काम की खबरकृषि

भारत के टॉप 10 कृषि राज्य | Top 10 Agriculture States in India

द रुरल इंडिया के इस लेख में भारत के टॉप 10 कृषि राज्यों (Top 10 Agriculture States in India) को जानते हैं। 

Top 10 Agriculture States in India: भारत में कृषि उद्योग (agro Industry) तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। हमारे देश में लगभग 58% आबादी कृषि (agriculture) पर निर्भर है। यह एक ऐसा सेक्टर है जो कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। भारत में कई राज्यों ऐसे है जो विश्वभर में सर्वाधिक उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। 

भारत एक विकासशील देश है फिर भी विकासशील भारत की कृषि (agriculture) लगातार तेजी से विकसित हो रही है। हमारे देश में उत्पादन और उपभोग का पैटर्न बदल रहा है।

भारत में जनसंख्या में वृद्धि, आय में वृद्धि, ग्रामीण/शहरी प्रवास और ग्रामीण प्रति व्यक्ति उत्पादकता में भी वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि देश में भोजन की मांग में भी वृद्धि हुई।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक आने वाले 20 वर्षों में भारत की प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 320 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। ऐसे में भारत के कई राज्य भी कृषि उत्पादन में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी को देखते हुए द रूरल इंडिया ने इस लेख में भारत के टॉप 10 कृषि राज्यों (Top 10 Agriculture States in India) की एक सूची तैयार की है।  

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में भारत के टॉप 10 कृषि राज्यों (Top 10 Agriculture States in India) को जानते हैं। 

1. पश्चिम बंगाल (West Bengal)

पश्चिम बंगाल भारत का सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक राज्य है। चावल उत्पादन में पश्चिम बंगाल सबसे आगे हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश का स्थान आता है। इसके अलावा यह राज्य जूट, तिल, तंबाकू और चाय के लिए भी प्रसिद्ध है।

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में चावल की उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 2600 किलोग्राम है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 146.05 लाख टन चावल का उत्पादन होता है। फल उत्पादन में भी पश्चिम बंगाल अग्रणी राज्य है। यहां आम, लीची, अनानास, अमरूद और संतरा सहित कई फलों का उत्पादन होता है।

इसके अलावा यहां सब्जियों में फूलगोभी, टमाटर, खीरा, गोभी, भिंडी और बैंगन की खेती होती है। आपको बता दें, चावल, जूट और गेहूं पश्चिम बंगाल में उगाई जाने वाली मुख्य फसलें हैं। मसालों में मिर्च, अदरक, लहसुन, धनिया और हल्दी का उत्पादन में भी पश्चिम बंगाल अग्रणी राज्य है। 

2. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कृषि उत्पादन के मामले में भी सबसे आगे है। यहां बाजरा, चावल, गन्ना, खाद्यान्न, और कई अन्य फसलों की खेती होती है। गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इसके बाद हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश का स्थान आता है।

उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 22.5 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन होता है। यहां की जलवायु गेहूं उगाने के लिए सबसे उपयुक्त है। उत्तर प्रदेश में 96 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन में भी पहले स्थान पर है। यहां गन्ना विश्वस्तर पर सबसे अधिक उत्पादित फसल है। यहां प्रतिवर्ष 145.39 मिलियन टन गन्ना उत्पादन होता है।

3. पंजाब (Punjab)

हमारे देश में पंजाब सबसे अधिक उपजाऊ राज्य है। यहां की जलवायु गेहूं, गन्ना, चावल, सब्जी और फलों के लिए काफी अनुकूल है। पंजाब को भारत में रोटी की टोकरी कहा जाता है।

यहां लगभग 93% भूमि पर खेती की जाती है। पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं और धान की खेती होती है। 

आपको बता दें, पंजाब भारत में तीसरा सबसे बड़ा कृषि फसल उत्पादक राज्य है। यहां की सिंचाई प्रणाली बहुत ही उन्नत है। 

4. गुजरात (Gujarat)

गुजरात भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कृषि राज्य है। गुजरात में कृषि, ऊर्जा और उद्योग के क्षेत्र में काफी निवेश किया गया है।

