पशुपालनबिजनेस आइडियासफल किसान

गाय पालन के व्यवसाय से कमाई होगी दुगुनी, बस इन बातों का रखें ध्यान

गाय पालन (cow farming) किसानों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिससे साल भर उन्हें आमदनी मिल सकती है। आइए जानें- गाय पालन की संपूर्ण जानकारी...

Gay palan: आज के दौर में किसानों के लिए ‘आय’ (income) सबसे बड़ी चिंता की बात है। कृषि के अलाव गाय पालन (cow farming business) किसान भाइयों के लिए एक अच्छा व्यवसाय हो सकता है।

गाय पालन (cow farming business) किसानों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिससे साल भर उन्हें आमदनी मिल सकती है। किसानों की आय दुगुनी करने में गाय पालन (gay palan) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि गाय से ना केवल दूध बल्कि खेती के लिए गोबर की खाद मिल जाता है जिससे खेती की लागत में भी कमी आती है। 

गौ पालन (gay palan) एक बहुत आसान व्यवसाय है। इसे हर वर्ग किसान कर सकते हैं चाहे वो छोटे हो या भूमिहीन कृषक। गाय पालन का व्यवसाय सिर्फ एक आय का स्रोत ही नहीं बल्कि लोगों के लिए रोजगार, गरीबी और कुपोषण पर काबू पाने पर भी मदद करता है। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में जानें- गाय पालन कैसे करें?(cow palan kaise kare)

गाय पालन क्या है?

गाय पालन किसानों के लिए एक तरह का व्यवसाय है जिसमें गायों को संख्या अधिक होती है। इसका मुख्य उद्देश्य आय स्त्रोत को बढ़ाना होता है।

ऐसे करें गाय पालन की शुरूआत

स्टेप 1: मार्केट रिसर्च

गाय पालन शुरू करने से पहले आपको पूरी मार्केट रिसर्च करनी होगी। इस प्रक्रिया में आपको भविष्य के लिए योजना बनाना होगा। सबसे पहले गाय की कीमत, उसकी उपलब्धता, दूध की मार्केट आदि का पूरा विवरण जानना होगा।

स्टेप 2: दुधारू गाय का चयन

गाय पालन में तभी सफलता संभव है जब आपको अच्छी नस्ल की गाय मिलें। ज्यादा दूध देने वाली गाय का ही चुनाव करें। बाजार में कई नस्लों की गाय उपलब्ध है। इसके लिए आप अपने क्षेत्र के अनुसार गाय का ही चुनाव करें। 

स्टेप 3: गाय की स्वास्थ्य की जानकारी

गाय पालन के व्यवसाय (cow farming business) में आपको जानवरों में होने वाली बीमारियों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आपको नियमित पशु डॉक्टरों के संपर्क में रहना होगा। 

स्टेप 4: आहार की जानकारी

गाय पालन (cow farming business) में आपको पशु आहार की जानकारी होनी चाहिए। संतुलित आहार ही आपको गाय पालन के व्यवसाय में सफलता दिला सकती है। हरे चारे के लिए आप अपने खेतों में ही उगा सकते हैं। भूसा और हरा चारा खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इसे आप खेती और पशुपालन को एक दूसरे से जोड़ सकते हैं। 

स्टेप 5: दूध निकालना (लैक्टेशन)

डेयरी व्यवसाय में एक से अधिक जानवरों की दूध निकालने के लिए आप मशीनों का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी मेहनत और समय दोनों बचाएगी।

दूध दूहने के लिए आजकल बाजार में कई प्रकार की मशीनें उपलब्ध हैं। जिसे आप अपनी बजट के अनुसार खरीद सकते है।

स्टेप 6: उत्पाद की बिक्री

दूध और दूध से बने उत्पाद ही आपको मुनाफा देती है। अतः उत्पाद बेचने की जानकारी का होना अति आवश्यक है। किस उत्पाद का मार्केट आपके इलाके में है और कहां ज्यादा दाम मिल सकता है, इसकी जानकारी पहले से ही कर लें। 

गाय पालन से लाभ

  • प्राचीन समय में पशुओं की सहायता से खेती की जाती थी। क्योंकि खेती के साथ-साथ गाय पालन करने के कई लाभ है।
  • इससे जैविक खेती को पूरी मदद मिलती है। फसलों और जानवरों दोनों को फायदा मिलता है।
  • गायों के गोबर और मूत्र से भूमि की उपजाऊ में शक्ति बढ़ती है।
  • खेती के साथ-साथ गाय पालन करने से किसानों को सालभर आमदनी होती है।
  • गाय पालन करने से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद में लाभ होता है जैसे: दूध, दही, पनीर।
  • गाय पालन (cow farming business) हमेशा कृषि कार्यों में सहायक होता है।
  • गाय पालन से आज के दौर में जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है।
  • यह एकीकृत खेती में सहायक होता है। 
  • एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) वह खेती है जिसमें कृषि के विभिन्न घटक जैसे- पशु पालन, फल और सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वानिकी इत्यादि को सम्मिलित किया जाता है। जिससे किसानों को सालभर आय प्राप्त होती रहे। 

गाय पालन में इन बातों का रखें खास ध्यान

1. गायों को संतुलित मात्रा में आहार और हरा चारा दें

2. गायों को रखने के लिए जगह मानक रूप में रखें

3. रोगों से बचने के लिए, गायों का टीकाकरण अवश्य कराएं

4. बाजार की उपलब्धता को ध्यान में रख कर गायों का चुनाव करें

5. गायों में उन्नत नस्लों का चुनाव करें

6. गायों के रहने के स्थान साफ और हवादार रखें

7. गायों के गोशाला में फर्श खुरदरी और नाली के तरफ ढलान हो

8. गायों में गर्मी के लक्षण दिखाई दे तो उस बात पर तुरंत गौर करें।

9. गायों को गर्मी शुरू होने के 12 घंटे बाद ही गर्भाधान कराएं।

10. गाय में स्वदेशी नस्ल (थारपारकर, गिर, साहिवाल, गंगातीरी, हरियाणवी) का पालन करना चाहिए।

गाय पालन में लागत और कमाई 

कृषि के साथ गाय पालन (cow farming business) अपने आप में एक मुनाफे का सौदा है, जिससे कृषि में भी मदद मिलती है और दोगुनी कमाई भी होती है। अगर इसमें हम लागत की बात करें तो होने वाली कुल कमाई का 70 प्रतिशत भाग गायों के चारे और उनके रखरखाव में खर्च होता है, बाकी बचा 30 प्रतिशत भाग शुद्ध आय के रूप में मिलता है। आमदनी ज्यादा करने के लिए गायों की संख्या के बारे में बात करें तो 10 गाय पूरे साल में 4 से 5 लाख तक मुनाफा दे सकती है। 

इसके अलावा गाय का गोबर भी आय का स्त्रोत बन सकता है, जिसके उपले बनाकर आप बाजार में बेच सकते है। गाय पालन में मुख्य रूप से दूध से बने उत्पाद आपको ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं।

जब गायों से आपको दूध मिलने लगे तो उसे सीधा बेचने के बजाय उससे तरह तरह के प्रोडक्ट बना लें। जैसे- खोया, पनीर, दही, लस्सी, घी इत्यादि। जिनसे आपकी अच्छी कमाई होगी और आप घर से बनी चीजों का लाभ ले पाए

 

Related Articles

Back to top button