कृषि मशीनरी

जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें इसकी कीमत | top 5 john deere tractor & price

भारत में जॉन डियर की ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय है। इसके आकर्षक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस किसानों को खूब भाती है।

Top 5 john deere tractor & price: भारत में जॉन डियर की ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय है। इसके आकर्षक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस किसानों को खूब भाती है।

आज हम आपको कृषि मशीनरी के इस ब्लॉग में जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर के बारे में बता रहे हैं। 

 

1. जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर (John Deere 5205 Tractor)

  • जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में 48 एचपी, 3 सिलेंडर, 2100 सीसी का इंजन दिया गया है। 
  • इसका 2100 इंजन रेटेड आपीएम है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 40.8 एचपी है। 
  • जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं।
  • इसमें 60 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। 
  • भारतीय बाजारों में जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कीमत 7.20 लाख रुपए से 7.80 लाख रुपए है। 
 

2. जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर (John Deere 5310)

  • जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में 55 एचपी, 3 सिलेंडर का इंजन दिया गया है। 
  • इसकी पीटीओ पावर क्षमता 46.7 एचपी है। 
  • यह ट्रैक्टर 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।
  • जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर आते हैं। 
  • जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 7.89 लाख रुपए से लेकर 8.50 लाख रुपए तक है। 
 

3. जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर (John Deere 5405 Gear Pro tractor)

  • जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर में 63 एचपी, तीन सिलेंडर का इंजन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं।
  • इसका इंजन रेटेड 2100 आरपीएम जनरेट करता है। 
  • इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 
  • जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर में कॉलर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर की स्पीड 2.0-32.6 किलोमीटर है। 
  • भारतीय बाजारों में जॉन डियर 5405 गियर प्रो ट्रैक्टर की कीमत 9.20 लाख रुपए से लेकर 9.70 लाख रुपए है। 
 

4. जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर (John Deere 5105 Tractor)

  • जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर में 40 एचपी, 2900 सीसी, 3 सिलेंडर का इंजन दिया गया है। 
  • ये ट्रैक्टर 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव दोनों ही वेरियंट में आता है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 
  • जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 34 एचपी है।
  • इसमें कॉलर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.84 से लेकर 31.07 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
  • जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजारों में 6.05 लाख रुपए से लेकर 6.25 लाख रुपए है। 
 

5. जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर (John Deere 5050 D tractor)

  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में 50 एचपी और 3 सिलेंडर का इंजन दिया गया है।
  • यह 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। 
  • इसकी पीटीओ पावर 42.5 एचपी है। 
  • इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। 
  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग है। 
  • इसकी इंजन रेटेड 2100 आरपीएम है। 
  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर की कीमत 7.40 से लेकर 7.90 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button