कृषि मशीनरी

प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की कीमत और विशेषताएं | Preet Tractor 6049 4wd Price

द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की कीमत (preet tractor 6049 4wd price) और विशेषताओं को जानते हैं। 

PREET 6049 4WD Tractor: ट्रैक्टर किसानों का सबसे पसंदीदा कृषि यंत्र है। ट्रैक्टर कंपनियों में प्रीत ट्रैक्टर (preet tractor) किसानों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है।

प्रीत ट्रैक्टर भारत का बहुत ही विश्वसनीय और ताकतवर ट्रैक्टर है। इस कंपनी का प्रीत 6049 4WD, 60 एचपी का ट्रैक्टर है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की कीमत (preet tractor 6049 4wd price) और विशेषताओं को जानते हैं। 

सबसे पहले प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर पर एक नज़र डाल लेते हैं। 

Preet Tractor 6049 4wd Price

प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर अच्छी इंजन कैपेसिटी के साथ 4 सिलेंडर में आता है। यह आकर्षक डिजाइन और कम मेंटीनेंस के साथ आता है। 

स्टीयरिंग 

प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दी गई है।

इंजन 

  • प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर का इंजन रेटेड आरपीएम 2200 है। 
  • वहीं 60 एचपी, 4 सिलेंडर, 4087 सीसी का इंजन दिया गया है। 
  • इसकी पीटीओ पॉवर 51 एचपी है। 

ट्रांसमिशन 

  • प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर में 12 रिवर्स गियर और 12 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं।
  • वहीं अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 1.53 – 31.52 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • साथ ही रिवर्स स्पीड 1.29 – 26.43 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 67 लीटर है। 

टायर 

  • प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है। 
  • इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 9.5 X 24 और बेक टायर 16.9 x 28 साइज के हैं। 

हाइड्रोलिक्स 

  • प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 2400 किलोग्राम है। 
  • यह 3 पाइंट लिंकेज कैटगरी में आता है। 

प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की कीमत 

भारतीय बाजारों में प्रीत 6049 4WD ट्रैक्टर की कीमत (preet tractor 6049 4wd price) लगभग 6.80-7.30 लाख रुपए है। अधिक जानकारी के लिए प्रीत ट्रैक्टर के नजदीकी डीलर्स से संपर्क करें। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में यह कीमत कम या अधिक भी हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button