कृषिकृषि मशीनरी

जॉन डियर के टॉप 10 ट्रैक्टर और कीमत | john deere tractor price

John Deere Tractor : जॉन डियर के टॉप 10 ट्रैक्टर

john deere tractor price: ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में जॉन डियर (John Deere) एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। दुनियाभर में जॉन डियर ट्रैक्टर अग्रणी कंपनी है। जॉन डियर (John Deere tractor) किसानों का लोकप्रिय ट्रैक्टर है। अपने तकनीक और टिकाऊ होने के कारण इस ट्रैक्टर की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से जॉन डियर ट्रैक्टर का भी नाम है। 

आपको बता दें कि भारत में जॉन डियर (john Deere) कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी। यह कंपनी पुणे, महाराष्ट्र और देवास, मध्य प्रदेश में अपने ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। जॉन डियर कंपनी ने अब तक 35 से अधिक मॉडल पेश कर चुकी है। जो 28 से 120 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी में आते हैं।

भारतीय बाजार में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत (john deere price) लगभग 4.70 लाख रुपए से शुरू होकर 29.20 लाख रुपए तक है।  

गौरतलब है कि इस कंपनी की डिजाइन और क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय होते है। इसलिए हमारे भारतीय किसान जॉन डियर की कंपनी के ट्रैक्टरों को अधिक पसंद करते है। यह कंपनी किसानों के भरोसे और विश्वास पर हमेशा खरी उतरी है। 

जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5050 डी और जॉन डियर 5310 इस कंपनी की सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर  हैं। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जॉन डियर (John Deere Tractors) के कुछ बेहतरीन मॉडलों को जानें। साथ ही इस लेख में जानें जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत (John deere tractor price) और उसके फीचर्स भी जानेंगे। 

जॉन डियर कंपनी के टॉप 10 ट्रैक्टर्स (John Deere Company Top 10 Tractors)

1. जॉन डियर 5210 गियर प्रो (John Deere 5210 Gear Pro)

2. जॉन डियर 5075 E- 4WD (John Deere 5075 E- 4WD)

3. जॉन डियर 5042 D (John Deere 5042 D)

4. जॉन डियर 5405 गियर प्रो (John Deere 5405 Gear Pro)

5. जॉन डियर 3028 EN (John Deere 3028 EN)

6. जॉन डियर 5045 D (John Deere 5045 D)

7. जॉन डियर 5036 D (John Deere 5036 D)

8. जॉन डियर 5105 (john Deere 5105)

9. जॉन डियर 5050 D – 4WD (John Deere 5050 D – 4WD)

10. जॉन डियर 5310 ( John Deere 5310)

1. जॉन डियर 5210 गियर प्रो (John Deere 5210 Gear Pro)

जॉन डियर 5210 गियर प्रो नए जमाने का ट्रैक्टर है। भारतीय किसानों की जरूरतों  को ध्यान में रखते हुए, इस ट्रैक्टर को खेती से जुडे  हर एक कार्य को पूरा करने के लिए बनाया गया है।  

जॉन डियर 5210 गियर प्रो ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 50 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2400 इंजन रेटेड RPM और कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर दिया गया गया है और साथ ही एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट एवं पीटीओ एचपी 45 दिया गया है। 

इसके अलावा यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच और 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग भी दिए गए है। इस ट्रैक्टर का भार उठाने की अधिकतम क्षमता 2000 Kg है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ अपने ग्राहकों को देती है। भारतीय बाजार में जॉन डियर 5210 गियर प्रो की कीमत 7.60 लाख से 8.99 लाख रुपए तक है। 

2. जॉन डियर 5075 E- 4WD (John Deere 5075 E- 4WD)

जॉन डियर 5075 E- 4WD एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस मॉडल के ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 75 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2400 इंजन रेटेड RPM दिया गया है। जो खेतों के काम को सुचारू रूप से करता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए लिक्विड कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर और एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स या 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर बॉक्स और ड्यूल क्लच भी दिए गए है।

यह ट्रैक्टर  ऑयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक और पावर स्टीयरिंग के साथ  उपलब्ध है। इसका डीजल टैंक 68 लीटर का है और इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2640 kg एवं भार उठाने की अधिकतम क्षमता 2000 किलोग्राम है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी देती है। जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 12.60 लाख से 13.20 लाख रुपए तक है।

3. जॉन डियर 5042 D (John Deere 5042 D)

जॉन डियर 5042 D भारतीय किसानों के बीच अपनी कीमत के अनुपात में ज्यादा कार्यक्षमता के कारण बहुत प्रसिद्ध है और यह ट्रैक्टर किसान भाइयों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। क्योंकि यह ट्रैक्टर खेतों में अच्छा प्रदर्शन और किफायती लाभ देता है।  किसान इस ट्रैक्टर का सबसे अधिक उपयोग अपने खेतों में  जुताई, कटाई और ढुलाई के करते है। 

जॉन डियर 5042 D ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 42 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2100 RPM इंजन रेटेड है। इसमें कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर और एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट भी दिया गया है। 

इसके अलावा इसमें सिंगल/ड्यूल (ऑप्शनल) क्लच और 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है। यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स, 60 लीटर डीजल टैंक क्षमता और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है।

