आज का मौसम

UP Ka Mausam: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Monsoon 2024 Update :मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश में मानसून 10 से 15 जून 2024 के बीच आ सकता है।

UP Ka Mausam: पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी का मौसम काफी शुष्क रहा। मेरठ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज में तापमान में काफी वृद्धि हुई। प्रदेश में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई। हालांकि रात्रि के दौरान तापमान में 1-2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जबकि रात्रि के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान अयोध्या में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश में तापमान में कोई कमी होने का अनुमान नहीं है। अगले 1-2 सप्ताह तक मैदानी इलाकों में उष्ण लहर (लू) चलेगी। अभी यूपी के लोगों को गर्मी का कहर काफी झेलना पड़ सकता है। 

आज का तापमान

यूपी में कब आएगा मानसून (UP Monsoon 2024 Update)

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष यूपी में मानसून 10 से 15 जून के बीच आ सकता है। हालांकि पिछले वर्ष यूपी में मानसून काफी देरी से आया था, लेकिन इस वर्ष यूपी में मानसून समय से आने का अनुमान है। 

ये तो थी, यूपी में कब आएगा मानसून (UP Monsoon 2024 Update) की जानकारी। ऐसे ही कृषि संबंधित अन्य जानकारी के लिए द रूरल इंडिया से जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button