पशुपालन

जखराना बकरी की पहचान, कीमत और विशेषताएं | Jakhrana goat farming

बकरी पालन में जखराना बकरी (Jakhrana goat) का प्रमुख स्थान है। जखराना बकरी को बकरियों का बादशाह कहा जाता है।

जखराना बकरी की पहचान, कीमत और विशेषताएं | Jakhrana goat farming

Jakhrana goat farming: बकरी पालन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। हमारे देश में बकरियों के 20 से अधिक नस्लों का पालन किया जाता है। इनमें जखराना बकरी (Jakhrana goat) का प्रमुख स्थान है। जखराना बकरी को बकरियों का बादशाह भी कहा जाता है। 

आपको बता दें, आजकल मार्केट में बकरी के दूध और बकरे की मांस की मांग को देखते हुए ज्यादातर किसान बकरी पालन की ओर बढ़ रहे हैं। बकरी का दूध औषधीय के रूप में काम करता है। बकरी के दूध में प्रचुर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है। बकरी के दूध का सेवन करने से इम्यूनिटी पावर में वृद्धि होती है।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जखराना बकरी की कीमत, पहचान और इसकी मुख्य विशेषता (Jakhrana goat farming) के बारे में जानते हैं। 

जखराना बकरी पर एक नज़र

नस्ल का नाम

जखराना

मूल स्थान

राजस्थान के जखराना और अलवर 

नस्ल की विशेषता

दूध देने में श्रेष्ठ मानी जाती है 

नस्ल की पहचान

मुख्य रूप से रंग काला, थुथुन और कान पर सफेद धब्बे

पालन का क्षेत्र

राजस्थान के अलवर जिले और उत्तर-पश्चिमी के शुष्क, अर्द्ध शुष्क और जलवायु राज्यों में

जखराना बकरी का वजन

नर बकरी का वजन 60 किलोग्राम और मादा बकरी का वजन 50 किलोग्राम तक

जखराना बकरी की दूध देने की क्षमता

2 से 5 लीटर तक

जखराना बकरी की पहचान (jakhrana goat identification)

  • जखराना नस्ल की बकरियों के शरीर का आकार बड़ा होता है।
  • इन बकरियों के शरीर का रंग काला होता है। 
  • जखराना बकरी के मुंह और कान पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं।
  •  इसके कान चपटे, मध्यम आकार के होते हैं। 
  • इस नस्ल की बकरियों का मुंह पतला उभरा हुआ सिर होता है।
  • जखराना बकरी के सींग माध्यम नुकीले तथा ऊपर से पीछे की ओर मुड़े होते हैं।
  • जखराना बकरी के शरीर की लंबाई 78 सेमी और बकरे के शरीर की लंबाई 84 सेमी होती है।
  • इस नस्ल के बकरे का वजन 60 किलो और बकरी का वजन 50 किलो तक होता है।

जखराना बकरी की विशेषताएं (Jakhrana Goat Breed Information)

  • जखराना बकरी से दूध और मांस दोनों ही अच्छा होता है।
  • जखराना बकरी के दूध में प्रोटीन, खनिज-लवणऔर वसा प्रचुर मात्रा होती है।
  • जखराना बकरी की लंबाई लगभग 80 सेमी और बकरे की लंबाई 85 सेमी होती है।
  • जखराना नस्ल की बकरी पहली बार 18 महीने में बच्चे को जन्म दे देती है।
  • इस नस्ल की बकरियों में एक से लेकर 2 बच्चों को देने की क्षमता होती है।
  • इस नस्ल की बकरी एक दिन में 2 से 3 किलो तक दूध देती है।
  • जखराना बकरी एक ब्यात में लगभग 160 लीटर तक दूध देती है।
  • इस बकरी की दूध देने की अवधि 180 से 200 दिन तक होती है।
  • जखराना बकरियां खुले में चरना पसंद करती हैं, लेकिन इसे आप घर में भी पाल सकते हैं। 

जखराना बकरी का पालन कैसे करें (Jakhrana goat farming guide)

  • जखराना बकरी पालन के लिए सबसे पहले जगह का चुनाव करें। 
  • जखराना बकरी का पालन गांव या पहाड़ी के किनारे वाले स्थान पर उचित होता है। 
  • इसके अलावा आप चाहे तो इस नस्ल की बकरियों को फार्म में भी रख सकते हैं।
  • जखराना बकरी को बहुत ज्यादा ठंडी जगह पर ना रखें। 
  • आप चाहे तो जखराना को अपने घर में भी पाल सकते हैं। 
  • इन बकरियों का चारा भी अन्य बकरियों की तरह भी होता है। जैसे- भूसा, घास आदि।
  • अगर आप इन बकरियों को बाहर चराते हैं तो ज्यादा फायदा मिलेगा।

जखराना बकरी की कीमत (Jakhrana goat price)

जैसा कि आप जानते हैं किसी भी बकरी की कीमत उसके नस्ल, वजन और उम्र पर निर्भर करती है। जखराना बकरी की कीमत भी इसी तरह से होती है। एक स्वस्थ जखराना बकरी की कीमत 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक होती है। 

ये तो थी, जखराना बकरी की कीमत, पहचान और इसकी मुख्य विशेषता (Jakhrana goat farming) की जानकारी। ऐसे ही पशुपालन की उन्नत जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट को आज ही विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button