कृषि मशीनरी

महिंद्रा 475 डीआई की कीमत और फीचर्स | mahindra 475 di price

Mahindra 475 DI Price: महिंद्रा 475 डीआई की कीमत

mahindra 475 di price: महिंद्रा एंड महिंद्रा एक अंतरराष्ट्रीय कृषि उपकरण निर्माता कंपनी है। महिंद्रा देश ही नहीं दुनिया की नंबर-1 ट्रैक्टर कंपनी में से एक है, जो किसानों के विश्वास पर हमेशा खरी उतरी है। महिंद्रा अपने ग्राहकों नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स उपलब्ध कराती है।

महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Tractor Price 2023) भी बहुत कम और किफायती होता है।

तो आइए द रूरल इंडिया के इस लेख में महिंद्रा 475 डीआई की कीमत (Mahindra 475 DI Price) और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra 475 di tractor) पर एक नजर

कंपनी ब्रांड

महिंद्रा ट्रैक्टर

मॉडल

महिंद्रा 475 डीआई

सिलेंडर संख्या

4

इंजन हॉर्स पावर

42 HP

गियर

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक 

तेल में डूबे हुए और ड्राई डिस्क ब्रेक (ऑप्शन)

कंपनी वारंटी

2 साल

Mahindra 475 DI Price-2022

5.45-5.90 लाख रुपए तक

यदि आप महिंद्रा का एक शक्तिशाली और मजबूत ट्रैक्टर खरीदना चाहते है, तो महिंद्रा 475 डीआई (mahindra 475 di) आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर है। क्योंकि यह ट्रैक्टर खेती के कामों के लिए बहुत ही उपयोगी है। 

महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स (mahindra 275 di tractor) की तो इसमें 2730 cc का दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 4 सिलेंडर और सिंगल व ड्यूल क्लच दोनों  विकल्प के साथ आता है। इसके अलावा इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए है। जो इसे मजबूत पकड़ देते है। 

इसके अलावा इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन दिए गए है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से इस ट्रैक्टर को चला सकते हैं।

आपको बता दें कि महिंद्रा 475 डीआई मॉडल का ट्रैक्टर (mahindra 275 di tractor) खेतों के कार्य में अच्छा प्रदर्शन और बेहतर माइलेज देता है। 

इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 48 लीटर दी गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1825 KG है और सामान उठाने की अधिकतम क्षमता 1500 किलोग्राम की है। यह ट्रैक्टर किसी भी मशीन और सामान को आसानी से खींच सकता है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी देती है।

महिंद्रा 475 डीआई में अन्य फीचर्स भी दिए गये है, जिसे किसान जरूरत के समय पर कंपनी द्वारा दिए गए उपकरणों का इस्तेमाल कर सकें।

बाजार में महिंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर की कीमत (mahindra 275 di tractor price) 5.45 लाख से शुरू होकर 5.90* लाख रुपए तक है।

Related Articles

Back to top button