आज का मौसमताजा खबरें

Aaj Ka Mausam, 5 April, 2024: जानिए, आज का मौसम

आइए, द रूरल इंडिया के इस मौसम अपडेट में जानते हैं, आपके राज्य में आज का मौसम (5 April, 2024, Ka Mausam) कैसा रहेगा...

Today Weather | Aaj Ka Mausam

5 April, 2024 Ka Mausam: देश के अधिकांश इलाकों में मौसम तेज़ी से बदल रहा है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। हम आपके लिए आज देशभर में होने वाली मौसम की जानकारी दे रहे हैं। 

तो आइए जानें, सम्पूर्ण भारत का 5, अप्रैल 2024 का मौसम पूर्वानुमान

आज का मौसम

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam, 5 April, 2024)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जल्द ही भारत के कई राज्यों में उष्ण लहर देखने को मिलेगी। आपको बता दें, पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों तक वर्षा/तूफान की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति प्रबल होने की संभावना है। 

पिछले 24 घंटे में देशभर का मौसम (Kal Ka Mausam)

  • पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
  • अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हुई।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा देखने को मिली है। 

अगले 24 घंटे के दौरान देशभर में मौसम पूर्वानुमान (Aaj Ka Mausam)

  • मैदानी इलाकों के राज्यों में आज के तापमान में 2-3 डिग्री सेंटीग्रेट की वृद्धि हो सकती है। 
  • पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 
  • एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 
  • इस विझोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 
  • दक्षिणी तमिलनाडु से पूर्वी विदर्भ तक ट्रफ/हवा का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
  • इसके प्रभाव से मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 
  • 5 से 10 अप्रैल के दौरान कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

आज का तापमान (Aaj Ka Tapman)

  • कल, देश के आधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच था। 
  • अभी दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। 
  • अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

ये तो थी, देशभर में आज का मौसम की जानकारी। ऐसे ही कृषि संबंधित अन्य जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट से जुड़े रहें।

Related Articles

Back to top button