कृषिस्वास्थ्य

नीम केक खाद क्या है? यहां जानें | neem cake fertilizer

रासायनिक उर्वरकों की तुलना में जैविक उर्वरक बेहतर हैं। इसी कड़ी में नीम की खाद (neem cake) भी उपयोगी साबित हुई है। 

नीम केक उर्वरक क्या है, जानें नीम केक उर्वरक के फायदे

neem cake fertilizer in hindi: फसलों में पोषण की मात्रा बढ़ाने के लिए कई प्रकार के उर्वरकों का उपयोग किया जाता है। इसमें जैविक और रासायनिक दोनों प्रकार के उर्वरक शामिल होते हैं। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि रासायनिक उर्वरकों की तुलना में जैविक उर्वरक बेहतर हैं। इसी कड़ी में नीम की खाद (neem cake) भी उपयोगी साबित हुई है। 

आजकल इसे नीम केक (Neem Cake Fertilizer) के नाम से भी जानते हैं। यह फसलों को भरपूर पोषण प्रदान करने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है।

तो आइए, इस ब्लॉग में नीम केक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

नीम केक उर्वरक क्या है?( neem cake fertilizer in hindi)

जैसे हर फल और फूल के अंदर बीज होता है, वैसे ही नीम के भी बीज होते हैं। उसी से नीम की खाद बनाई जाती है। नीम केक (neem cake), नीम के बीज से निकले हुए तेल का अवशेष है, जो नीम की गुठली को पीसकर तेल निकालने के बाद इस्तेमाल किए जाते हैं। यह नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम में समृद्ध होते हैं। इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, जिंक, कॉपर, आयरन, मैंगनीज जैसे अन्य पोषक तत्व भी इसमें शामिल होते हैं। नीम केक का इस्तेमाल खेती, बागवानी और फूलो की खेती में जैविक उर्वरक के रूप में किया जाता है। 

 

नीम केक उर्वरक के फायदे (benefits of neem cake fertilizer in hindi)

  1. फसलों में नीम की खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
  2. नीम की खाद का उपयोग करने से फसलों में होने वाली 80 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है।
  3. फसलों में नीम की खाद का उपयोग करने से रासायनिक दवाओं और कीटनाशकों के इस्तेमाल की आवश्यकता कम होती है।
  4. फसलों की उपज बढाने के लिए नीम की खाद फायदेमंद है।  
  5. नीम की खाद पर्यावरण के भी अनुकूल होती है।
  6. यह एक कीटनाशक के रूप में भी काम करता है।
  7. नीम की खाद अन्य रसायानिक उर्वरकों की तुलना में सस्ती होती है। 
 

नीम केक उर्वरक के उपयोग (how to use neem cake fertilizer in hindi)

  1. नीम केक (neem cake) का उपयोग कई अन्य प्रकार के उर्वरकों के साथ किया जा सकता है।
  2. इसकी गंध कड़वी होने के कारण कीट फसलों से दूर भाग जाते हैं। 
  3. जिन फसलों में नीम की खाद का उपयोग किया जाता है, उसमें मुलायम त्वचा वाले कीट जैसे चेंपा, तैला, थ्रिप्स, सफेद मक्खी आदि फसलों के संपर्क में आने पर मर जाते हैं। 
  4. यह आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य उर्वरकों की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा क्योंकि यह नाइट्रिफिकेशन को रोकता है।
  5. नीम की खाद का उपयोग खेती, बागवानी और फूलों की खेती में जैविक उर्वरक के रूप में किया जाता है।
  6. नीम केक पोषक तत्व संग्राहक होने के बजाय पौधों के लिए एक पोषक तत्व के रूप में कार्य करता है। 

यूरिया से नीम कोटेड यूरिया क्यूं है बेहतर?

खेती में यूरिया का इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साधारण यूरिया के दाने मिट्टी में नमी के कारण पूरी तरह से घुल जाते है और आयनिक रूप से निकल जाते है। इसमे अमोनियम आयम प्रमुख घटक होते है। इस तरह धीरे-धीरे मिट्टी मे निहित यूरिया उर्वरक की मात्रा कम हो जाती है। 

दूसरी ओर अगर नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल फसलों मे किया जाता है तो यह धीरे-धीरे पानी के संपर्क में आते हैं। जिसके फलस्वरूप फसलों को नाइट्रोजन तत्व धीरे-धीरे व लंबे समय तक मिलते रहते हैं।  

 

नीम कोटेड यूरिया के फायदे (benefits of neem coated urea in hindi)

  1. नाइट्रोजन के धीरे धीरे निकलने के कारण मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढती है।
  2. नीम कोटेड यूरिया के इस्तेमाल से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम होगा, जिससे पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पडेगा। 
  3. इसके उपयोग के पैदावार दोगुनी बढ़ जाती है और किसान की आय में भी बढोतरी होती है। 
  4. फसलों में इसके उपयोग से जैविक खाद्य का उत्पादन किया जाता है।

ये तो थी, नीम केक उर्वरक (Neem Cake Fertilizer in Hindi) की बात। लेकिन, The Rural India पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button