कृषिकृषि मशीनरी

स्वराज 735 XM की कीमत और फीचर्स | swaraj 735 xm tractor price

स्वराज कंपनी का स्वराज 735 XM (swaraj 735 xm tractor) किसानों का पंसदीदा ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बहुउद्देशीय श्रेणी में आता है।

swaraj 735 xm : स्वराज 735 XM की कीमत और फीचर्स

swaraj 735 xm tractor price: किसान साथियों, आज का युग मशीनीकरण का है। खेती में ट्रैक्टर (tractor) किसानों का सबसे लोकप्रिय कृषि उपकरण है। आज के समय में ट्रैक्टर के बिना कृषि कार्य कर पाना काफी मुश्किल है। हमारे देश में कई कंपनियां ट्रैक्टर का निर्माण करती हैं लेकिन किसानों का भरोसा स्वदेशी ट्रैक्टरों पर सबसे ज्यादा है।

इन्हीं ट्रैक्टरों में स्वराज कंपनी का स्वराज 735 XM (swaraj 735 xm tractor) किसानों का पंसदीदा ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बहुउद्देशीय श्रेणी में आता है। यह बेहद मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो कृषि कार्य को आसानी से पूरा कर देता है। 

तो आइए, ‘द रूरल इंडिया’ के इस लेख में स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स (swaraj 735 xm tractor price & features) के बारे में विस्तार से जानें।

स्वराज 735 XM (swaraj 735 xm) ट्रैक्टर पर एक नजर

कंपनी ब्रांड

स्वराज ट्रैक्टर

मॉडल

स्वराज 735 XM

सिलेंडर संख्या

3

इंजन हॉर्स पावर

35 hp

गियर

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक

ड्राई डिस्क ब्रेक

वारंटी

2000 घंटे या 2 साल

swaraj 735 xm tractor price

5.60 लाख से 5.90 लाख*  रुपए तक

स्वराज 735 XM ट्रैक्टर( Swaraj 735 XM Tractor) 35 HP और 3 सिलेंडर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 2734 cc का बेहतरीन इंजन है, जो खेत के हर एक काम को अच्छे से पूरा कर सकता है। इसके अलावा इसमें सिंगल क्लच ड्राई फ्रिक्शन प्लेट क्लच और हैवी ड्यूटी ड्राई डिस्क ब्रेक ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे खेतों में मजबूत पकड़ में मदद करते है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर है। स्वराज 735 XM खेतों के काम में अच्छा माइलेज देता है। इस ट्रैक्टर में टैंक की क्षमता 60 लीटर की है।  

आपको बता दें, स्वराज 735 XM की अधिकतम स्पीड (Swaraj 735 XM maximum speed) 27.80 किलोमीटर तक है। इस ट्रैक्टर में शानदार मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शनल के साथ आता है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से इसका प्रयोग कर सकते है।

स्वराज के इस मॉडल में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड और एयर फिल्टर के लिए 3-स्टेज आयल बाथ टाइप दिए गए है। इस ट्रैक्टर में PTO HP 29.8 की क्षमता दी गई है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर का कुल वजन (Swaraj 735 XM Tractor Total Weight) 1895 किलोग्राम है और भार उठाने के अधिकतम क्षमता 1000 Kg तक है।

स्वराज कंपनी के द्वारा किसानों की सहायता के लिए स्वराज 735 XM ट्रैक्टर (Swaraj 735 XM Tractor) में कुछ अन्य उपकरण भी दिए गए है, जिसका इस्तेमाल किसान अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते है।  

जैसे – बुमफोर, गिट्टी वजन, शीर्ष लिंक, चंदवा, ड्रॉबार, हिच,  पार्किंग ब्रेक, मोबाइल चार्जर, स्टीयरिंग लॉक आदि।

स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की वारंटी (Swaraj 735 XM Tractor Warranty) 2000 घंटे या 2 साल तक कंपनी द्वारा दी जाती है।

भारतीय बाजार में स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 735 xm tractor price) लगभग 5.60 लाख से 5.90 लाख* रुपए तक है।

किसान भाइयों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- स्वराज 735 XM ट्रैक्टर कितने एचपी का है?

उत्तर- स्वराज 735 XM एक 35 एचपी का ट्रैक्टर है।

प्रश्न- स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर- स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की कीमत 5.60 लाख से 5.90 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न- स्वराज 735 XM ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?

उत्तर- स्वराज 735 XM ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए है।

Related Articles

Back to top button