ताजा खबरेंपशुपालन

पशुओं का दूध बढ़ाने के 5 आसान उपाय | How to increase milk of Buffalo/cow

पशुपालक दूध बढ़ाने के लिए सुईयों का उपयोग करते हैं। जिससे पशुओं का स्वास्थ्य खराब होता है। यदि पशुओं की सही देखरेख व खान-पान का ध्यान रखा जाए, तो दूध को बढ़ाया जा सकता है। 

How to increase milk of Buffalo/cow: भारत दुग्ध उत्पादन में अग्रणी देश है फिर भी प्रति पशु उत्पादकता के मामले में काफी पीछे हैं। गाय-भैंस के कम दूध देने से पशुपालक हमेशा परेशान रहते हैं। अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुपालक दूध बढ़ाने के लिए सुईयों का उपयोग करने लगते हैं। जिससे पशुओं का स्वास्थ्य भी खराब होता है। यदि पशुओं की सही देखरेख व खान-पान का ध्यान रखा जाए, तो दूध को बढ़ाया जा सकता है। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में गाय, भैंस का दूध बढ़ाने के 5 आसान उपाय (5 easy ways to increase milk of cow, buffalo) जानते हैं। 

  • पशुओं को प्रसव वाले दिन से 100 एम.एल यूट्राविन 10 दिनों तक अवश्य पिलायें। जिससे पशु पूरी जेर डाल दे तथा बच्चेदानी की अच्छे से सफाई हो सके। इस दिन से एक सप्ताह तक एनबूस्ट पॉउडर 100 ग्राम सुबह-शाम अवश्य खिलाएं। इससे दूध बढ़ने लगेगा।
  • प्रसव के सात दिन बाद मिनफ्लुक-डीएस बोलस या फिर मिनवर्म 90 एम.एल दें। यह पशु के पेट के कीड़ों का सफाया करेगा। एनरबूस्ट पॉउडर 100 ग्राम प्रतिदिन 21 दिनों तक दें। इससे भी पशु का दूध बढ़ेगा।
  • जब पशु के प्रसव में एक महीना रह जाए, तो उसे 10 एम.एल. अडर-एच रोजाना 25 दिनों तक पिलायें। ताकि उसकी ओहंडी में अगर कोई विकार हो तो वह ठीक हो जाएगा। अगर कोई विकार न हो तो उसकी बड़ी अच्छी ओहंडी बन जाएगी। पशु के प्रसव के करीब 15 दिन रह जाएं तब उसे 100 ग्राम रोजाना एनबूस्ट पॉउडर अवश्य खिलाएं। इससे पशु के बच्चे का विकास होगा। इसके अलावा अगले ब्यात में ज्यादा दूध देने के लिए भरपूर ऊर्जा मिल जाएगी।
  • प्रसव के एक महीने बाद से बायोबीऑन-गोल्ड पॉउडर 50 ग्राम रोजाना खिलाएं। इससे पशु दूध के उच्चतम स्तर को बनाए रखेगा और समय से गर्भधारण कर सकेगा। 
  • प्रसव के 11वें दिन से आप पशु को डाइजामैक्स फोर्ट बोलस 2 सुबह 2 शाम खिलाएं और सिमलेज बोलस एक सुबह एक शाम इस तरह से 10 दिनों तक खिलाएं। इससे पशु का दूध बढ़ने लगेगा। अगर आप इन तरीकों का सही से पालन करेंगे, तो आपके पशु का दूध निश्चित बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button