पशुपालनबिजनेस आइडिया

animal husbandry tips: पशु खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पशुपालन से पहले किसानों को पशु खरीदने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। स्वस्थ पशु किसान को अधिक दूध और अच्छा लाभ मिलता है। 

Animal husbandry : दुधारू पशु कैसे खरीदें, यहां जानें पशु चयन का तरीका

Precaution for Buying Dairy Animals: पशुपालन (animal husbandry) किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का सबसे अच्छा विकल्प है। खेती के साथ पशुपालन करने पर किसानों को अच्छी आमदनी होती है। पशुपालन एक ऐसा कृषि व्यवसाय है जिसे भूमिहीन किसान भी कर सकते हैं। पशुपालन करने से किसानों को दूध के साथ-साथ गोबर की खाद भी मिल जाती है। 

पशुपालन से पहले किसानों को पशु खरीदने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। स्वस्थ पशु किसान को अधिक दूध और अच्छा लाभ मिलता है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें, पशु खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

शारीरिक बनावट (physical appearance)

  • तिकोने आकार की गाय,भैंस दुधारू होती है
  • अगला हिस्सा पतला, पिछला हिस्सा चौड़ा हो
  • पशु की चमड़ी पतली,चिकनी और अयन चौड़ा हो
  • आंख चमकीली और दोष रहित हो

स्वास्थ परीक्षण (health test)

  • आसपास के लोगों से पूछताछ कर बीमारी, टीकाकरण का पता लगा सकते हैं, जिससे अच्छा स्वास्थ्य हो सकता है।
  • पशु प्रत्येक वर्ष बच्चा देने वाला हो, उसे किसी भी तरह का गर्भपात,जेर न डालना आदि समस्या न हो।
  • दूसरे या तीसरे ब्यांत का ही पशु खरीदें, एक महीने की ब्याही हुई अच्छी है।
  • बच्चा भी मादा हो तो अच्छा है।

दूध क्षमता (milk capacity)

  • पशु का दूध तीन बार निकाल कर देखें, व्यापारी चालाक है, वह आपको एक बार ही दूध निकाल कर दिखाते हैं।
  • सही वंशावली चयन
  • वंशावली पत्रिका मिल जाए तो पशु के आसपास का वातावरण आसानी से पता चल जाएगा।
  • अच्छे डेयरी फार्म पर वंशावली चयन पत्रिका मिल सकती है।

पशु की उम्र दांत देखकर (seeing animal’s age teeth)

  • दांतों से आप सही उम्र जान सकते हैं, दांतों का पहला स्थाई जोड़ा दो साल की उम्र में बनता है।
  • दूसरा जोड़ा चौथी साल के अंत में निकलता है, जिससे नए पुराने पशु के बारे में पता चल सकता है।

सींग के छल्लों द्वारा उम्र ज्ञात करना (horn rings)

  • पहला छल्ला पशु के सींग पर 3 साल की उम्र में बनता है
  • इसके बाद प्रतिवर्ष एक छल्ला बनता है।
  • सींग पर बने छल्लों की संख्या में दो जोड़कर, पशु की उम्र पता कर सकते हैं

अयन की जांच (ion’s test)

  • खरीदते समय थन की बारीकी से जांच करें, जिससे थन में थन में गांठ, सूजन,का पता चल सके।
  • पेट फूले,अयन फूले, आदि बीमारी वाला पशु न खरीदें।
  • इस तरह से आप,थोखा और हानि से बच सकते हैं।

ये भी देखें- 👇

Related Articles

Back to top button