काम की खबरपशुपालन

Mehsana buffalo: मेहसाणा भैंस की कीमत और पहचान

अगर आप गांव या शहर कहीं भी रहते हैं तो भैंस पालन करके भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए मेहसाणा भैंस (mehsana bhains) एक अच्छी नस्ल है।

mehsana buffalo: हमारे देश में पशुपालन सदियों से चला आ रहा है। जिसमें डेयरी व्यवसाय सबसे लोकप्रिय है। डेयरी में गाय और भैंस पालन करना पहला विकल्प माना जाता है। आजकल लोग डेयरी से जुड़े काम करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। 

 

अगर आप गांव या शहर कहीं भी रहते हैं तो भैंस पालन करके भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए अच्छी नस्ल की भैंस का चयन करना सबसे जरूरी है। इनमें मेहसाणा भैंस (mehsana bhains) एक अच्छी नस्ल है।

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में मेहसाणा भैंस से जुड़ी जरूरी बातें (mehsana buffalo identification and price) जानते हैं। 

 

मेहसाणा भैंस पर एक नज़र (mehsana buffalo facts)

नस्ल

मेहसाणा (mehsana bhains)

मूल स्थान

गुजरात का मेहसाणा जिला

पहचान

सींग घुमा हुआ होता है। शरीर से धाकड़ होती है।

रंग

काला और भूरा

दूध देने की क्षमता

प्रति ब्यात1200 से 1500 लीटर

वजन

लगभग 450 से 480 किलोग्राम

 

मेहसाणा भैंस का मूल स्थान और पालन क्षेत्र

मेहसाणा भैंस (mehsana bhains) की उत्पत्ति गुजरात का मेहसाणा जिला माना जाता है। इसलिए इस नस्ल का नाम मेहसाणा रखा गया है। इसके अलावा ये भैंस गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, अहमदाबाद और गांधीनगर और महाराष्ट्र में पाई जाती है। अब यह भैंस उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में भी पाली जा रही है।

 

मेहसाणा भैंस की पहचान (Mehsana nasl ki bhains ki pahchan)

  • मेहसाणा भैंस (mehsana bhains)  देखने में मुर्रा भैंसों की तरह ही होती है।
  • शरीर में मुर्रा भैंस की तरह भारी-भरकम होती है।
  • मेहसाणा भैंसों का रंग काला और भूरा दोनों ही हो सकता है।
  • मेहसाणा भैंसों की सिंह भी घूमी हुई होती है लेकिन मुर्रा भैंसों से कम।
  • मेहसाणा भैंस मुर्रा भैंस से वजन में हल्की होती है लेकिन दिखने में धाकड़ होती है।
 

मेहसाणा भैंस की विशेषता (mehsana buffalo)

  • यह भैंस कहीं भी आसानी से पाली जा सकती है।
  • यह भैंस प्रतिदिन 12 से 15 लीटर तक दूध देती है।
  • यह भैंस 3 से 4 साल में अपनी पहली ब्यात के लिए तैयार हो जाती है।
 

मेहसाणा भैंस का पालन कैसे करें

मेहसाणा भैंस (mehsana bhains) का पालन करना कोई झंझट की बात नहीं है। अगर किसान चाहे तो अपने खेत से निकलने वाले भूसा चारा और घास को खिलाकर भी बहुत आसानी से मेहसाणा भैंस को पाल सकते हैं। मेहसाणा भैंस को पालने में कोई खास मेहनत करने की जरूरत नहीं है। 

  • इसे आप चारागाह या डेयरी का चुनाव करें। 
  • इसके बाद चारा इत्यादि की व्यवस्था कर लें। 
  • डेयरी में पानी, बिजली, हवा की उचित व्यवस्था कर लें। 
  • किसी भी बीमारी होने पर पहले से ही डॉक्टर की जानकारी कर लें। 
 

मेहसाणा भैंस की कीमत और कमाई (mehsana buffalo price and income)

अधिक दूध देने की क्षमता के कारण इस भैंस की डिमांड ज्यादा होती है। आपको बता दें, मेहसाणा भैंस की कीमत लगभग 50 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक मिलती है। यह कीमत भैंस की आयु और दूध देने की क्षमता पर भी निर्भर करता है। 

 

पशुपालकों के लिए मेहसाणा भैंस (mehsana buffalo) एक अच्छी नस्ल है। इससे पशुपाशकों को अच्छी कमाई हो जाती है। मेहसाणा भैंस को खरीदना आपके बजट के ऊपर निर्भर करता है। आप चाहे तो कम उम्र के मेहसाणा भैंस को लेकर पाल सकते हैं। दूध और इससे जुड़े उत्पाद जैसे- पनीर, घी, छाछ, मक्खन बेचकर हर माह लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- एक भैंस पालने में कितना खर्चा आता है?

उत्तर- एक भैंस की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक होती है। इसके आलावा आपको भैंस पालन में प्रतिमाह चारा, आवास, दवाई इत्यादि पर 10 हजार रुपए तक खर्च हो सकता है। 

प्रश्न- मेहसाणा किसकी नस्ल है?

उत्तर- मेहसाणा भैंस (mehsana buffalo) गुजरात की नस्ल है। इसकी उत्पति गुजरात का मेहसाणा जिला माना जाता है। 

प्रश्न- मेहसाणा भैंस कितना दूध देती है?

उत्तर- मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 12 से 15 लीटर तक दूध देती है।

प्रश्न- मेहसाणा भैंस की पहचान कैसे करें?

उत्तर- मेहसाणा भैंस की सिंह घूमी हुई होती है लेकिन मुर्रा भैंसों से कम होती है। मेहसाणा भैंस मुर्रा भैंस से वजन में हल्की होती है लेकिन दिखने में धाकड़ होती है।

 

पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button