काम की खबरकृषि मशीनरी

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर | john deere tractor 6120 b price

आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानें- जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं (John Deere 6120 B tractor price and features)

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं | john deere tractor 6120 b price in india

john deere tractor 6120 b price: जॉन डियर 6120 B 120 एचपी का ट्रैक्टर है। यह एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इसे सभी एडवांस तकनीक के साथ बनाया गया है। यह विभिन्न बागवानी कार्यों जैसे रोपण, बुआई, थ्रेसिंग आदि कार्य बड़ी कुशलता के साथ करता है। इसे अपनी आकर्षक डिजाइन, लुक और बेहतरीन माइलेज के लिए पसंद किया जाता है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानें- जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं (John Deere 6120 B tractor price and features)

इंजन 

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर में 120 एचपी, 4 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। यह 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। यह ट्रैक्टर ड्यूल एलिमेंट प्री-क्लीनर के साथ आता है। इसका पीटीओ पावर 102 एचपी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित ईंधन इंजेक्शन इकाई फ्यूल पंप है। 

ट्रांसमिशन 

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर (John Deere 6120 B tractor) में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 3.1- 30.9 किमी प्रति घंटे की है। वहीं रिवर्स स्पीड 6.0 – 31.9 किमी प्रति घंटे है। 

ब्रेक और स्टीयरिंग 

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर (John Deere 6120 B tractor) में आयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 12 वॉल्ट 90 ए एच की बैटरी लगी हुई है।

हाइडोलिक्स 

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक क्षमता 3650 किलोग्राम है। यह कैटगरी 2 ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण के 3 प्वाइंट लिंकेज के साथ आता है। 

पहिया और टायर 

यह (John Deere 6120 B tractor) 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके आगे के टायर 14.9 X 24 और पिछले टायर का साइज 18.4 X 38 है। इसमें 220 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। 

जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर की कीमत 

यह ट्रैक्टर बाजारों में 30.10-31.30 लाख रुपए के कीमत में उपलब्ध है। कंपनी इस पर 5 हजार घंटे और पांच साल की वारंटी देती है। यह कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें। 

👉 कृषि मशीनरी संबंधित अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button