पशुपालन

बरबरी बकरी की कीमत और पहचान | Barbari goat price

बरबरी (Barbari) नस्ल की बकरी प्रमुख है। यह (Barbari goat) बकरी की ऐसी नस्ल है जिसे पूरे भारत में कहीं भी पाली जा सकती है।

बरबरी बकरी की कीमत और पहचान | Barbari goat farming guide in hindi

Barbari goat: ग्रामीण भारत में बकरी पालन (Goat farming) एक प्रमुख व्यवसाय है। अधिकांश छोटे और सीमांत किसान बकरी पालन करके अपना जीविकोपार्जन करते हैं। भारत में 20 से अधिक नस्लों की बकरियां का पालन किया जाता है। इनमें बरबरी (Barbari) नस्ल की बकरी प्रमुख है।

यह (Barbari goat) बकरी की ऐसी नस्ल है जिसे पूरे भारत में कहीं भी पाली जा सकती है। इसे आप जंगल और चारागाहों में चराकर भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- बरबरी बकरी की कीमत और पहचान (Barbari goat farming guide in hindi)

बरबरी बकरी पर एक नज़र (A Look at barbari Goat)

बकरी की नस्ल

बरबरी (barbari bakari)

उत्पति स्थान

हिंद महासागर के तटीय क्षेत्र सोमालिया (बारबेरा शहर)

नस्ल की मुख्य विशेषता

अन्य बकरियों की तुलना में अधिक चुस्त और फुर्तीला

बरबरी बकरी की मुख्य पहचान

सफेद और भूरे रंग के साथ सफेद छोटे-छोटे धब्बे

बकरी पालन का क्षेत्र

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश बिहार और पाकिस्तान के सिंध व पंजाब प्रांत 

बरबरी बकरी की कीमत

5 हजार से 18 हजार रुपए तक

बरबरी बकरी पालन की ट्रेनिंग

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा एवं कृषि विज्ञान केंद्र

बरबरी बकरी का मूल स्थान और पालन क्षेत्र (Origin and rearing area of ​​barbari goat)

बरबरी नस्ल की बकरी का मूल स्थान बारबेरा शहर है जो हिंद महासागर के तटीय क्षेत्र सोमालिया में स्थित है। भारत में बरबरी बकरी का पालन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में किया जाता है। 

बरबरी बकरी की पहचान (Barbari goat identification)

  • बरबरी बकरी के शरीर में छोटे-छोटे बाल होते हैं। 
  • इसका रंग सफेद के साथ भूरा या भूरे रंग के साथ सफेद रंग के छोटे-छोटे धब्बे होते हैं।
  • इसके सींग पीछे की ओर मुड़े हुए लगभग 8 से 10 इंच के होते हैं।
  • बरबरी के कान छोटे और सीधे होते हैं। 
  • इस नस्ल की किसी-किसी बकरे में दाढ़ी भी होती है।
  • बरबरी नस्ल का आकार छोटा, मध्यम और शरीर गठीला होता है।

बरबरी बकरी की मुख्य विशेषताएं (Characteristics of barbari goat)

  • बरबरी बकरियां 9 से 10 माह में तैयार हो जाती हैं।
  • इन बकरियों को किसी भी जलवायु में पाल सकते हैं। 
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य बकरियों से अच्छी होती है।
  • बरबरी बकरी एक दिन में 1 से 1.5 लीटर दूध दे सकती है।
  • बरबरी बकरी छोटे और गठीला आकार की होती है।
  • अन्य बकरियों की तुलना में छोटी और कम ऊंचाई वाली होती है।  

बरबरी बकरी की कीमत (Barbari goat price)

कम समय में तैयार होने के कारण बरबरी बकरियों से जल्दी आमदनी ली जा सकती है। मांस बाजार में भी इसका डिमांड अधिक है। बरबरी बकरी का पालन मांस और दूध उत्पादन के लिए किया जाता है। बरबरी बकरे की कीमत (Barbari goat price) 7 से 18 हजार रुपए तक होती है। हालांकि यह कीमत उसके स्वस्थ और वजन पर भी निर्भर करता है। 

👉 पशुपालन संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button