काम की खबरबागवानी

किचन के कचरे से गार्डेन करें, हरा-भरा, यहां जानें तरीका

रसोई के कचरे में कई कार्बनिक पदार्थ होते हैं, जिसका इस्तेमाल मिट्टी पौधों और फसलों को उगाने के लिए किया जा सकता है। 

किचन से जैविक खाद कैसे बनाएं? यहां जानें तरीका

Gardening tips in hindi: आमतौर पर सभी के घर में किचन से रोज बड़ी मात्रा में कूड़ा कचरा निकलता है। बहुत से लोग इसे कूड़ा समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन इस कचरे का सही और सटीक इस्तेमाल करके बिना किसी खर्च के घर पर आसानी से जैविक खाद बनाया जा सकता है।

यदि आप भी किचन गार्डेनिंग (Kitchen Gardening) के शौकीन हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि किचन वेस्ट से खाद कैसे बनाएं? (How to Make Compost From Kitchen Waste) 

रसोई के कचरे में कई कार्बनिक पदार्थ होते हैं, जिसका इस्तेमाल मिट्टी पौधों और फसलों को उगाने के लिए किया जा सकता है। 

कंपोस्ट बनाने के लिए सामग्री 

  • सूखी पत्तियां 
  • फलों के छिलके (केला, सेब, संतरा मौसमी) 
  • इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती 
  • अखरोट के छिलके 
  • लहसुन और प्याज के छिलके 
  • कटी हुई सब्जियां 
  • लकड़ी का चूड़ा
  • अन्य किचन वेस्ट का भी यूज कर सकते हैं। 

कंपोस्ट खाद बनाने का तरीका 

  • एकत्रित की गई सभी सामग्री को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें 
  • उसके बाद एक बड़ा सा गमला या कंपोस्ट बिन लें। 
  • उसके नीचे पत्तों की लेयर बनाएं। 
  • उसके ऊपर कोको पीट डालें।
  • फिर कटे हुए सामग्री को डाल दें। 
  • समय-समय पर उसमें छिलके और कचरे मिलाते रहें। 
  • बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा कोकोपीट भी मिलाते रहें। 
  • उसके ऊपर से गुड़ का पानी मिला दें। 
  • 60 से 70 दिनों के बाद यह खाद बनकर तैयार हो जाएगी।

इस तरह आप अपने घर के छत या आंगन में अपने किचन के वेस्ट (कचरे) से सफल बागवानी कर सकते हैं। इस तरह और भी अधिक जानकारी के लिए हमारा बागवानी पेज विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button