काम की खबरपशुपालन

पशुओं को कैल्शियम खिलाने के फायदे | Benefits of feeding calcium to animals

आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में पशुओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण, इससे होने वाला नुकसान और पशुओं के आहार में कैल्शियम देने के फायदे जानें। 

गाय-भैंस से ज्यादा दूध चाहिए तो दें संतुलित आहार, यहां जानें पशुओं को कैल्शियम देने के फायदे

Benefits of feeding calcium to animals: मनुष्यों की तरह पशुओं के लिए भी कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण है। पशुओं के संतुलित आहार में कैल्शियम शामिल करना बहुत जरूरी है। कैल्शियम (calcium) की कमी होने पर पशु कमजोर तो होते ही हैं, साथ ही दूध उत्पादन की क्षमता भी कम हो जाता है। 

दुधारू पशुओं को प्रतिदिन 50 मिलीलीटर कैल्शियम देनी चाहिए। इससे पशुओं की गर्भधारण की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा गर्भपात की संभावना काफी कम हो जाती हैं।

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में पशुओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण, इससे होने वाला नुकसान और पशुओं के आहार में कैल्शियम देने के फायदे जानें। 

पशुओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण

  • पशु ज्यादातर समय पेट और गर्दन मोड़ कर बैठे रहते हैं।
  • पशुओं का शारीरिक तापमान सामान्य से कम हो जाता है।
  • कैल्शियम की कमी होने पर पशु बेहोश भी हो सकते हैं।

पशुओं में कैल्शियम की कमी से होने वाला नुकसान

  • कैल्शियम की कमी होने पर दूध उत्पादन कम हो जाता है।
  • पशुओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
  • रक्त प्रवाह की गति धीमी हो जाती है।
  • पशुओं को गर्भधारण करने में कठिनाई होती है।
  • कैल्शियम की कमी होने पर गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है।

पशुओं के आहार में कैल्शियम शामिल करने के फायदे

  • दूध उत्पादन में बढ़ोतरी होती है।
  • पशुओं के आहार में कैल्शियम शामिल करने से पशुओं में गर्भधारण की क्षमता बढ़ जाती है।
  • मादा पशुओं में गर्भपात की संभावना कम हो जाती है।

ऐसा रखें, संतुलित पशु आहार

  • पशु तंदुरुस्त रहें, इसके लिए पशु आहार की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
  • आहार संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। 
  • पशुओं को दिए जाने वाले चारे का दो तिहाई हिस्सा हरा चारा तथा एक तिहाई हिस्सा सूखा चारा हो। 
  • दूध देने वाले पशु के चारे में सूखा दाना भी मिला होना चाहिए। 
  • प्रति तीन लीटर दूध पर एक किलोग्राम दाना दें। 
  • इसके अलावा पशु को रोजाना 50 ग्राम खनिज मिश्रण दें। 
  • ऐसा करने से पशुओं की दूध देने की क्षमता बढ़ती है। 

ये तो थी, पशुओं को कैल्शियम देने के फायदे और संतुलित पशु आहार (Benefits of feeding calcium to animals) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें। 

Related Articles

Back to top button