कृषि मशीनरी

महिंद्रा युवराज 215 NXT की कीमत और फीचर्स | mahindra yuvraj 215 nxt price

अगर आप एक अच्छा और मजबूत ट्रैक्टर चाहते है, तो  महिंद्रा युवराज 215 NXT (mahindra yuvraj 215 nxt) आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर है।

Mahindra Yuvraj 215 NXT: महिंद्रा युवराज 215 NXT की कीमत

mahindra yuvraj 215 nxt price: किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) किसी वरदान से कम नहीं है। खेती के अधिकांश काम ट्रैक्टर द्वारा किए जाते हैं। एक अच्छे और दमदार ट्रैक्टर (Tractor) होने की वजह से किसानों की आय में वृद्धि हो जाती है। बाजार में कई कंपनियों के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं।

किसान उसी ट्रैक्टर को ज्यादा पसंद करते हैं जो दाम में किफायती और काम में दमदार हो। ऐसे में किसानों के लिए महिंद्रा युवराज 215 NXT (mahindra yuvraj 215 nxt) ट्रैक्टर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

तो आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) सीरीज़ में महिंद्रा युवराज 215 NXT (mahindra yuvraj 215 nxt) के विस्तार से जानें। जिससे आपको एक अच्छा ट्रैक्टर खरीदने में मिलेगी।  

जैसा कि आप जानते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा देश ही नहीं अपितु विदेश में भी जाने जानी वाली नंबर-1 कंपनी में से एक है। अगर आप बागवानी और खेतों में काम करने के लिए एक अच्छा और मजबूत ट्रैक्टर चाहते है, तो  महिंद्रा युवराज 215 NXT (mahindra yuvraj 215 nxt)  आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर हो सकता है।

महिंद्रा युवराज 215 NXT(mahindra yuvraj 215 nxt) पर एक नजर

महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर (mahindra yuvraj 215 mini tractor) एक मिनी ट्रैक्टर है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बागवानी के हर एक क्षेत्र में अच्छा माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर किसानों के हिसाब से बनाया गया है, जिससे वह अपने खोतो में छोटे-मोटे और कुछ बड़े काम को भी आराम से कर सकता है। इस ट्रैक्टर का रखरखाव भी बहुत कम है और यह ट्रैक्टर बेहद मजबूत और टिकाऊ है। 

कंपनी ब्रांड

महिंद्रा ट्रैक्टर

मॉडल

महिंद्रा युवराज 215 NXT

सिलेंडर संख्या

1

इंजन हॉर्स पावर

15 HP

गियर

6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

ब्रेक

ड्राई डिस्क ब्रेक

कंपनी वारंटी

2 साल

mahindra yuvraj 215 mini tractor on road price

2.50 लाख से 2.75* लाख रुपए

महिंद्रा युवराज 215 NXT(Mahindra Yuvraj 215 NXT) में 863.5 cc का दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 1 सिलेंडर और सिंगल प्लेट ड्राई क्लच दिया गया है। इसके अलावा इसमें तेल में ड्राई डिस्क ब्रेक भी दिए गए है। जो इस ट्रैक्टर को फिसलन में मजबूत पकड़ देते है। 

इस ट्रैक्टर की इंजन रेटेड आरपीएम 2300 दी गई है। इसमें एयर फिल्टर के लिए वाटर कूल्ड और पीचीओ एचपी 12 है। इसके अलावा इसमें 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर और  सिंगल ड्राप एआरएम स्टीयरिंग दिए गए है, जिसे किसान आराम से चला सकते है। महिंद्रा युवराज 215 NXT (mahindra yuvraj 215 nxt) बेहतर प्रदर्शन और एक अच्छा माइलेज देता है।

इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 19 लीटर दी गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 780 KG है और सामान उठाने की अधिकतम क्षमता 778 किलोग्राम की है।

कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी देती है।

महिंद्रा युवराज 215 NXT(mahindra yuvraj 215 nxt) में अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसे किसान जरूरत के समय पर कंपनी द्वारा दिए गए उपकरणों का इस्तेमाल कर सकें।

जैसे-  टूल्स बॉक्स और टॉप लिंक आदि।

भारतीय बाजार में महिंद्रा युवराज 215 ट्रैक्टर की कीमत (mahindra yuvraj 215 mini tractor on road price) 2.50 लाख से 2.75 लाख रुपए तक है।

किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर कितने एचपी का है?

उत्तर- महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर 15 HP का है।

प्रश्न- महिंद्रा युवराज 215 NXT की कीमत क्या है?

उत्तर- महिंद्रा युवराज 215 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 2.75* लाख से 3 लाख रूपए तक है।

प्रश्न- महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में कितनी सीसी का इंजन दिया गया है?  

उत्तर- महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में 863.5 cc का बेहतर इंजन दिया गया है।

प्रश्न- महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में कितने गियर दिए गए है?

उत्तर- महिंद्रा युवराज 215 NXT में 6 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button