औषधीय पौधेकृषि

Geranium ki kheti: जिरेनियम की खेती कैसे करें, यहां जानें

भारत में फूलों की खेती वर्षों से होती आ रही है। इनमें जिरेनियम की खेती महत्वपूर्ण है। जिरेनियम एक प्रकार का सुगंधित पौधा होता है।

Geranium ki kheti: भारत में फूलों की खेती वर्षों से होती आ रही है। इनमें जिरेनियम की खेती महत्वपूर्ण है। जिरेनियम एक प्रकार का सुगंधित पौधा होता है। इसके फूलों से तेल निकाला जाता है। इसके तेल से कई प्रकार की दवाइयां, साबुन, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन बनाए जाते हैं। इसके 1 लीटर तेल की कीमत ₹ 2 हजार तक होती है।

आज हम आपको इस ब्लॉग में जिरेनियम की खेती (geranium ki kheti) के बारे में बता रहे हैं। 

तो आइए जानें- जिरेनियम की खेती कैसे करें?

जिरेनियम की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी 

जिरेनियम की खेती (geranium ki kheti) करने के लिए हर तरह की जलवायु अच्छी होती है। खेती के लिए बलुई दोमट और शुष्क मिट्टी सबसे अच्छी होती है। मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। 

जिरेनियम की उन्नत किस्में

अल्जीरियन, बोरबन, सिम पवन, इजिरिसयन जिरेनियम की उन्नत किस्में हैं।

जिरेनियम की खेती का तरीका 

  • खेती के लिए मार्च का महीना सर्वोत्तम माना जाता है। 
  • खेती के लिए बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। 
  • बुआई करने से पहले खेत को 2 से 3 बार अच्छे से जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लेना चाहिए। 
  • फिर खेत को पाटा लगाकर समतल बना लेना चाहिए।
  • पौधे की रोपाई करते समय पौधे से पौधे की दूरी 50 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। 
  • पौधे को खेत में लगाने से पहले थिरम या बविष्टिन से उपचारित कर लेना चाहिए।
  • पौधे लगाने के तुरंत बाद पहली सिंचाई करनी चाहिए।
  • आवश्यकता अनुसार 5 से 6 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहना चाहिए।
  • इसकी पत्तियां 3 से 4 महीने के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। 
  • जिरेनियम की खेती में लागत और कमाई

    जिरेनियम एक ऐसा पौधा है, जिसकी खेती करके किसान भाई कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। जिरेनियम की खेती (geranium ki kheti) में प्रति एकड़ 80 से ₹ 90 हजार की लागत आती है, वहीं 2.5 से 3 लाख की आमदनी हो जाती है। आपको बता दें, भारत में इसके 1 लीटर तेल की कीमत 15 से ₹20 हजार तक होती है।

    ये तो थी, जिरेनियम की खेती (geranium ki kheti) की बात। ऐसे ही खेती की उन्नत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    Related Articles

    Back to top button