ग्रामीण भारतताजा खबरेंपशुपालनबिजनेस आइडिया

Mangur fish: मांगुर मछली पालन कैसे करें? यहां जानें

मांगुर मछली पालन (mangur machhali palan) एक अच्छा ऑप्शन है। यह मीठे पानी की मछली है। इसे कैट फिश की प्रजाति भी कहा जाता है। 

mangur machhali palan: मछली उत्पादन में भारत विश्व में चीन और जापान के बाद तीसरे स्थान पर है। मछली पालन (machhali palan) किसानों के लिए के बहुत ही फायदेमंद व्यवसाय बनकर उभर रहा है।

ऐसे में किसानों का यह सवाल रहता है कि उन्हें किस मछली का पालन से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

इसके लिए देसी मांगुर मछली पालन (mangur machhali palan) एक अच्छा ऑप्शन है। यह मीठे पानी की मछली है। इसे कैट फिश की प्रजाति भी कहा जाता है। 

मांगुर मछली (mangur machhali) पकड़ने के बाद भी कम पानी में आसानी से कई दिनों तक आसानी से रह सकती है। यह मछली आपको बाजार में जीवित और हमेशा ताजा दिखाई देती है। यही कारण है कि बाजार में मांगुर की मछली की मांग हमेशा बनी रहती है। 

तो आइए इस लेख में देसी मांगुर मछली का पालन कैसे करें,(how to magur fish rearing) जानते हैं। 

देसी मांगुर मछली की विशेषताएं (Features of Mangur fish)

  • यह कम गहराई और कम ऑक्सीजन में भी पाली जा सकती है। 
  • इसमें प्रोटीन और आयरन की काफी मात्रा होती है। 
  • इसमें वसा की मात्रा भी कम पाई जाती है। 
  • मांगुर मछली का ट्रांसपोर्टेशन काफी आसान होता है। 

मांगुर मछली पालन के लाभ (Benefits of Mangur fish farming)

  • यह मछली उथले, दलदली, कम पानी और प्रतिकूल पर्यावरण में भी अच्छी तरह बढ़ती है। 
  • पानी में कम ऑक्सीजन की वजह से इन्हें कोई भी समस्या नहीं होतीहै।होती है।
  • दूसरी मछलियों की तुलना में इनके प्रबंधन और पालन का खर्च भी कम आता है। 
  • अन्य मछलियों की तुलना में बाजार में इसके दाम भी अच्छे मिल जाते हैं। 

मांगुर मछली के लिए तालाब निर्माण (pond construction for mangur fish)

  • इसके लिए एक एकड़ का तालाब पर्याप्त होता है। 
  • तालाब के लिए 7 से 8 पीएचमान वाली मिट्टी का चयन करें। 
  • तालाब में मीठे पानी की ही व्यवस्था करें। 

मछली के लिए चारा (fishing bait)

  • यह मछली शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होती हैं। 
  • इसे आहार के रूप में सूखी मछलियां, मछलियों का चूरा, सरसों की खली और चावल की चूनी आदि दिया जाना चाहिए।
  • इसके आहार में 30 से 35 प्रतिशत प्रोटीन भी होना चाहिए। 

मांगुर मछली का उत्पादन और लागत (Mangur fish production and cost)

मांगुर मछली 5 से 6 महीने में 100 से 120 ग्राम की हो जाती है। एक हेक्टेयर तालाब में 3 से 4 टन मछली का उत्पादन हो सकता है। बाजार में इसका मूल्य 200 से 300 प्रतिकिलो तक मिल जाता है।

बात करें लागत की तो मांगुर मछली पालन में प्रति हेक्टेयर 2 लाख रुपए तक की लागत आती है। इससे आप आसानी से 3-5 लाख रुपए कमा सकते हैं। 

संक्षेप में कहें तो मांगुर मछली पालन (mangur machhali palan) कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा देता है। इसे छोटे और सीमांत किसान भी कम जगह की तालाब में आसानी से मछली पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार अनुदान भी देती है। 

Related Articles

Back to top button