काम की खबरग्रामीण उद्योगपशुपालन

मुर्रा भैंस की कीमत और पहचान, यहां जानें | Murrah Buffalo Farming

भैंस पालन में अच्छे नस्लों का चुनाव सबसे जरूरी होता है। इनमें मुर्रा भैंस (Murrah Bhains) एक दुधारू नस्ल है।

Murrah Buffalo Farming: डेयरी उद्योग में भैंस पालन एक अच्छा व्यवसाय है। भैंस पालन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है। भैंस में दूध देने की क्षमता अन्य पशुओं से अधिक होती है। ऐसे में भैंस पालन (Buffalo Farming) से किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। 

भैंस पालन में अच्छे नस्लों का चुनाव सबसे जरूरी होता है। इनमें मुर्रा भैंस (Murrah Bhains) एक दुधारू नस्ल है। मुर्रा भैंसों के दूध में वसा की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। मुर्रा भैंस को काला सोना भी कहा जाता है। मुर्रा भैंस का पालन (Murrah Buffalo Farming) दुग्ध उत्पादन के लिए किया जाता है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में मुर्रा भैंस की कीमत और पहचान (Murrah buffalo identification and price) विस्तार से जानते हैं। 

मुर्रा भैंस पर एक नज़र 

नस्ल

मुर्रा (Murrah)

उत्पत्ति स्थान

पंजाब (पाकिस्तान)

रंग

ज्यादातर काला

पहचान

सींग मुड़े और पिछला हिस्सा चौड़ा होता है।

वजन और ऊंचाई

वजन 550 किलोग्राम और ऊंचाई 133 सेंटीमीटर तक

दूध देने की क्षमता

15 से 20 लीटर*

मुर्रा भैंस का मूल स्थान और पालन क्षेत्र

मुर्रा भैंस (Murrah Buffalo) की उत्पत्ति स्थान पंजाब और हरियाणा है। यह भैंस अन्य देशों में भी पाई जाती है। जैसे- बुल्गारिया, अफगानिस्तान, इटली, मिस्त्र आदि। इसके अलावा भारत के लगभग सभी राज्य में भी मुर्रा भैंसों का पालन किया जा रहा है।

 मुर्रा भैंस की पहचान (Murrah Buffalo Identification)

  • मुर्रा नस्ल की भैंस का रंग गहरा काला होता है।
  • गर्दन के मुकाबले इनका सिर हल्का होता है।
  • मुर्रा भैंसों का सींग मुड़ा हुआ और छोटा होता है।
  • इन भैंसों की चमड़ी पतली होती है।
  • मुर्रा नस्ल भारी-भरकम और पूंछ लंबी होती है।
  •  मुर्रा भैंस की विशेषता 

    • मुर्रा भैंस (Murrah Bhains) की आयु लगभग 25 से 26 साल की होती है।
    • मुर्रा भैंस 6 साल में बच्चे देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाती है।
    • यह भैंस लगभग डेढ़ से दो वर्ष के अंतराल पर दूसरे बच्चे देती है।
    • यह भैंस एक दिन में लगभग 15 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है।
    • मुर्रा भैंसों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य भैंसों की तुलना में अधिक होती है।
    • मुर्रा भैंस का पालन कैसे करें (Murrah Buffalo Dairy guide)

      • किसी भी भैंस को पालने के लिए पहले नस्ल की जानकारी अच्छी तरह से ले लें।
      • आवास में पानी, बिजली और हवा की पर्याप्त व्यवस्था होना चाहिए। 
      • भैंसों को संतुलित आहार दें क्योंकि भैंसों की दूध देने की क्षमता उनके आहार पर निर्भर करती है। 
      • मुर्रा भैंस (Murrah Bhains) को भूसा के साथ हरा चारा जरूर खिलाएं।
      • भूसा के अलावा मक्के का आटा, बाजरा और मसूर की चुन्नी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
      • किसी बीमारी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। 
      • पशुओं का बीमा अवश्य कराएं। 
      • मुर्रा भैंस की कीमत (murrah buffalo price)

        मुर्रा भैंसों की कीमत उनके बात उम्र और दूध देने की क्षमता पर निर्भर करती है। आमतौर पर मुर्रा भैंसों की कीमत लगभग 50 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक होती है।

        मुर्रा भैंस से कमाई

        मुर्रा भैंस थोड़ी महंगी तो जरूर होती है। लेकिन इनसे कमाई भी बंपर होती है। आप चाहे तो सिर्फ दूध बेचकर भी साल में लाखों रुपए कमा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो दूध से जुड़े अन्य चीजों को बेचकर भी मोटी कमाई कर सकते हैं।

        अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

        प्रश्न- मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान कैसे करें?

        उत्तर- मुर्रा नस्ल के पशुओं का रंग काला होता है और सिर का आकार छोटा होता है। वहीं, सींग छल्ले की तरह की होती है। इनकी पूंछ अन्य भैंसों तुलना में लंबी होती है। 

        प्रश्न-मुर्रा नस्ल की भैंस कितने लीटर दूध देती है?

        उत्तर- मुर्रा नस्ल की भैंस एक ब्यात में 2000 से 2500 लीटर तक दूध देती है। 

        प्रश्न- मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में कितने लीटर दूध देती है?

        उत्तर- मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में 15 से 20 लीटर* तक दूध देती हैं। 

        प्रश्न- एक मुर्रा भैंस की कीमत कितनी होती है?

        उत्तर- एक मुर्रा भैंस की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है। हालांकि यह कीमत भैंस की उम्र और दूध देने की क्षमता पर भी निर्भर करती है। 

        ये तो थी, मुर्रा भैंस का पालन (Murrah Buffalo Farming) की बात। पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

        Related Articles

        Back to top button