कृषि मशीनरी

स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 717 price

यदि आप कम बजट में एक मिनी ट्रैक्टर खरीदना चाहते है, तो आपके लिए स्वराज कंपनी का स्वराज 717 (swaraj 717) एक बेहतर ट्रैक्टर ऑप्शन है। 

swaraj 717 price: स्वराज ट्रैक्टर (Swaraj Tractors) भारत के लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। इसे पंजाब ट्रैक्टर्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्ण रूप से एक स्वदेशी ट्रैक्टर है। गौरतलब है कि स्वराज के ट्रैक्टर काफी मजबूत और किफायती होते हैं। स्वराज 15 HP (हार्स पावर) से लेकर 80 हार्सपावर तक की ट्रैक्टर का निर्माण करती है। 

यदि आप बागवानी और खेत के कामों को पूरा करने के लिए कम बजट में एक मिनी ट्रैक्टर (Mini tractor) खरीदना चाहते है, तो आपके लिए स्वराज कंपनी का स्वराज 717 (swaraj 717) एक बेहतर ट्रैक्टर ऑप्शन है।

स्वराज 717 (swaraj 717) एक मिनी ट्रैक्टर है। स्वराज 717 का उपयोग बागवानी से लेकर खेतों के काम के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इस मिनी ट्रैक्टर (Mini tractor) से रोटावेटर, कल्टीवेटर, छिड़काव, ढुलाई, बुवाई, रीपर, थ्रेसिंग उपकरणों का उपयोग करने बेहद ही आसान है। इस ट्रैक्टर का रखरखाव भी काफी कम होता है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 717 ट्रैक्टर (Swaraj 717 Tractor)  के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानें। 

स्वराज 717 (swaraj 717) ट्रैक्टर पर एक नजर 

कंपनी ब्रांड 

स्वराज ट्रैक्टर

मॉडल

स्वराज 717 ट्रैक्टर

सिलेंडर संख्या

1

इंजन हॉर्स पावर 

15 hp

गियर

6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

ब्रेक

ड्राई डिस्क ब्रेक

वारंटी

750 घंटे या 1 साल

Swaraj 717 price

2.60 लाख से 2.85 लाख* रुपए तक 

स्वराज 717 एक 15 hp का मिनी ट्रैक्टर है, जिसमें 1 सिलेंडर और 2300 इंजन रेटेड आरपीएम क्षमता दी गई है। इसमें PTO HP 9 और कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड दिए गए हैं। 

इसके अलावा स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर (Swaraj 717 Mini Tractor) में एयर फिल्टर के लिए 3-स्टेज आयल बाथ टाइप विद प्री-क्लीनर और 199.8mm सिंगल क्लच दिए गए है, जो इसे खेतों के काम में मदद करता है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर में गियर ( Swaraj 717 Tractor  Gears) 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स और साथ ही 12 V 50 Ah की बैटरी क्षमता दी गई है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर (Swaraj 717 Tractor)  में ड्राई डिस्क ब्रेक और मैनुअल व सिंगल ड्राप आर्म दोनों ऑप्शन दिए गए है, जिसका उपयोग किसान अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। इस मिनी ट्रैक्टर की आगे की तरफ अधिकतम स्पीड  25.62 किलोमीटर प्रतिघंटा और पीछे की तरफ 5.45 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है।

स्वराज 717 ट्रैक्टर का कुल वजन (Swaraj 717 Tractor Total Weight) 850 किलोग्राम है और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 780 किलोग्राम तक है।  

स्वराज 717 ट्रैक्टर पर कंपनी की वारंटी 750 घंटे या 1 साल तक दी गई है। 

स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 717 mini tractor price) लगभग 2.60 लाख से शुरू होकर 2.85 लाख* रुपए तक है।

किसान भाइयों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- स्वराज 717 ट्रैक्टर में कितनी एचपी है? 

उत्तर- स्वराज 717 ट्रैक्टर में 15 एचपी का इंजन होता है।

प्रश्न- स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर- स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत 2.60 लाख से 2.85 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न- स्वराज 717 ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?

उत्तर- स्वराज 717 ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button