कृषि मशीनरीसफल किसान

भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर और कीमत | top 10 tractors price

आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर 2023 और इसकी कीमत (top 10 tractors in india in hindi)

भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर और इसकी कीमत | top 10 tractors in india in hindi |

top 10 tractors in india in hindi: ट्रैक्टर देश के किसानों का सबसे प्रिय मित्र और सबसे पसंदीदा कृषि यंत्र है। ट्रैक्टर एक मित्र की तरह खेती के कामों को आसान करने में मदद करता है। ट्रैक्टर (tractors) की मदद से ही किसानों को खेती करने में समय की भी बचत होती है। इन दिनों ट्रैक्टर में भी अब तरह-तरह के ट्रैक्टर आ रहे हैं जो किसानों के बीच बहुत ही विश्वसनीय बने हुए हैं।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर 2023 और इसकी कीमत (top 10 tractors in india in hindi)

1. महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI)

महिंद्रा ट्रैक्टर काफी लंबे समय से भारत के किसानों के बीच विश्वसनीय बना हुआ है। अपने बेहतर कामों को देकर किसानों की मदद कर रहा है। इनमें से एक Mahindra Arjun 555 DI ट्रैक्टर भी है।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं

  • इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और 50 एचपी इंजन की शक्ति होती है।
  • पीटीओ पावर 48 एचपी की होती है।
  • इसमें क्लच के सिंगल और डबल दोनों ही विकल्प मिलते हैं। 
  • आप अपनी जरूरत के मुताबिक उसका चुनाव कर सकते हैं।
  • इसमें तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक होते हैं।
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए होते हैं।
  • इसमें स्टेरिंग के लिए पावर और मैकेनिकल दोनों ही विकल्प उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर की पावर लिफ्टिंग की क्षमता 1800 किलोग्राम होता है।
  • भारतीय बाजार में अर्जुन 555 डीआई की कीमत लगभग 6,70,000 से 7,10,000 रुपए तक है।

2. फार्मट्रैक 45 स्मार्ट (Farmtrac 45 Smart)

Farm track 45 smart tractor को भारतीय किसानों ने खूब भरोसा दिखाया है। यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय टैक्टर रहा है।

फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं

  • इसमें तीन सिलेंडर 48 एचपी की शक्ति होती है।
  • पीटीओ पावर 42.5 एचपी की होती है।
  • इस ट्रैक्टर में श्रींकोनेश ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिया होता है।
  • इसमें सिंगल क्लच की सुविधा दी जाती है।
  • इसमें मल्टी ब्रेक तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक भी दिए हुए हैं।
  • इसमें पावर के लिए मैकेनिकल व पावर दोनों ही विकल्प दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग की क्षमता 1800 किलोग्राम है।
  • फार्मट्रेक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर की कीमत 5,80,000 से 6,50,000 तक है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई (Massey Ferguson 7250 DI)

मैसी फर्ग्यूसन 7250 ट्रैक्टर किफायती होने के साथ-साथ खेती के काम में भी बहुत बेहतर होता है। इसलिए किसानों ने इसे टॉप टेन ट्रैक्टर्स में शामिल किया है।

मैसी फर्ग्यूसन 7250 की कीमत और विशेषताएं

  • इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 50 एचपी की शक्ति वाला इंजन होता है।
  • ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 45 एचपी की होती है।
  • ट्रैक्टर में कॉम्फी मेस टाइप ट्रांसमिशन भी दिया गया है।
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर  पीछे के लिए दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर में भी डुएल क्लच की सुविधा दी गई है।
  • मेस्सी फर्गुसन में भी तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक की सुविधा है।
  • स्टेरिंग के लिए पावर फॉर मैकेनिकल दोनों ही विकल्प दिए गए हैं।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग की क्षमता 2300  किलोग्राम है।
  • भारतीय बाजार में मैसी फर्ग्यूसन 7250 ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 45 हजार से 6 लाख 95 हजार रुपए तक है।

4. न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स (New Holland 3600-2 TX)

