काम की खबरपशुपालन

Sirohi goat farming: सिरोही बकरी की कीमत और पहचान

आज हम इस लेख में सिरोही बकरी के बारे में बात करेंगे। इसमें हम आपको सिरोही बकरी की कीमत, पहचान और इस नस्ल की मुख्य विशेषताओं को बता रहे हैं।

Sirohi goat farming: भारत में बकरियों की 20 से ज्यादा नस्ल पाई जाती हैं। इन बकरियों में सिरोही नस्ल प्रमुख है। सिरोही बकरी एक मध्यम आकार की बकरी है। इसका पालन किसान मांस और दूध उत्पादन के लिए करते हैं। छोटे और सीमांत किसानों के लिए सिरोही बकरी पालन (Sirohi goat farming) जीविकोपार्जन के लिए एक बेहतर साधन है।

आज हम लोग द रूरल इंडिया के इस लेख में सिरोही बकरी के बारे में बात करेंगे। इसमें हम आपको सिरोही बकरी की कीमत, पहचान और इस नस्ल की मुख्य विशेषताओं (sirohi goat price and its features in hindi) को बताएंगे।

सिरोही बकरी पर एक नज़र (A Look at Sirohi Goat)

बकरी की नस्ल

सिरोही (Sirohi Goat)

उत्पति स्थान

सिरोही (राजस्थान)

नस्ल की मुख्य विशेषता

जीवनकाल में 10 से 12 बच्चे देने की क्षमता

बकरी की पहचान

भूरे, काले और सफेद रंग के धब्बे 

बकरी पालन का क्षेत्र

राजस्थान में अरावली पर्वत श्रंखला के आसपास के क्षेत्र

सिरोही बकरी की कीमत

25-35 किलो की बकरे की कीमत 12 से 18 हजार रुपए

सिरोही बकरी पालन की ट्रेनिंग

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा और प्रत्येक जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र

सिरोही बकरी का मूल स्थान और पालन क्षेत्र (Origin and rearing area of ​​Sirohi goat)

सिरोही बकरी का मूल स्थान राजस्थान का सिरोही जिला (Sirohi District) है। इसी जिले के नाम पर इस नस्ल का नाम सिरोही पड़ा है। सिरोही नस्ल की बकरी का पालन नागौर, सीकर, अजमेर, टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा जिलों में खूब होता है।

यह बकरी राजस्थान में मुख्यतः अरावली पर्वत श्रंखला के आसपास के क्षेत्रों में पाई जाती है। इसके अलावा इसका पालन गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और हरियाणा में होता है। इस नस्ल की बकरियों का पालन कर्नाटक और केरल राज्य में भी की जाती है। 

सिरोही बकरी की पहचान (Sirohi goat identification)

  • सिरोही नस्ल की बकरी मध्यम और बेलनाकार आकार की होती है 
  • सिरोही नस्ल की बकरियां में भूरे, काले और सफेद रंग के धब्बे होती हैं। 
  • कहीं-कहीं यह बकरी पूरी तरह से एक ही रंग में भी पाए जाते हैं।
  • सिरोही नस्ल के शरीर में तेज और घने बाल होते हैं। 
  • सिरोही बकरी के कान मध्यम आकार और नीचे की ओर चपटे पत्तों के आकार के होते हैं।
  • इसकी पूंछ का आकार मध्यम और तेज होता है, जो ऊपर की ओर मुड़ा हुआ होता है।
  • सिरोही बकरियों में सींग मौजूद होते हैं, जो पीछे की ओर मुड़े होते हैं। 

सिरोही बकरी की विशेषताएं (Features of Sirohi Goat)

  • सिरोही बकरी एक साल में 4 से अधिक बच्चे देती है।
  • ये बकरियां 14 से 16 महीने में बच्चा देना शुरू कर देती हैं।
  • जीवनकाल में 10 से 12 बच्चे देने की क्षमता होती है।
  • सिरोही का पालन मांस और दूध को लिए किया जाता है। 
  • सिरोही बकरी की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता 0.5 से 1.5 लीटर तक होती है। 

सिरोही बकरी की कीमत (Sirohi goat price)

सिरोही बकरे 1.5 से 2 साल में बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं। बाजार में 25-35 किलो सिरोही की बकरे की कीमत (Sirohi goat price) 12 से 18 हजार रुपए तक होती है। हालांकि इन बकरी की कीमत उसके स्वस्थ और वजन पर निर्भर करता है। 

Related Articles

Back to top button