काम की खबरपशुपालन

ठंड में पशुओं का देखभाल कैसे करें? यहां जानें

ठंड के समय सबसे ज्यादा ध्यान दुधारू पशुओं का रखना चाहिए। अगर यह ठंड से बीमार होते हैं, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है।

care of animals in cold weather: मौसम में बदलाव होते ही मनुष्यों के साथ पशुओं को भी कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ठंड बढ़ते ही पशुओं का अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इसका असर जितना इंसानों पर होता है, उससे कई गुना ज्यादा पशुओं पर होता है। 

ऐसे में ठंड के समय सबसे ज्यादा ध्यान दुधारू पशुओं का रखना चाहिए। अगर यह ठंड से बीमार होते हैं, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। वहीं दूसरी ओर अगर ठंड में पशुओं और इनके खान-पान का उचित ध्यान रखा जाए, तो अच्छा उत्पादन देते हैं। 

तो आइए जानें, ठंड के मौसम में पशुओं का देखभाल कैसे करें (How to take care of animals in cold weather) 

ऐसे करें, ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल

  • पशु आवास की छत पर घांस या टाट की बोरी जरूर डालें।
  • आवास में ठंडी हवा ना आए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
  • आवास में हवा और गैस निकलने की पूरी जगह होनी चाहिए।
  • ज्यादा ठंड हो तो आवास के आस-पास आग जलानी चाहिए।
  • ध्यान रखें धुएं से पशुओं को कोई तकलीफ ना हो।
  • पशुओं को टाट की बोरी या मोटे कपड़े की पोशाक पहनाएं।
  • ठंड में बछड़ों का अलग से ध्यान रखें।
  • पशुओं को धूप जरूर दिखाना चाहिए। इससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • पशुओं के खलिहान में सूखा चारा जरूर देना चाहिए।
  • पशुओं को दिया जाने वाला पानी ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए।
  • ठंडा पानी पेट की एसिडिटी बढ़ाता है।
  • ठंडे पानी से पशुओं के बीमार होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
  • ठंड के मौसम में जानवरों की नाक से पानी आना, भूख न लगना, कांपना आदि हो तो इन्हें शाम के बाद गर्म जगह पर बंधना चाहिए।
  • पशु आवास को गर्म रखें, पशुओं को रोग प्रतिरोधी टीके जरूर लगवा लें।
  • ठंड के मौसम में उन्हें खाने के लिए हरा चारा और दूसरे खनिज उचित मात्रा में दें, क्योंकि ठंड में बनी सेहत पूरे साल काम आती है।

Related Articles

Back to top button