कृषि मशीनरीताजा खबरेंविविध

पावर वीडर मशीन की कीमत और विशेषताएं | power weeder machine price

पावर वीडर का मुख्य काम खेत की निराई-गुड़ाई कर खरपतवार नष्ट करना है। यह मशीन खरपतवार को काटकर मिट्टी में मिला देता है।

power weeder machine price: किसान दोस्तों! बुआई के बाद निराई-गुड़ाई बहुत जरूरी होती है। निराई-गुड़ाई से खरपतवार तो नष्ट होते ही हैं, साथ फसलों का सही वृद्धि होती है। आसान भाषा में कहें तो खेती में खरपतवार (weed) एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह से 40 से 80 प्रतिशत तक फसलों का नुकसान हो जाता है। खरपतवार प्रबंधन में किसानों को अधिक मेहनत की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में खरपतवार प्रबंधन के लिए पावर वीडर (power weeder) बहुत ही उपयोगी मशीन है। यह मशीन देखने में पावर टिलर के जैसी होती है। फसलों के बीच जहां ट्रैक्टर नहीं घुस पाता है, वहां निराई-गुड़ाई के लिए पावर वीडर मशीन (power weeder machine) का उपयोग किया जाता है। 

पावर वीडर मशीन की विशेषताएं (Features of Power Weeder Machine)

  • पावर वीडर का मुख्य काम खेत की निराई-गुड़ाई करना होता है। 
  • यह खरपतवार को काटकर मिट्टी में ही मिला देता है। 
  • यह गन्ना, कपास, मक्का, नारियल, धान, गेहूं आदि फसलों के लिए काफी अच्छी मशीन मानी जाती है। 
  • इसके अलावा इससे छोटी जोत वाले किसान जुताई भी कर सकते हैं। 
  • यह खेत में मिट्टी चढ़ाने के काम भी आती है। 

पावर वीडर मशीन की कीमत (power weeder machine ki kimat)

बाजार में पावर वीडर मशीन की कीमत (power weeder machine price) इसके साइज़ और कंपनी पर निर्भर करती है। एक सामान्य पावर वीडर की कीमत (power weeder machine ki kimat) बाजार में 15 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक होती है। 

ये तो थी, पावर वीडर मशीन की कीमत (power weeder machine ki kimat) और इसकी विशेषताएं

यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।

Related Articles

Back to top button