औषधीय पौधेकृषि

चंदन की खेती कैसे करें? यहां जानें | chandan ki kheti

चंदन के चमत्कारों का जिक्र वेदों और पुराणों में भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी होता है।

Chandan ki kheti: चंदन के चमत्कारों का जिक्र वेदों और पुराणों में भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी होता है। भारत के चंदन की दुनियाभर में काफी मांग है। चंदन की खेती (chandan ki kheti) से किसानों को दूसरे फसलों की तुलना में कई गुना ज्यादा कमाई होती है। 

तो आइए, आज द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में चंदन की खेती (chandan ki kheti)  के बारे में विस्तार से जानें। 

चंदन की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

चंदन की खेती (chandan ki kheti) के लिए लाल मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसके अलावा चट्टानी मिट्टी, पथरीली मिट्टी और चूनेदार मिट्टी में भी ये पेड़ लगाया जा सकता है। इसके लिए 7 से 8.5 एचपी वाली मिट्टी उत्तम होती है। चंदन की खेती के लिए 5 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त होता है। 

ऐसे करें चंदन की खेत की तैयारी 

  • पौधे बोने से पहले 2 से 3 बार अच्छी और गहरी जुताई कर लें। 
  • जुताई के बाद 2x2x2 फीट का गहरा गड्ढ़ा खोदकर उसे कुछ दिनों के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • मानसून में पौधे तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें सिंचाई की जरूरत होती है। 
  • इसकी खेती के लिए अप्रैल और मई का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। 

चंदन की पौधे की बुवाई कैसे करें 

  • लाल चंदन के पौधे दो 10 x10 फीट की दूरी में लगाया जा सकता है।
  • अगर आपके पास काफी जगह है तो एक खेत में 30 से 40 सेमी की दूरी पर चंदन के बीजों की बुआई कर दें। 

सिंचाई प्रबंधन 

  • शुरुआत में बरसात के बाद दिसंबर से मई तक सिंचाई करें। 
  • रोपण के बाद जब तक बीज का 6 से 7 सप्ताह में अंकुरण शुरू ना हो जाए तब तक सिंचाई करें। 
  • अंकुरित होने के बाद एक दिन छोड़कर सिंचाई करें।

चंदन के पेड़ की कटाई 

  • पौधे को रोपने के पांच साल बाद से चंदन की रसदार लकड़ी बनना शुरू हो जाती है। 
  • पेड़ जब 15 साल का हो जाए तब इसकी कटाई करें। 

चंदन की पेड़ की कीमत 

  • एक चंदन के पेड़ का वजन 20 से 40 किलो तक हो सकता है। 
  • यह बाजारों में 8 से 10 हजार रुपए प्रति किलो बिकती है। 
  • वहीं विदेश में ये 20 से 25 हजार रुपए किलो तक बिकती है।

ये तो थी, चंदन की खेती (chandan ki kheti) की जानकारी। ऐसे ही उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानने के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button