कृषि मशीनरी

टॉप 10 ट्रैक्टर और उसकी कीमत | Top 10 Tractor in India

ट्रैक्टर (Tractors) के निर्माण में भारत एक अग्रणी देश है। हमारे देश में कई कंपनियां किसानों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है।

Top 10 Tractor in India: भारत को कृषि प्रधान देश बनाने में ट्रैक्टर (Tractors) की अहम भूमिका रहा है। यह एक ऐसा कृषि उपकरण (farm equipment) है जिसके बिना अब कृषि कार्य असंभव लगता है।

ट्रैक्टर का होना खेती के लिए वरदान से कम नहीं है। एक अच्छा ट्रैक्टर न केवल किसानों की आय में बढ़ोतरी करता है बल्कि किसान के जीवन को भी समृद्ध करता है। 

ट्रैक्टर (Tractors) के निर्माण में भारत एक अग्रणी देश है। हमारे देश में कई कंपनियां किसानों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टरों (Powerful Tractors) का निर्माण कर रही है।

इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 10 शक्तिशाली ट्रैक्टर और उसकी कीमत (top 10 powerful tractor in india) के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपको मनपसंद ट्रैक्टर खरीदने में काफी मदद मिलेगी। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में भारत के टॉप 10 शक्तिशाली ट्रैक्टर और उसकी कीमत (Top 10 Powerful Tractors and its price) को जानें। 

टॉप 10 शक्तिशाली ट्रैक्टर और उसकी कीमत 2024 (top 10 powerful tractor in india)

1. जॉन डीरे 6120 बी (John Deere 6120 B)

जॉन डियर 6120 बी (John Deere 6120 B) भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें 120 एचपी का इंजन और 4 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर होता है जो इस ट्रैक्टर को खेतों में और भी बेहतर बनाता है। यह ट्रैक्टर नवीनतम पॉवरटेक™ इंजन (PowerTech™ engine) से लैस है जो इसे काफी मजबूत बनाता है।

इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 3650 किलोग्राम तक की है। जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में ऐड-ऑन प्री-क्लीनर के साथ एयर फिल्टर डुअल एलीमेंट के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक की क्षमता 220 लीटर की है। 

भारतीय बाजार में जॉन डीरे 6120 बी की कीमत (John Deere 6120 B price) रु. 30.10 से  35.20 लाख* रुपए तक है। 

2. न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 (New Holland TD 5.90)

भारत में न्यू हॉलैंड टीडी (New Holland TD 5.90) ट्रैक्टर 70 से 90 एचपी की रेंज में 5 ट्रैक्टर बनाई गई हैं। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर 90 एचपी की पावरफुल इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव शक्तिशाली इंजन लगे हुए हैं जो इसे भारत के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक बनाता है।

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 में वजन उठाने की क्षमता 3565 किलोग्राम की है। यह हाइड्रोलिक और तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक और 110 लीटर ईंधन क्षमता के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग सिस्टम दिया गया है।

भारतीय बाजार में न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 की कीमत (New Holland TD 5.90 price) रु. 28.10 से 30.90 लाख* रुपए तक है। 

3. सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 (Sonalika WorldTrac 90)

सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 (Sonalika WorldTrac 90) भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जो खेतों में शानदार प्रदर्शन करता है। 90 एचपी के इंजन और 4 सिलेंडरों के साथ यह ट्रैक्टर सबसे कठिन कार्यों को करने में सक्षम है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 जीवीडब्ल्यू 3155 किलोग्राम है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक की ईंधन क्षमता 65 लीटर है।

यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग मोड के साथ आती है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2500 किग्रा तक है। 

भारतीय बाजार में सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 की कीमत (Sonalika WorldTrac 90 price) रु. 16.40 से 19.32 लाख* रुपए तक है। 

4. प्रीत 8049 4WD (Preet 8049 4WD)

प्रीत 8049 4WD कृषि क्षेत्र के शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। यह 80 एचपी का ट्रैक्टर है जो सभी उपकरणों को आसानी से संभालने के लिए पर्याप्त है। यह 4wd ट्रैक्टर उन्नत तकनीकों के साथ निर्मित और आकर्षक फीचर्स से युक्त है। प्रीत 8049 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 4 सिलेंडर 4087 सीसी इंजन से लैस है, जो 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है।

यह ट्रैक्टर सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ डुअल-क्लच से लैस है। मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ, ट्रैक्टर आसानी से ऑपरेटर को दुर्घटनाओं से बचा सकता है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2400 किग्रा है। 

भारतीय बाजार में प्रीत 8049 4WD की कीमत (Preet 8049 4WD price) रु. 15.10 से 17.90 लाख* रुपए तक है। 

5. फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो (Farmtrac 6080 X Pro)

फार्मट्रैक कई मॉडल बनाती है जिसमें फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो मॉडल एक है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स हैं। फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो में सिलेंडरों की संख्या 4 और 80 एचपी की शक्ति होती है। इसका 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स बेहतर ट्रांसमिशन प्रदान करता है, जिसमें एफडब्ल्यूडी / रेव सिंक्रो शटल, साइड शिफ्ट क्लच के साथ सिंक्रोमेश होता है। इसके अलावा, फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट ऑयल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक लगे होते हैं।

इस ट्रैक्टर में टैंक की क्षमता 70 लीटर की है। इस सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर का इंजन 540 एनएम इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है, जो कई कृषि कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है। 

भारतीय बाजार में फार्मट्रैक 6080 एक्स प्रो की कीमत (Farmtrac 6080 X Pro price) रु. 13.70 से 15.50 लाख* रुपए तक है। 