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर पहले से ही किसानों के बीच काफी विश्वसनीय ट्रैक्टर रहा है। इसकी तकनीक इतनी बेहतर है कि किसान इस पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स की कीमत और विशेषताएं

  • इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 50 एचपी की शक्ति वाला इंजन होता है।
  • इसमें कांस्टेंट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर में खास बात यह है कि इसमें गैर के भी दो विकल्प मिलते हैं। 
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए और दूसरे विकल्प में 12 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए मिलते हैं।
  • ट्रैक्टर में डबल क्लच  दी गई है।
  • इसमें पीटीओ के लिए अलग से लिवर दिया गया है।
  • इसमें भी तेल से डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • ट्रैक्टर की वेटलिफ्टिंग की क्षमता 1700 से 2100 तक होती है।
  • न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स ट्रैक्टर की कीमत 6,90,000 से 7,60,000 रु. तक होती है।

5. पावर ट्रैक यूरो 45 (power track euro 45)

यूरो ट्रैक के सभी ट्रैक्टर किसानों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे है। इसी विश्वास को देखते हुए पावर ट्रैक्टर ने अत्याधुनिक टीचर के साथ इस ट्रैक्टर को लांच किया। जिस पर किसानों का अच्छा रिस्पॉन्स रहा।

पावर ट्रैक यूरो 45 की कीमत और विशेषताएं

  • पावर  यूरो 45 में 3 सिलेंडर और 45 एचपी की शक्ति वाला इंजन होता है।
  • अगर बात गियर की करें तो इसमें 8 गियर आगे खिले और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • इसमें सिंगल व डुएल दोनों ही क्लच के विकल्प दिए गए हैं। आप अपने मुताबिक उसका चुनाव कर सकते हैं।
  • इसमें मल्टीप्लेट दिल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिसकी परफॉर्मेंस अन्य ट्रैक्टर से बेहतर है।
  • स्टेरिंग के लिए मैकेनिकल पावर दोनों ही अधिकार दिए गए हैं। इसे आप अपनी जरूरत के मुताबिक खरीद सकते हैं
  • लिफ्टिंग की क्षमता 1700 किलोग्राम है।
  • पावर ट्रैक यूरो 45 ट्रैक्टर की कीमत 5,90,000 से 6,25,000 रुपए तक होती है।

6. जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050 D Tractor)

जॉन डियर के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर में से एक है। उसमें जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर भी है।

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं

  • इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 50 एचपी की शक्ति वाला इंजन होता है।
  • इसमें पीटीओ पावर 42.5 एचपी का दिया गया है।
  • इसमें भी क्लच के लिए सिंगल और डबल दोनों ही विकल्प उपलब्ध है।
  • अपनी जरूरत के मुताबिक इस का चुनाव कर सकते हैं।
  • इसमें भी तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर में कॉलरशिप ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और दो गियर पीछे के लिए दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम की है।
  • जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 90 हजार से 7 लाख 40 हजार रुपए तक है।

7. आयशर 548 ट्रैक्टर (Eicher 548 Tractor)

आयशर 548 ट्रैक्टर ढुलाई और खेती का काम करने में बहुत ही बेहतर माना गया है। इसलिए यह ट्रैक्टर किसानों के बीच एक विश्वसनीय ट्रैक्टर के रूप में बना हुआ है।

आयशर 548 ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं

  • ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 48  हॉर्सपावर का इंजन उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 40.8 एचपी की होती है।
  • इसमें ट्रांसमिशन कांस्टेंट मेस और स्लाइडिंग मेस का कॉन्बिनेशन है। जो साइड में शिफ्ट किया गया है।
  • आयशर 548 ट्रैक्टर 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दी गई है।
  • इसमें भी डुएल क्लच की सुविधा उपलब्ध है।
  • आयशर 548 ट्रैक्टर भी तेल में डूबे डिस्क ब्रेक उपलब्ध है।
  • इसमें भी मैकेनिकल और पावर दोनों ही स्टेरिंग सुविधा उपलब्ध है।
  • इस ट्रैक्टर की वेटलिफ्टिंग की क्षमता 1300 किलोग्राम से 1400 किलोग्राम है।
  • आयशर 548 ट्रैक्टर की कीमत 6,10,000 से 6,40,000 रु. तक है।