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1810 Kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1600 किलोग्राम है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर भी 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ देती है। जॉन डियर 5042 D की कीमत  5.90 लाख से 6.30 लाख रुपए तक है।

4. जॉन डियर 5405 गियर प्रो (John Deere 5405 Gear Pro)

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 63 HP के साथ आता है। इसमें 2100 PRM इंजन रेटेड की क्षमता दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्यूल क्लच और 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है। 

जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें 68 लीटर की डीजल टैंक की क्षमता और इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2280 Kg और सामान उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ अपने ग्राहकों को देती है। भारत में जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर की कीमत लगभग 10.20 लाख से 10.90 लाख रुपए तक है।

5. जॉन डियर 3028 EN (John Deere 3028 EN)

जॉन डियर 3028 EN एक 28 Hp (हॉर्स पावर) का बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर अंगूर के बागों, सब्जियों की फसलों और अंतर-संस्कृति कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर का पतला डिजाइन और पावर पैक्ड इंजन उत्कृष्ट ईंधन दक्षता और उत्पादकता प्रदान करता है।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 1.60 – 19.05 Km/h किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इसमें हैवी ड्यूटी तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स ब्रेक और शानदार पावर स्टीयरिंग स्टीयरिंग दिए गए है।

इसके डीजल टैंक की क्षमता 32 लीटर और ट्रैक्टर का कुल वजन 1070 Kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 910 Kg है। 

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ देती है। जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की कीमत 5.65 लाख से 6.15 लाख रुपए तक है।

6. जॉन डियर 5045 D (John Deere 5045 D)

जॉन डियर 5045 D को सिर्फ कृषि संबधी कार्य करने के लिए ही बनाना गया है। क्योंकि इसमें उच्च बैक अप टॉर्क और सभी कृषि कार्यों के लिए बेहतर ट्रैक्टर  है। 

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 45 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2100 RPM इंजन रेटेड और कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर दिया गया है। इसके अलावा यह सिंगलव ड्यूल क्लच और 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स, 60 लीटर की डीजल टैंक क्षमता एवं पावर स्टीयरिंग भी  है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1810 Kg और सामान उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। 

जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर पर भी कंपनी 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ देती है। जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो की कीमत 6.35 लाख से 6.70 लाख रुपए तक है।

7. जॉन डियर 5036 D (John Deere 5036 D)

जॉन डियर 5036 D आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत, सभी खेती और ढुलाई  के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर 36 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें सिंगल क्लच और 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड  3.13 – 34.18 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसके अलावा इसमें हैवी ड्यूटी तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स ब्रेक और पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है। इसमें 60 लीटर डीजल टैंक की क्षमता और कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड दिया गया है। इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट  दिया गया है। 

भारतीय बाजार में जॉन डियर 5036 D की कीमत लगभग 5.10 लाख से 5.35 लाख रुपए तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी देती है।

8. जॉन डियर 5105 (John Deere 5105)

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 40 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें PTO HP 34 और 2100 PRM रेटेड है। इस ट्रैक्टर में 2900 CC की इंजन क्षमता है, जो ट्रैक्टर को शक्तिशाली बनाता है। इसके अलावा इसमें सिंगल / ड्यूल क्लच ऑप्शनल और 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है। यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। 

इसमें 60 लीटर की डीजल क्षमता और इस ट्रैक्टर की सामान उठाने की अधिकतम क्षमता 1600 किलोग्राम है। 

बाजार में जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की कीमत 5.55 लाख से 5.75 लाख रुपए तक है। इस ट्रैक्टर पर भी कंपनी 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी देती है। 

9. जॉन डियर 5050 D – 4WD (John Deere 5050 D – 4WD)

जॉन डियर 5050 D – 4WD का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 50 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें PTO HP 42.5 और 2100 PRM इंजन रेटेड है। इसके अलावा इसमें  8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स और  तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स दिए गए है। इस ट्रैक्टर में सिंगल व ड्यूल क्लच, पावर स्टीयरिंग और 60 लीटर का डीजल टैंक की क्षमता दी गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1975 kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1600 किलोग्राम है। 

जॉन डियर 5050 D की कीमत भारत में  8.00 लाख से 8.40 लाख रुपए तक है। इस ट्रैक्टर की भी वारंटी 5000 घंटे या 5 साल की है। 

10. जॉन डियर 5310 ( John Deere 5310)

जॉन डियर 5310 का यह ट्रैक्टर खेत की जुताई और सिंचाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 55 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2400 CC इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर और एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट दिया गया है।

इस ट्रैक्टर में वैट क्लच और 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर बॉक्स भी दिए गए है। यह ट्रैक्टर 68 लीटर के डीजल टैंक और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2110 Kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 2000 किलोग्राम है। 

जॉन डियर 5310 की कीमत लगभग 7.89 लाख से 8.50 लाख रुपए है। 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी के साथ कंपनी इस ट्रैक्टर पर भी देती है। 

*Note- लेख में दिए गए आंकड़े जॉन डियर ट्रैक्टर्स (John Deere tractors) की वेबसाइट पर आधारित है। इस लेख में दी गई कीमतें राज्यों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी जॉन डियर ट्रैक्टर विक्रेता (John Deere tractors dealers) से संपर्क करें। 
ये भी देखें-👇

Related Articles

Back to top button