काम की खबरपशुपालनसोशल मीडियास्वास्थ्य

पशु चिकित्सा सेवा ऐप | IVRI-Veterinary Clinical Care App

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (बरेली) ने मिलकर इस ऐप (IVRI-Veterinary Clinical Care App) को बनाया है।

IVRI-Veterinary Clinical Care App: हमारे देश में पिछले कुछ सालों से पशुपालन (animal husbandry) का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कमाई के मामले में पशुपालन बहुत ही दमदार व्यवसाय है। इस व्यवसाय की शुरुआत आप किसी भी छोटे-बड़े जानवर को पालकर शुरू कर सकते है।

लेकिन पशुपालन से जुड़ी बीमारियों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार तो पशुओं को ऐसी बीमारी लग जाती है, जिसकी हमें पहचान भी नहीं हो पाती, जिससे उनका समय पर इलाज नहीं होने से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। 

इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान-IVRI (बरेली) ने मिलकर इस ऐप (IVRI-Veterinary Clinical Care App) को बनाया है।

इस ऐप में पशुपालन से लेकर पशुओं में होने वाले रोग और इसके उपचार की जानकारी आसान भाषा में बताई गई है। जिसका लाभ पशुपालक या किसान भाई एंड्राइड फोन में डाउनलोड कर ले सकते हैं।

इस ऐप का नाम है- IVRI-Veterinary Clinical Care App पशु चिकित्सा सेवा

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप पशुओं में रोगों के बारे में ही नहीं बल्कि उनके उपचार के बारे में भी बताएगा। यहीं नहीं ऐप आपको वीडियो के द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी भी देगी। जो आपके पशुओं के लिए लाभदायक होगी। 

तो आइए IVRI-Veterinary Clinical Care App पशु चिकित्सा सेवा ऐप के बारे में विस्तार से जानें। 

पशु चिकित्सा सेवा ऐप का मुख्य उद्देश्य

  • पशुओं को रोग मुक्त करना
  • सही समय पर लोगों को बीमारियों के बारे में जानकारी देना 
  • पशु मृत्यु दर को कम करना
  • लोगों को पशुओं की खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना 

पशु चिकित्सा सेवा ऐप (IVRI-Veterinary Clinical Care App) का कार्य

इस ऐप को आईवीआरआई-रोग नियंत्रण ऐप (Veterinary Clinical care) के नाम से भी जानते हैं। जो किसानों को घर बैठे पशुओं से जुड़ी हर एक सुविधाएं को बताएंगा। इस ऐप के लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है। 

इस ऐप में पशुओं से जुड़ी हर एक बीमारी के बारे में विस्तार से बताया गया है और उसके उपचारों के बारे में भी। अगर किसी कारणवश से आप बीमारी को नहीं पहचान पाते है। तो घबराएं नहीं इसमें आपको तस्वीर से माध्यम से भी बीमारी के बारे में बताया गया है। जिससे उनकी पहचान आप आसानी से कर सकें। 

मादा पशुओं के लिए पशु चिकित्सा सेवा ऐप (IVRI-Veterinary Clinical Care App) है बहुत ही महत्वपूर्ण

मादा पशु बाकी पशुओं के मुकाबले जल्दी बीमारियों के संपर्क में आ जाती हैं। अगर इनका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो इनके लिए सही साबित नहीं होता है। 

इस ऐप में मादा पशुओं में होने वाले रोग जैसे- बच्चेदानी की मवाद, अमदकाल, जेर का रुकना, बच्चेदानी का ऐंठना वाली गंभीर बीमारियों के लक्षण तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से बताया गया है। इसके अलावा इस ऐप में इनके उपचार और रोकथाम की भी जानकारी दी गई है। इस ऐप के जरिए आप नजदीकी पशु स्वास्थ्य केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसे करें इस ऐप को डाउनलोड

इस ऐप की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा और फिर सर्च बार में आईवीआरआई- रोग नियंत्रण ऐप (Veterinary Clinical care) को लिखना होगा। सबसे पहले वाले ऐप को ही आपको डाउनलोड करना होगा। ऐप के डाउनलोड होते ही आपको सामने भाषा चुनने का ऑप्शन आएगा। 

आपको बता दें कि फिलहाल यह ऐप केवल दो ही भाषा में उपलब्ध है। हिंदी और अंग्रेजी। इस ऐप के लिए आपको किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। 

Related Articles

Back to top button