छत्तीसगढ़ में 8 जून, 2023 का मौसम पूर्वानुमान | Chhattisgarh ka mausam
आइए, द रूरल इंडिया के मौसम अपडेट्स में जानते हैं- छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा? (10 दिनों का मौसम 2023 छत्तीसगढ़)...
Chhattisgarh ka mausam (छत्तीसगढ़ में 8 जून, 2023 का मौसम पूर्वानुमान): मौसम विभाग छत्तीसगढ़ (IMD, Raipur) के अनुसार पिछले 24 घटों में छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।
आपको बता दें, एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक के बीच स्थित है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मुताबिक प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान रायगढ़ 42 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि अगले 2-3 दिनों तक छत्तीसगढ़ का मौसम (chhattisgarh ka mausam) सामान्य रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून आने में 5-6 दिनों की देरी हो सकती है।
देशभर की ताजा मौसम अपडेट्स के साथ-साथ कृषि संबधित जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।