स्टैंडर्ड, इकोनॉमी और रिवर्स के विकल्प भी दिए गए हैं। इसका इकोनॉमी पीटीओ 1600 ईआरपीएम पर 540 की स्पीड से काम करता है और रिवर्स पीटीओ 2100 ईआरपीएम पर 516 की स्पीड से काम करता है। स्टैंडर्ड पीटीओ 2100 ईआरपीएम पर 540 की स्पीड से कार्य करता है। 

इंजन 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर 60 एचपी का ट्रेक्टर है।इसमें भी 3 सिलेंडर लगे हुए हैं। इस ट्रैक्टर में एयर क्लीनर ड्राई टाइप का दिया गया है। इसमें इंजन रेटेड आरपीएम 2100 दी गई है। 

जबकि जॉन डियर 5405, 63 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फिल्टर भी लगा हुआ है। इसमें इंजन रेटेड आरपीएम 2100 है। 

टायर 

स्वराज 963 एफई में आगे के टायर 7.5 X 16 के साइज में आते हैं। साथ ही 9.5 X 24 के साइज का विकल्प भी दिया गया है। वहीं पीछे के टायर 16.9 X 28 के साइज हैं। 

वहीं जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.5×24 साइज के हैं। इसमें 11.2X24 के साइज का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं पीछे के टायर का साइज 16.9 x 28 है। इसमें भी 16.9 x 30 का ऑप्शन दिया गया है। 

ट्रांसमिशन 

स्वराज 963 एफई में डबल क्लच और 12 रिवर्स गियर और 2 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं। स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की अधिकतम रिवर्स स्पीड 31.70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं इसमें मैकेनिकल टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 

जबकि जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में 12 रिवर्स गियर और 4 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं। इसकी अधिकतम रिवर्स स्पीड 32.6 किलोमीटर है। यह ड्राई ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसके अलावा इसमें ड्राई इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक क्लच का विकल्प भी दिया गया है। 

वारंटी 

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर में 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी दी जाती है। जबकि जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर में 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी मिलती है। 

डाइमेंशन्स 

स्वराज 963 एफई की कुल लंबाई 3735 एमएम है और चौड़ाई 1930 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 370 एमएम है। कुल वजन 3015 किलो है। इसका व्हीलबेस 2245 एमएम है। 

वहीं जॉन डियर 5405 की कुल लंबाई 3678 एमएम और कुल चौड़ाई 2243 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 425 एमएम का है। कुल वजन 2600 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2050 एमएम है। 

हाइड्रोलिक क्षमता

स्वराज 963 एफई की हाडड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम है। 

वहीं जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसके अलावा इसमें 2500 किलो का विकल्प भी दिया गया हैं। 

स्वराज 963 एफई और जॉन डियर 5405 की कीमत 

भारतीय बाजार में स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की कीमत 9.90 लाख रुपए से 10.50 लाख रुपए तक है। जबकि जॉन डियर 5405 ट्रैक्टर की कीमत 9.20 लाख रुपए से 9.70 लाख रुपए में उपलब्ध है। इन दोनों ट्रैक्टरों की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button