कृषिकृषि मशीनरी

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | kubota neostar b2741 4wd price

आइए, इस लेख में कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की कीमत और अन्य विशेषताएं (kubota neostar b2741 4wd price and features) जानें। 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की कीमत और अन्य विशेषताएं, यहां जानें | kubota neostar b2741 4wd price

kubota neostar b2741 4wd price: कम बजट में छोटे और सीमांत किसानों के लिए छोटे ट्रैक्टर (mini tractor) काफी मददगार होते हैं। कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD, 27 एचपी का मिनी ट्रैक्टर है। यह खेत और बागानों में मध्यम इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा है।

आपको बता दें, कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD भारत में सबसे अच्छे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में से एक है। इसके साथ ही यह अपने बेहतर लुक, उच्च इंजन क्षमता और अच्छा माइलेज के लिए भारतीय किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर है।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की कीमत और अन्य विशेषताएं (kubota neostar b2741 4wd price and features) जानें। 

कुबोटा नियोस्टार का ट्रांसमिशन 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 2.00 – 19.8 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 9 फॉरवर्ड गियर और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD में ड्राई सिंगल प्लेट क्लच दिया गया है।

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की इंजन

इस ट्रैक्टर में 27 एचपी, 1261 सीसी और 3 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। यह 2600 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में लिक्विड कूलैंट कूल्ड रिजर्वायर लगा हुआ है। कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है।

स्टीयरिंग 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर इंटीग्रल पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसके साथ इसमें आरामदायक सीट दी गई है और ऑयल इम्मरसेड तेल ब्रेक दिए हुए हैं। 

हाइड्रोलिक्स 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 750 किलोग्राम है। इसमें 3 पाइंट लिंकेज के साथ कैटगरी 1 एंड इन टाइप की हाइड्रोलिक दी गई है।

टायर 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर के 4 डबल्यू डी टायर दिए गए हैं। इसके अगले टायर 7.00 x 12 और पीछे के टायर 8.30 x 20 साइज में हैं।

पीटीओ पावर

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर मल्टीस्पीड पी.टी.ओ पावर के साथ आता है। पीटीओ पॉवर 19.17 एचपी है। इसमें 23 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर का कुल वजन 650 किलोग्राम है। 

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD की कीमत (kubota neostar b2741 4wd price)

भारतीय बाजार में कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की कीमत 5.81 से 5.83 लाख रुपए तक है। यह कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर से संपर्क करें। कंपनी इस पर 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी देती है।

👉ट्रैक्टर संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button