गुजरात में कपास, मूंगफली, अरंडी, बाजरा, अरहर, चना, तिल, धान, मक्का और गन्ने का उत्पादन होता है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर कपास का भी उत्पादन है। मूंगफली उत्पादन में गुजराज अग्रणी राज्य है। 

5. हरियाणा (Haryana)

हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाणा में लगभग 70% लोग कृषि कार्य में लगे हुए हैं। भारत के हरित क्रांति में हरियाणा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

हरियाणा में विशाल सिंचाई प्रणाली है। हरियाणा की प्रमुख फसलों में गन्ना, धान, गेहूं और सूरजमुखी हैं। हरियाणा सूरजमुखी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

हरियाणा पशुपालन में भी आगे है। हरियाणा भारत के शीर्ष कृषि राज्यों के अंतर्गत आता है।

6. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 

मध्य प्रदेश दलहन उत्पादन के लिए जाना जाता है। दलहन उत्पादन में इसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान आता है। यह प्रदेश सोयाबीन और लहसुन उत्पादन में अग्रणी राज्य है।

मध्य प्रदेश में किसानों की आय का मुख्य स्रोत गेहूं, दाल और मक्का है। यहां की प्रमुख फसलों में उड़द, सोयाबीन और अरहर है।

मध्य प्रदेश एक बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य है। यहां की जलवायु और मिट्टी विभिन्न फसलों के लिए काफी अनुकूल है। मध्य प्रदेश का कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यहां की 65% आबादी कृषि कार्य में सलंग्न हैं। 

7. असम (Assam)

असम एक कृषि आधारित राज्य है। अन्य राज्यों की तुलना में असम कम विकसित राज्यों में आता है। यहां की 70% आबादी कृषि पर निर्भर है। असम चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है, इसके बाद हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्य हैं।

भारत में सबसे प्रसिद्ध चाय नीलगिरी चाय, दार्जिलिंग चाय, असम चाय और कांगड़ा चाय यहीं उत्पादित होता है। भारत में कुल चाय उत्पादन का 52% हिस्सेदारी असम राज्य का है। 

8. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

आंध्र प्रदेश में 62% आबादी कृषि कार्य में लगी हुई है। यहां चावल उत्पादन पर अधिक ध्यान दिया जाता है। यहां की प्रमुख फसलों में ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, तंबाकू, दाल, गन्ना, और अन्य फसलें हैं।

आपको बता दें, आंध्र प्रदेश में 1.5 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर बागवानी की जाती है। 

9. कर्नाटक (Karnataka)

कर्नाटक एक समग्र कृषि अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। राज्य की अधिकांश आबादी खेती में लगी हुई है। कर्नाटक की जलवायु खेती के लिए काफी अनुकूल है। कर्नाटक की प्रमुख फसलों में चावल, मक्का, मूंग दाल, लाल मिर्च, गन्ना, मूंगफली, सोयाबीन, हल्दी और कपास हैं।

इसके अलावा यहां सरसों, तिल, जौ, गेहूं और मटर की खेती होती है। कर्नाटक भारत में शीर्ष कृषि राज्यों के अंतर्गत आता है।

कर्नाटक कॉफी उत्पादन में सबसे आगे है। भारत में कुल उत्पादन का 70% कॉफी कर्नाटक में होता है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 222300 मीट्रिक टन कॉफी का उत्पादन होता है।

10. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। छत्तीसगढ़ की मुख्य फसलों में चावल, बाजरा और मक्का प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में 77 प्रतिशत क्षेत्र चावल उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है।

छत्तीसगढ़ पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। यहां केवल 20% भूमि ही सिंचित क्षेत्र में आती है। यहां फलों में काजू, अमरूद, चीकू और आम की खेती होती है। मसाला उत्पादन में भी यह राज्य अग्रणी है। यहां अदरक, हल्दी, मेथी, धनिया, मिर्च और लहसुन की खेती खूब होती है। 

ये तो थी, भारत के टॉप 10 कृषि राज्यों (Top 10 Agriculture States in India) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें। दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।

Related Articles

Back to top button