काम की खबरबिजनेस आइडिया

पेट्रोल पंप कैसे खोलें 2024 | Indian Oil Petrol Pump Dealership

इंडियन ऑयल भारत की सबसे बड़ी गैस और ईंधन की कंपनी है। यह कंपनी सभी पेट्रोल पंप कंपनियों से ज्यादा पुरानी है।

Indian Oil Petrol Pump Dealership 2024: पेट्रोल पंप का बिजनेस (Petrol Pump Business) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफे वाला बिजनेस माना जाता है।

हमारे देश में BPCL, HPCL, IOCl, रिलायंस, एस्सार ऑयल जैसी पब्लिक और प्राइवेट ऑयल कंपनियां पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए डीलरशिप देती हैं। इंडियन ऑयल भारत की सबसे बड़ी गैस और ईंधन की कंपनी है। यह कंपनी सभी पेट्रोल पंप कंपनियों से ज्यादा पुरानी है। अब तक पूरे भारत में इंडियन ऑयल कंपनी के लगभग 27 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप है। 

ये तो हुई इंडियन ऑयल कंपनी से जुड़ी बातें। लेकिन अगर हम बात करें पेट्रोल पंप बिजनेस ही तो चाहे वह किसी भी कंपनी की हो, आपको इसके लिए अच्छे खासे पूंजी को इकट्ठा करना होगा। पेट्रोल पंप का बिजनेस (Petrol Pump business) कम पैसों में होने वाला बिजनेस नहीं है। इसके अलावा आपके पास खुद की जमीन भी होनी चाहिए। अगर आपके पास से दोनों चीज है तो आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के लिए अपना हाथ जरूर आगे बढ़ा सकते हैं।

इंडियन ऑयल पर एक नजर (A look at Indian Oil)

  • Indian Oil Corporation Limited (IOCL) एक भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी है।
  • यह देश की सबसे बड़ी कमर्शियल तेल कंपनी है। इंडियन ऑयल वर्ष 2019 में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 117 वें स्थान पर थी।
  •  भारत सहित अन्य देशों में इंडियन ऑयल कंपनी पेट्रोल के मामले में सबसे आगे है।
  • 100 से अधिक देशों में लुब्रिकेंट सप्लाई करती है।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप (Indian Oil Petrol Pump Dealership) के बारे में आसान भाषा में जानें। 

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह का चुनाव
  • इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए कंपनी की नियम और शर्तें
  • इंडियन आयल कंपनी लाइसेंस कैसे देती है
  • पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए पात्रता मापदंड
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • इंडियन ऑयल डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
  • पेट्रोल पंप खोलने में लागत
  • इंडियन ऑयल कंपनी अपने डीलर को कितना प्रॉफिट मार्जिन देती है
  • इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप में मुनाफा
  • इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की विशेषताएं

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह का चुनाव

बिजनेस चाहे छोटा हो या बड़ा हर बिजनेस के लिए लोकेशन का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसी तरह पेट्रोल पंप के बिजनेस में भी सारा खेल जगह का ही होता है। गांव हो या शहर पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन सड़क पर ही होनी चाहिए। जहां से गाड़ियों का आना-जाना बराबर रहे।

अगर आप की जमीन हाईवे पर है तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा है। क्योंकि कोई भी पेट्रोल या डीजल के लिए गांव या गली में नहीं आता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखते हुए जगह का चुनाव करें।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए कंपनी की नियम और शर्तें

  • अगर आप इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप किस चीज नेशनल हाईवे पर खोलना चाहते हैं। तो आप के पास सबसे पहले पेट्रोल पंप के लिए उपयुक्त जमीन होनी चाहिए।
  • इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के लिए आपके पास लगभग 1200 वर्ग मीटर से 1600 वर्ग मीटर तक जमीन होनी चाहिए।
  • अगर आप किसी शहरी क्षेत्र में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपके पास 800 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए।
  • अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है और आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं। तो आप जमीन लीज पर यानी किराए पर लेकर खोल सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी आपके पास जमीन का लीज एग्रीमेंट होना चाहिए। कंपनी इसकी बहुत ही बारीकी से जांच करती है।

इंडियन आयल कंपनी लाइसेंस कैसे देती है

अगर आप इंडियन ऑयल कंपनी से पेट्रोल पंप डीलरशिप लेने के लिए आवेदन करते हैं। तो कंपनी सबसे पहले आपकी जमीन की जांच करती है। फिर जमीन का सर्वे करती है। इसके अलावा आपके द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों की जांच करती है। उसके बाद ही आपको पेट्रोल पंप का लाइसेंस प्राप्त किया जाता है।

यदि आवेदक इन सभी नियम शर्तों पर खरे उतरते हैं। तब कंपनी उन्हें पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए ऑफर करती है।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए पात्रता मापदंड

  • आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो उनका 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अगर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आवेदक का 12 वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास अपनी जमीन के सभी कागजात और खुद से जुड़े सभी दस्तावेज होने चाहिए। जैसे- पता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि।
  • अगर जमीन कृषि भूमि के अंतर्गत आती है तो उसके लिए एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट आवेदक के पास होना चाहिए।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ 
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

इंडियन ऑयल डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आप चाहे तो अखबारों में विज्ञापन देखकर या इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • अगर आप इस बिजनेस के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए तो इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा।
  • इसके बाद कंपनी सभी जांच के बाद आपको पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस ऑफर करेगी।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप खोलने में लागत

चाहे वह किसी भी कंपनी का पेट्रोल पंप हो। वह आपके जमीन और पेट्रोल पंप खोले गए जगह पर निर्भर करता है। लेकिन बात अगर हम इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप की करें तो इसके लिए आपके पास एक से डेढ़ करोड़ तक रुपए इकट्ठा होना चाहिए। इसमें लगभग आपको 50 से 60 लाख कंपनी को सिक्योरिटी के रूप में देना पड़ता है।

इसके अलावा आपको और जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत होती है तो आपको लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपए की जरूरत तो पड़ेगी। इसके लिए आप चाहे तो दो-तीन लोग मिलकर पार्टनरशिप में भी पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। जिससे आप लोगों को खर्चे में थोड़ी कमी आ सकती है।

इंडियन ऑयल कंपनी अपने डीलर को कितना प्रॉफिट मार्जिन देती है

इंडियन ऑयल कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों पर ही अपने डीलर को अलग-अलग मार्जिन देती है। अगर बात हम पेट्रोल की करें तो इसमें कंपनी दो से ढाई रुपए प्रति लीटर मुनाफा अपने डीलर को देती है। वहीं बात अगर डीजल पर प्रॉफिट मार्जिन की करें तो कंपनी 1 रुपए से लेकर 2 रुपए 40 पैसे तक का मुनाफा कमीशन अपने डीलर को देती है।

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप डीलरशिप में मुनाफा

अगर अच्छे लोकेशन पर आपने पेट्रोल पंप खोला है तो दिन भर में लाखों की कमाई भी की जा सकती है। क्योंकि अब हम पेट्रोल हर किसी की जरूरत बन गई है। बिना पेट्रोल पंप से गुजरे 1 दिन भी काट पाना बहुत ही मुश्किल है। इस तरह से पेट्रोल पंप चाहे किसी भी कंपनी का हो अगर पास में पेट्रोल पंप खोल लिया तो आपकी चांदी ही चांदी है।

Related Articles

Back to top button