ग्रामीण भारत

Pusa decomposer capsule: पराली से बनेगी जैविक खाद, डीकंपोजर का उपयोग करें

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने एक बायो एंजाइम का रास्ता निकाला है, जो धान की पराली को गला सकता है। इस बॉयो डीकंपोजर का नाम है- पूसा डीकंपोजर

pusa decomposer capsule: वायु प्रदूषण (air pollution) की समस्या लगभग भारत के हर एक हिस्से में बढ़ती जा रही है। पराली और दीवाली के पटाखे जलाने से प्रदूषण की समस्या और भी बढ़ जाती है।

धान की कटाई और दीपावली के समय यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। पराली के धुएं से दिन के समय में भी धुंध छा जाती है। अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में हवा की गति बहुत कम हो जाती है। जिसके कारण यह धुंआ और भी खतरनाक हो जाता है।

आपको बता दें पराली जलने से निकलने वाला हानिकारक धुआं केवल स्वास्थ्य के लिए ही खतरनाक नहीं बल्कि यह कोरोना महामारी में यह और खतरनाक हो जाता है।

इन सब समस्या को देखते हुए किसानों को पराली न जलाने के लिए केंद्र सरकार ही नहीं राज्य सरकार भी अपने अपने स्तर पर कई इंतजाम करती रहती है। फिर भी किसानों पर सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों का कोई फायदा नहीं होता है।  

ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने एक बायो एंजाइम (bio decomposer) का रास्ता निकाला है, जो धान की पराली को गला सकता है। इस बॉयो डीकंपोजर का नाम है- पूसा डीकंपोजर (pusa decomposer)

आईएआरआई के निदेशक डॉ अशोक बताते हैं कि

पराली जलाने से किसानों को कोई फायदा नहीं होता है। बल्कि इससे सिर्फ वायु प्रदूषण होता है, जो एक खतरनाक बीमारी का रूप ले लेता है। पूसा डीकंपोजर से किसान भाई आसानी से कृषि अवशेषों को नष्टकर खाद भी बना सकते हैं। 

पराली को जलाने के बजाय कई विकल्प 

डॉ. अशोक का कहना है कि पराली जलाने की बजाय किसान के पास कई विकल्प हैं। जिससे वह अपनी पराली को गला सकते है। 

इसमें तरीके में किसान अपने खेत से पुआल निकालने के लिए मशीन बेलर का इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप गांठे बना सकते हैं। यदि आप पुआल को नहीं हटाते है, तो आपको धान के भूसा प्रबंधन का विकल्प चुनना होगा।

पूसा डीकंपोजर की खासियत

पराली प्रबंधन (straw management) के लिए हैप्पी सीडर है बहुत उपयोगी

इसमें किसान अपनी पराली को आसान तरीके से नष्ट कर सकते है। हैप्पी सीडर एक मशीन है, जिसका डिजाइन सिर्फ खड़े धान की बुआई करने के लिए ही किया गया है, जो किसानों के लिए बेहद ही सुविधाजनक है।

इस मशीन में डीकंपोजर (pusa decomposer) दवा का उपयोग किया जाता है, जिससे धान की पराली को आसानी से नष्ट किया जा सकता है।

पूसा डीकंपोजर कैप्सूल क्या है? (what is pusa decomposer capsule)

पूसा डीकंपोजर कैप्सूल भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा विकसित एक ऐसी दवा है। जिससे फसलों के अवशेष या पराली को गलाकर खाद बना दिया जाता है। आपको बता दें, डीकंपोजर के 4 कैप्सूल, थोड़ी गुड़ और चने का आटा मिलाकर 25 लीटर घोल तैयार किया जा सकता है। इस घोल की इतनी मात्रा से एक हेक्टेयर भूमि की पराली को नष्ट किया जा सकता है। इससे किसानों को पराली जलाने से छुटकारा मिल जाता है। और इसका इस्तेमाल खेत में खाद के रूप में किया जा सकता है।

पूसा डीकंपोजर की विशेषताएं

पराली को सही तरीके से प्रबंधन करने के लिए वेस्ट डीकंपोजर (waste decomposer) का उपयोग किया जाता है। इन वेस्ट डीकंपोजरों में पूसा द्वारा विकसित सबसे अच्छी डीकंपोजर है। 

पूसा डीकंपोजर (pusa decomposer) में कवक की सात प्रजातियां शामिल हैं, जो पराली को मिट्टी में बदलने में 100 प्रतिशत कारगर है। इस डीकंपोजर से आप भूसे को भी गला सकते हैं। इसका उपयोग करने से पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि भी नहीं होती है। 

पूसा डीकंपोजर (pusa decomposer) का उपयोग किसान अपने खेत में धान की पुआल कटाई के बाद करते हैं। मिट्टी को उपजाऊ और बेहतर रखने के लिए किसान के लिए यह स्थाई समाधान है।

डॉ अशोक यह भी कहते है कि लोगों को डीकंपोजर (Pusa decomposer) के लाभ को जानना चाहिए। ताकि वह वायु प्रदूषण को फैलने से रोक सकें। 

क्यों जलाते हैं किसान पराली 

पराली किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। अक्टूबर और नवम्बर के महीने में रबी की फसल की बुआई करने के लिए किसानों को अपने खेत को खाली करना पड़ता है।

इसीलिए किसान खेत में लगी हुई पराली को काटने की बजाय उनमें आग लगा देते हैं। जिससे खेत जल्दी से खाली हो जाए और और वह उस जमीन पर गेहूं या अन्य किसी फसल की उत्पादन के लिए बुआई कर सकें। 

डीकंपोजर उपयोग की चुनौतियां

किसान जल्दी से जल्दी अपनी खेत को खाली कर दूसरी फसल लगाना चाहता है। जबकि उन्हें डीकंपोजर से पराली को सड़ने में 25 से 30 दिन लग जाते हैं। इसके लिए उन्हें पराली को एक जगह इकट्ठा भी करना पड़ता है। जबकि पराली को जलाना उनके लिए काफी सुविधाजनक होती है। 

आशा करते है इस लेख को पढ़ने के बाद आप किसान भाई भी पराली जलाने के बजाय डीकंपोजर (pusa decomposer) का उपयोग करेंगे। जिससे हमारे और आपके स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण का बुरा असर न हो।  

Related Articles

Back to top button