8. सोनालिका 745 डीआई (Sonalika 745 DI)

सोनालिका काफी पहले से ही ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के लिए भरोसेमंद रहा है। किसानों के बीच अपनी कामों से एक खास जगह बना ली है। सोनालिका सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। सिकंदर सीरीज को किसानों ने काफी पसंद किया है। सिकंदर सीरीज के ट्रैक्टर दामों में किफायती और माइलेज में भी अच्छे होते हैं।

सोनालिका 745 डीआई की कीमत और विशेषताएं

  • सिकंदर सीरीज के ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 48 एचपी पावर का इंजन होता है।
  • इसमें पीटीओ पावर 40.8 एचपी की है।
  • ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें कांस्टेंट में इस टाइप का ट्रांसमिशन होता है।
  • इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • क्लच के लिए सिंगल व डुअल दोनों ही विकल्प मिलते हैं।आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसका चयन कर सकते हैं।
  • स्टेरिंग में मैकेनिकल और पावर दोनों ही विकल्प उपलब्ध होते हैं।
  • इस ट्रैक्टर के लिफ्टिंग की क्षमता 1800 किलोग्राम होती है
  • सोनालिका 745 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5,75,000 से 6,20,000 रुपए तक है।

9. महिंद्रा 575 डीआई एक्स पी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)

वैसे तो महिंद्रा के सभी कृषि उपकरण और ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। लेकिन महिंद्रा ने इस ट्रैक्टर को एक्स्ट्रा पावर के साथ लॉन्च किया है। एचपी ट्रैक्टर्स को किसानों ने बहुत पसंद किया है। अन्य ट्रैक्टर की तुलना में इसमें एडवांस फीचर हैं।

महिंद्रा 575 डीआई एक्स पी प्लस की कीमत और विशेषताएं

  • इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और 45 एचपी का इंजन उपलब्ध है।
  • इसकी पीटीओ पावर 42 एचपी है।
  • इसकी ट्रांसमिशन की बात करें तो कांस्टेंट में टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इसमें 8 गियर और 2गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • इसमें क्लच के लिए सिंगल और डुअल दोनों ही सुविधा उपलब्ध होती है।
  • इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक उपलब्ध होते हैं।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग की क्षमता 1500 किलोग्राम होती है।
  • महिंद्रा 575 डीआई एक्स पी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6,70,000 से 8,10,000 रुपए तक  है

10. स्वराज 744 एक्स टी (Swaraj 744 XT)

स्वराज के सभी ट्रैक्टरों को किसानों की तरफ से बहुत प्यार और विश्वास मिलता आ रहा है। इसलिए स्वराज आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ नए ट्रैक्टर का निर्माण कर रहा है और मार्केट में क्रांति लेकर आ रहा है। स्वराज के ट्रैक्टरों में 744 एक्स टी भी एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है।

स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं

  • इसमें 3 सिलेंडर और 50 एचपी  का इंजन होता है।
  • पीटीओ पावर 44 एचपी की है। 
  • इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट में और फ्लाइट में टाइप का ट्रांसमिशन भी है।
  • इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • बात क्लच की करें तो इसमें सिंगल और डबल दोनों ही विकल्प है।
  • स्टेरिंग के लिए भी आपको मेकेनिकल और पावर दोनों विकल्प मिलते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट के साथ ही रिवर्स पीटीओ भी दी गई है।
  • इस ट्रैक्टर की लिफ्ट की क्षमता 1700 किलोग्राम है
  • भारतीय बाजार में स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की कीमत 5,75,000 से 6,20,000 रुपए तक होती है।

ये तो थी, भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर और इसकी कीमत (top 10 tractors in india in hindi) की जानकारी। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।

Related Articles

Back to top button