6. इंडो फार्म 4175 डीआई 2डब्ल्यूडी  (Indo Farm 4175 DI 2WD)

इंडो फार्म 4175 डीआई 2डब्ल्यूडी एक 75 एचपी ट्रैक्टर है जिसमें कई आरामदायक फीचर्स हैं। इसमें वे सभी फीचर्स हैं जो लाभदायक खेती के लिए अत्यधिक आवश्यक हैं। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। इंडो फार्म 4175 डीआई 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर कठिन कामों को भी आसानी से करने में सक्षम है।

यह हाइड्रोस्टेटिक पावर स्टीयरिंग ब्रेक के साथ लैस है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2600 किग्रा है। 

भारतीय बाजार में इंडो फार्म 4175 डीआई 2डब्ल्यूडी की कीमत (Indo Farm 4175 DI 2WD price) रु. 12.50 से  14.90 लाख* रुपए तक है। 

7. मैसी 2635 4WD (Massey 2635 4WD)

मैसी 2635 4WD 75 एचपी का ट्रैक्टर है और भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। 4 व्हील ड्राइव के कारण और भी बेहतर दक्षता वाला अत्यधिक शक्तिशाली इंजन इस ट्रैक्टर की बिक्री खूब होती है। यह ट्रैक्टर भारत के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें एक (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स) गियरबॉक्स है जो सुचारू ट्रांसमिशन में मदद करता है। इसके साथ ही आपको पार्शल सिंक्रोमेश स्प्लिट टॉर्क क्लच और ऑयल में डूबे हुए ब्रेक हैं।

मैसी 2635 में 85 लीटर का ईंधन टैंक है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2145 किलोग्राम है। 

भारतीय बाजार में मैसी 2635 4WD की कीमत (Massey 2635 4WD price) रु. 16.05 से 17.20 लाख* रुपए तक है। 

8. एसीई डीआई 7500 4WD (ACE DI 7500 4WD)

एसीई डीआई 7500 4WD (ACE DI 7500 4WD) ट्रैक्टर 75 HP के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें (12 फॉरवर्ड+12 रिवर्स टाइप) गियरबॉक्स है जो खेती में नई संभावनाएं प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 4 सिलेंडर वाला इंजन है। ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता  2200 किलोग्राम है। इसमें पावर स्टीयरिंग और एक एयर फिल्टर है। इसके अलावा, इसमें क्लॉजिंग सेंसर के साथ ड्राई एयर क्लीनर है।

इस ट्रैक्टर को तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक लगे हुए हैं। इस ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 65 लीटर है। 

भारतीय बाजार में एसीई डीआई 7500 4WD की कीमत (ACE DI 7500 4WD price) रु. 12.65 से 14.90 लाख* रुपए तक है। 

9. जॉन डियर 5075E- 4WD एसी केबिन (John Deere 5075E- 4WD AC Cabin)

जॉन डियर 5075E- 4WD एसी केबिन 75 hp रेंज की एक बहुमुखी और आरामदायक ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर मॉडल में वे सभी गुण हैं जो लाभदायक खेती के लिए अत्यधिक आवश्यक हैं। यह ट्रैक्टर खेती की सभी प्रतिकूल परिस्थितियों को आसानी से काम कर सकता है। जॉन डिअर 5075ई ट्रैक्टर ग्राहकों को आराम और उचित सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

यह 3-सिलेंडर और शक्तिशाली इंजन के साथ आता है जो 2400 RPM उत्पन्न करता है। John Deere 5075E AC केबिन ट्रैक्टर को ड्यूल-क्लच और पावर स्टीयरिंग के साथ लोड किया गया है, जो सुचारू संचालन और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जॉन डियर 5075E – 4WD AC केबिन ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर हैं साथ ही इसमें 80 लीटर का फ्यूल टैंक और 2000 किलो वजन उठाने की क्षमता है। 

भारतीय बाजार में जॉन डियर 5075E- 4WD एसी केबिन की कीमत (John Deere 5075E-4WD AC Cabin price) 20.80 लाख* रुपए तक है। 

10. महिंद्रा नोवो 755 डीआई (Mahindra NOVO 755 DI)

महिंद्रा नोवो 755 डीआई 74 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर मॉडल से आता है। नोवो डीआई में एक शक्तिशाली इंजन है जो 66 एचपी पीटीओ शक्ति प्रदान करता है और कठोर और चिपचिपी मिट्टी की स्थिति में भी आसानी से काम कर लेता है। इसके अलावा, इसमें क्लॉग इंडिकेटर के साथ ड्राई टाइप का एक कुशल एयर फिल्टर है, जोकि बहुत उपयोगी है।

महिंद्रा नोवो 755 डीआई में भारी लिफ्ट क्षमता है, भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इसमें 4 सिलिंडरों का जो पावर है जो हैरो, मल्चर के उपयोग में काफी सहायक है। इसमें डुअल-क्लच है जो गियर शिफ्टिंग के दौरान सुचारू ट्रांसमिशन सुनिश्चित करता है। महिंद्रा नोवा 755 डीआई की कीमत बाजार में किफायती रेंज में उपलब्ध है। 

भारतीय बाजार में महिंद्रा नोवो 755 डीआई की कीमत (Mahindra NOVO 755 DI price) रु. 13.20 से 15.50 लाख* रुपए तक है।

ये तो थी, भारत में कुछ टॉप 10 ट्रैक्टर की जानकारी। ऐसे ही खेती-किसानी और ग्रामीण विकास की जानकारी के लिए द रूरल इंडिया से जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button