Khad Price List 2023 | यूरिया खाद का रेट | डीएपी खाद का रेट
वर्ष 2023 के खरीफ सीजन के लिए सरकार ने रासायनिक उर्वरकों का मूल्य (fertilizer rate list 2023) जारी कर दिया है। आइए, खाद की कीमत यहां जानें

fertilizer price list: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के भाव में बढ़ोतरी के बावजूद केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली इफ्फको (IFFCO) ने वर्ष 2023 में उर्वरक की कीमतों (fertilizer rate) में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी प्रकार के खाद की कीमत समान ही रहेगा।
इफ्फको के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रासायनिक उर्वरकों के मूल्य में काफी वृद्धि के बावजूद देश में कीमत को स्थिर रखा गया है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) आधारित उर्वरकों के मूल्य को स्थिर रखने के लिए भारी सब्सिडी (subsidy) देने का फैसला किया है।
उर्वरक कंपनियों को स्वीकृत दरों के अनुसार सब्सिडी जारी की जाएगी, जिससे वे किसानों को महंगी दर के बजाय कम कीमत पर उर्वरक उपलब्ध करा सकें। आपको बता दें, इस साल डीएपी (DAP) और उसके कच्चे माल की कीमतों में लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि हुई है। फिर भी सरकार किसानों को सब्सिडी पर खाद एवं उर्वरक उपलब्ध करा रही है।
किसानों को इन दामों पर मिलेगा खाद (khad price list)
इफ्फको (IFFCO) ने वर्ष 2023 के खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों का मूल्य (fertilizer rate list 2023) जारी किया है। आपको बता दें, यही रेट लिस्ट उर्वरकों के पैकेट पर लिखा रहेगा। किसानों को इसी रेट पर उर्वरक (fertilizer) दिए जाएंगे।
आपको बता दें, अधिकांश किसानों को यूरिया खाद का सरकारी रेट की सही जानकारी नहीं होती है। जिससे वे बाजार में अधिक मूल्य पर खाद खरीद लेते हैं। जबकि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष सब्सिडी पर यूरिया, डीएपी और अन्य खाद उपलब्ध कराती है। तो आइए इस वर्ष खाद का क्या रेट है, जानें।
सब्सिडी वाले खाद की कीमत (Khad Price List with subsidy 2023)
- यूरिया (urea) की एक बैग की कीमत– 266.50 रुपए (45 किलोग्राम की बोरी)
- डीएपी (DAP) की एक बैग की कीमत– 1350 रुपए (50 किलोग्राम की बोरी)
- एनपीके (NPK) की एक बैग की कीमत– 1470 रुपए (50 किलोग्राम की बोरी)
- एमओपी (MOP) की एक बैग की कीमत– 1700 रुपए (50 किलोग्राम की बोरी)
बिना सब्सिडी वाले खाद की कीमत (Khad Price List without subsidy 2023)
- यूरिया (urea) खाद की कीमत– 2450 रुपए प्रति बैग (45 किलोग्राम)
- डीएपी (DAP) खाद की कीमत– 4073 रूपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
- एनपीके (NPK) उर्वरक की कीमत– 3291 रूपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
- एमओपी (MOP) खाद की कीमत– 2654 रूपए प्रति बैग (50 किलोग्राम)
ये तो थी, खाद का सरकारी रेट 2023 (Khad ki kimat) की जानकारी। यदि कोई भी सहकारी समिति या सरकारी कोटे के दुकान खाद की कीमत सरकार द्वारा निर्धारित से अधिक लेता है तो आप इसकी शिकायत प्रशासन या कृषि विभाग से कर सकते हैं।