बीटल बकरी की कीमत और पहचान | Beetal goat farming
अगर आप बीटल बकरी का पालन (Beetal goat farming) करना चाहते हैं तो इस नस्ल की पहचान करना भी जरूरी है। आइए, यहां जानें- बीटल बकरी पालन की जानकारी

Beetal goat farming guide in hindi: यदि आप बकरी पालन का बिजनेस करना चाहते हैं। अच्छे नस्ल की बकरियों का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अच्छी नस्ल की बकरियों का पालन करने से ही अच्छी आमदनी होती है। ऐसे में बीटल नस्ल (Beetal goat) की बकरी का व्यवसायिक रूप से पालन करना किसानों के लिए सबसे फायदेमंद होता है।
यदि आप बीटल बकरी का पालन (Beetal goat farming) करना चाहते हैं तो इस नस्ल की पहचान करना बेहद जरूरी है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- बीटल बकरी की कीमत और पहचान (Beetal goat price and identification)
बीटल बकरी की नस्ल पर एक नज़र (A Look at Beetal Goat)
बीटल बकरी का मूल स्थान और पालन क्षेत्र (Origin and rearing area of beetal goat)
भारत में बीटल बकरी पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर जिलों में पाई जाती है। इसके अलावा इस नस्ल की बकरियां पाकिस्तान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी अधिक संख्या में पाली जाती है। वर्तमान में भारत के अन्य राज्यों में भी दुग्ध उत्पादन और मांस उत्पादन के लिए बीटल नस्ल की बकरियों का व्यवसायिक पालन किया जा रहा है।
बीटल बकरी की पहचान (Beetal goat identification)
- बीटल बकरी के नाक लंबे और लटकते हुए कान होती हैं।
- अन्य बकरियों की तुलना में बीटल नस्ल बड़ी और लंबी होती है।
- बीटल नस्ल मुख्य रूप से काले होते हैं, कहीं-कहीं यह नस्ल सफेद और भूरी भी होती है।
- इस नस्ल के सींग मध्यम, चपटे और ऊपर की ओर होते हैं।
बीटल बकरी की मुख्य विशेषताएं (Characteristics of beetal goat)
- बीटल नस्ल की बकरियों में दूध देने की क्षमता अधिक होती है।
- ये नस्ल एक दिन में 2 से 4 लीटर तक दूध दे सकती हैं।
- वयस्क बकरा का वजन 60 से 65 किलो तक हो जाता है।
- इसका पालन दूध, मांस और चमड़ा उत्पादन के लिए किया जाता है।
- बीटल बकरी एक वर्ष में 4 बच्चे तक देती है।
बीटल बकरी की कीमत (Beetal goat price)
बाजार में बीटल बकरी की कीमत सबसे अधिक होती है। इसका मुख्य कारण है अन्य बकरियों का तुलना में अधिक वजन का होना। बीटल बकरे का मांस 500 रुपए प्रतिकिलो से लेकर 700 रुपए किलो तक बिकता है। 30 किलो वजन की बीटल बकरे के कीमत 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक होती है। यह कीमत बकरे के स्वास्थ्य और वजन पर भी निर्भर करता है।
👉 पशुपालन संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।